एक्सप्लोरर

Dedicated Freight Corridor: फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट को जापान से मिलेंगे 2250 करोड़ रुपये, नया रेलवे ट्रैक बनेगा

JICA India: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार और जीका इंडिया के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं.

JICA India: देश में मालगाड़ियों को तेजी से एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचाने के लिए बनाए जा रहे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को आगे बढ़ाने में बड़ी सफलता मिली है. भारत सरकार और जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) प्रोजेक्ट के लिए 2,254 करोड़ रुपये (40,000 मिलियन येन) के कर्ज समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं. इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य दिल्ली और मुंबई के बीच एक 915 किमी नया डीएफसी बनाकर भारत में माल परिवहन की बढ़ती मांग को पूरा करना है. 

ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन भी होगा कम 

डीएफसी प्रोजेक्ट से दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) विकास योजना को नई गति मिलेगी. साथ ही पूरे क्षेत्र में आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा. इस प्रोजेक्ट में उन इलाकों को शामिल किया गया हैं, जहां हाल ही में काफी आर्थिक और औद्योगिक विकास हुआ है. इनमें दिल्ली और मुंबई जैसे शहर शामिल हैं. इनकी आबादी तेजी से बढ़ी है. यह प्रोजेक्ट ग्रीन हाउस गैस (GHG) उत्सर्जन को कम करने में भी मदद करेगा. प्रोजेक्ट के फेज 1 और 2 से कुल मिलाकर हर साल 12.79 मिलियन मीट्रिक टन CO2 के बराबर ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन के कम होने की उम्मीद है.

दिल्ली और मुंबई के बीच होगा विकास 

इस प्रोजेक्ट के लिए लोन एग्रीमेंट पर वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स के अपर सचिव विकास शील और जीका इंडिया (JICA India) के चीफ रिप्रेजेंटेटिव साइतो मित्सुनोरी ने साइन किए. इस मौके पर साइतो मित्सुनोरी ने कहा कि प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया जा रहा वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) दिल्ली और मुंबई के बीच महत्वपूर्ण व्यापारिक और औद्योगिक क्षेत्रों को कवर करता है. वेस्टर्न डीएफसी प्रोजेक्ट दिल्ली-मुम्बई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह जापान और भारत के बीच बढ़ते सहयोग को दर्शाने वाला प्रोजेक्ट है. इससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा. 

भारत की सबसे बड़ी औद्योगिक बेल्ट बनेगी  

इस प्रोजेक्ट के फेज 1 में हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली एक नई 915 किमी लंबी फ्रेट लाइन (मालगाड़ी ट्रेक) रेवाड़ी से वडोदरा तक बनाई गई है. यह प्रोजेक्ट एक्सपोर्ट और एफडीआई को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली और मुंबई के बीच राज्यों के औद्योगिक पार्कों और बंदरगाहों को जोड़कर डीएमआईसी क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी औद्योगिक बेल्ट बनाने में मदद करेगा.

ये भी पढ़ें 

Big Share Sale: कंपनी ने 1 दिन में बेच डाले 4039 करोड़ रुपये के शेयर, प्रमोटरों ने 24 फीसदी हिस्सेदारी सेल की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget