एक्सप्लोरर

PM Modi in UAE: संयुक्त अरब अमीरात पहुंचा रुपया-यूपीआई, अब आसान हो जाएगा आपस में भुगतान

Rupee-Dirham Trade: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की यात्रा पूरी करने के बाद आज शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे हैं. इसी दौरान दो अहम समझौते किए गए हैं...

भारतीय करेंसी रुपया और स्वदेशी पेमेंट टेक्नोलॉजी यूपीआई की पहुंच अब संयुक्त अरब अमीरात तक हो गई है. इस तरह रुपये और यूपीआई के अंतरराष्ट्रीयकरण में एक और नई उपलब्धि जुड़ गई है. इससे दोनों देशों के बीच भुगतान आसान हो जाने वाला है.

इन दो अहम समझौतों पर बनी बात

रिजर्व बैंक ने शनिवार को एक आधिकारिक बयान में इसे लेकर हुए समझौते की जानकारी दी. रिजर्व बैंक ने कहा कि उसने स्थानीय मुद्राओं यानी भारतीय रुपये और संयुक्त अरब अमीरात के दिरहम में क्रॉस-बॉर्डर ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए यूएई के सेंट्रल बैंक के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है. इसके अलावा दोनों सेंट्रल बैंकों के बीच पेमेंट व मैसेजिंग सिस्टम को इंटरलिंक करने पर भी समझौता हुआ है.

फ्रांस में भी शुरू हुआ यूपीआई

बैंकिंग व भुगतान के क्षेत्र में ये दो बड़े समझौते ऐसे समय हुए हैं, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस की यात्रा पूरी करने के बाद आज शनिवार को ही संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे हैं. इससे पहले फ्रांस में भी प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में यूपीआई की शुरुआत की गई.

आयातकों-निर्यातकों का काम आसान

रिजर्व बैंक ने बताया कि दोनों समझौतों पर गवर्नर शक्तिकांत दास और सेंट्रल बैंक ऑफ यूएई के गवर्नर खालिद मोहम्मद बलामा ने हस्ताक्षर किए. रिजर्व बैंक के अनुसार, दोनों देशों के बीच स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल की रूपरेखा बनाने का उद्देश्य रुपये और दिरहम को बढ़ावा देना है. इसके दायरे में सभी करेंट अकाउंट ट्रांजेक्शन और स्वीकृत कैपिटल अकाउंट ट्रांजेक्शनहैं. इससे दोनों देशों के आयातकों व निर्यातकों को खासा फायदा होने वाला है, क्योंकि अब वे रुपये व दिरहम में आपस में भुगतान कर पाएंगे. इससे रुपया-दिरहम विनिमय बाजार भी विकसित होगा.

समझौते से यहां होगा फायदा

आपसी लेन-देन में स्थानीय मुद्राओं का इस्तेमाल होने से दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि भुगतान की प्रक्रिया आसान व तेज हो जाएगी. इससे व्यापार के भुगतान की लागत में कमी आएगी. यह दोनों देशों में आपसी निवेश को बढ़ाएगा. वहीं इस समझौते से उन भारतीयों को बहुत फायदा होगा, जो यूएई में रह रहे हैं और वहां से कमाई के पैसे वापस भारत भेज रहे हैं.

यूपीआई और आईपीपी होंगे लिंक

दोनों सेंट्रल बैंकों ने दूसरा समझौता यूपीआई व संयुक्त अरब अमीरात की टेक्नोलॉजी इंस्टैंट पेमेंट प्लेटफॉर्म का लेकर किया. इसके तहत तेजी से भुगतान का निपटान करने के लिए यूपीआई और आईपीपी को लिंक किया जाएगा. साथ ही दोनों देशों के घरेलू कार्ड स्विचेज यानी रूपे स्विच और यूएई स्विच को भी लिंक करने का प्रस्ताव है.

ये भी पढ़ें: ईपीएफओ ने दी बड़े काम की जानकारी, एक क्लिक में दिख जाएगा पासबुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये काम; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार
YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये काम; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 24 से 30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 24 से 30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट
डेबिट कार्ड का नियम बनेगा UPI की ढाल, बिना एक्स्ट्रा चार्ज जारी रहेगा लेनदेन
डेबिट कार्ड का नियम बनेगा UPI की ढाल, बिना एक्स्ट्रा चार्ज जारी रहेगा लेनदेन
बांग्लादेश में त्राहि-त्राहि: गैस न मिलने से रसोई से हाईवे तक हाहाकार, सड़कों पर उतरे लोग
बांग्लादेश में त्राहि-त्राहि: गैस न मिलने से रसोई से हाईवे तक हाहाकार, सड़कों पर उतरे लोग

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget