एक्सप्लोरर

60000 की नौकरी छोड़ हर महीने में सवा लाख कमा रही दिल्ली की कंटेंट क्रिएटर

दिल्ली की सिर्फ 23 साल की कंटेंट क्रिएटर ने करीब 60 हजार रुपये की नौकरी छोड़कर सोशल मीडिया को अपना करियर बनाया. सितंबर में 6 ब्रांड डील से उनकी कमाई 1.12 लाख पहुंची, हालांकि भुगतान अभी बाकी है.

दिल्ली की 23 साल कंटेंट क्रिएटर उपासना ने नौकरी छोड़ने के बाद सोशल मीडिया को करियर का रास्ता चुना. सितंबर में ब्रांड डील्स से उनकी कमाई 1.12 लाख रुपये तक पहुंच गई. हालांकि, यह रकम अभी उनके खाते में नहीं आई है. एक समय हर महीने 60 हजार की सैलरी पाने वाली उपासना ने करीब एक साल पहले अपनी नौकरी छोड़ने का फैसला किया था. उस वक्त उनकी उम्र 22 साल थी. नौकरी छोड़ने के बाद उन्हें अपनी आर्थिक स्वतंत्रता गंवानी पड़ी और वह वापस अपने माता-पिता के घर चली गईं. शुरुआत में उनके पास कमाई का कोई तय जरिया नहीं था और उन्हें अपनी बचत के सहारे रहना पड़ा.

उपासना ने बताया कि धीरे-धीरे उन्हें कंटेंट क्रिएशन से कमाई का रास्ता मिला, हालांकि शुरुआती दौर में आमदनी नियमित नहीं थी. इसके बावजूद उन्होंने सोशल मीडिया पर काम जारी रखा और करीब डेढ़ साल में अपना ऑडियंस बेस तैयार किया.

14 हजार फॉलोअर्स, सितंबर में छह ब्रांड डील

उपासना के इंस्टाग्राम पर करीब 14 हजार फॉलोअर्स मौजूद हैं. सितंबर उनके लिए अब तक का सबसे ज्यादा कमाई वाला महीना साबित हुआ. उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें कुल छह ब्रांड कोलेब्रेशन मिले.

इनमें से एक डील UGC यानी यूजर जेनरेटिड कोनटेंट की थी, जिससे उन्हें करीब 15 हजार रुपये मिले. बाकी पांच कोलेब्रेशन उनके अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किए जाने थे. इन पांच डील्स से कुल 97 हजार की रकम तय हुई. इस तरह सितंबर की कुल कमाई 1.12 लाख रुपये रही. कुछ ब्रांड पोस्ट अभी तक प्रकाशित भी नहीं हुए हैं.

अभी खाते में नहीं आई 1.12 लाख की रकम

उपासना ने यह भी स्पष्ट किया कि 1.12 लाख रुपये उनकी तय हुई कमाई है, न कि वह रकम जो उन्हें अब तक मिल चुकी है. उनके मुताबिक अलग-अलग ब्रांड्स की पेमेंट साइकिल अलग होती है, इसलिए पूरी राशि अभी उनके बैंक अकाउंट में क्रेडिट नहीं हुई है.

नौकरी के दौरान बिगड़ी थी मानसिक स्थिति

कंटेंट क्रिएटर ने अपनी पुरानी नौकरी के अनुभव को भी साझा किया. उन्होंने बताया कि उस समय उनकी मेंटल हेल्थ काफी खराब हो गई थी. नौकरी छोड़ने के बाद वह परिवार और अपने कुत्तों के साथ ज्यादा समय बिताने लगीं. आर्थिक स्वतंत्रता कम होने के बावजूद उनका कहना है कि रोजमर्रा की जिंदगी पहले से ज्यादा खुशहाल महसूस होने लगी. उपासना का मानना है कि 1.12 लाख रुपये की यह उपलब्धि उनकी यात्रा का अंतिम पड़ाव नहीं है. वह अभी खुद को पूरी तरह फाइनेंशली सेटल्ड नहीं मानतीं और भविष्य में इससे बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद रखती हैं.

उनकी कहानी सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद कई लोगों ने उन्हें बधाई दी और कुछ यूजर्स ने इसे कोनटेंट क्रियेशन शुरू करने की प्रेरणा भी बताया. हालांकि, इस कमाई के दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें- RBI ने दिया बड़ा झटका, 4 साल बाद रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी, कितनी बढ़ेगी EMI?

यह भी देखें-

About the author शौर्या रे

शौर्य रे उत्तर प्रदेश में मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की बेचलर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की स्टूडेंट हैं. शौर्य वर्तमान में एबीपी न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. बिजनेस और यूटिलिटी की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली शौर्य पब्लिक रिलेशंस (PR) व कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस के क्षेत्र में भविष्य तलाश रही हैं. वह मीडिया ट्रेंड्स, ब्रांड स्ट्रैटेजी और पब्लिक ओपिनियन से जुड़े विषयों पर अपनी रूची रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अरहर, मसूर जैसी दाल होगी और महंगी? 67% बढ़ा विदेशी दालों का आयात
अरहर, मसूर जैसी दाल होगी और महंगी? 67% बढ़ा विदेशी दालों का आयात
Blinkit से दही मंगाकर ऐसे फंसी महिला, 98000 रुपए का लग गया चूना
Blinkit से दही मंगाकर ऐसे फंसी महिला, 98000 रुपए का लग गया चूना
किस लड़की ने पहनी 440 करोड़ की ब्रा और तोड़ दिए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड
किस लड़की ने पहनी 440 करोड़ की ब्रा और तोड़ दिए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड
वेनेजुएला से तेल मंगाना भारत के लिए नहीं आसान, अमेरिका बना रहा प्रेशर
वेनेजुएला से तेल मंगाना भारत के लिए नहीं आसान, अमेरिका बना रहा प्रेशर
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget