एक्सप्लोरर

इस स्टॉक ने शेयर बाजार में काटा गदर, 2650% का जबरदस्त रिटर्न, 5 साल में 1 लाख के बना दिए 27 लाख

हैदराबाद की कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स की चालू वित्त वर्ष के दौरान जून तिमाही में कुल इनकम 46.9 प्रतिशत उछलकर 134.9 करोड़ रुपये हो गई.

Multibagger Stocks: शेयर बाजार में पैसा लगाना हमेशा जोखिम से भरा होता है. एक तरफ, जहां सही समय पर सही फैसला न लेने से आपके लाखों रुपये डूब सकते हैं, वहीं दूसरी तरफ अगर किस्मत ने साथ दिया तो आपके दिन बदलते देर नहीं लगती. यानी आप करोड़पति भी बन सकते हैं. आज हम ऐसे ही एक डिफेंस स्टॉक की बात कर रहे हैं, जिसने मल्टीबैगर बनकर निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. यह कंपनी है अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड.

इन्वेस्टर्स की बल्ले-बल्ले

रक्षा क्षेत्र के साथ-साथ ट्रांसपोर्टेशन, इन्फ्रास्ट्रक्चर और एयरोस्पेस जैसे सेक्टर्स के लिए टेक्नोलॉजी-आधारित सॉल्यूशंस देने वाली अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर ने पिछले पांच वर्षों में 2,650 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया है. इसे ऐसे समझ सकते हैं — पांच साल पहले इस कंपनी के शेयर का भाव 11 रुपये था, जो अब बढ़कर 300 रुपये के करीब पहुंच चुका है.

साल 2020 में 23 अक्टूबर को कंपनी के शेयर का मूल्य 10.87 रुपये था, जो 2025 में 21 अक्टूबर को बढ़कर 299 रुपये हो गया. इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने उस समय 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो आज उसकी कीमत बढ़कर करीब 27 लाख रुपये हो चुकी होती.

कंपनी का मार्केट कैप और प्रदर्शन

हैदराबाद स्थित यह कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड, चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में कुल आय (Total Income) में 46.9 प्रतिशत की उछाल दर्ज कर चुकी है, जो बढ़कर 134.9 करोड़ रुपये हो गई. एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी की कुल आय 91.78 करोड़ रुपये थी.

इसके साथ ही कंपनी के शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर (52-Week High) 354.70 रुपये रहा, जबकि न्यूनतम स्तर (52-Week Low) 87.99 रुपये दर्ज किया गया. तेजी के इस सिलसिले के बाद अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का मार्केट कैप बढ़कर अब 9,970 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है.

ये भी पढ़ें: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के पहुंचे बेहद करीब, जल्द लगती है ट्रेड डील पर अंतिम मुहर

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget