एक्सप्लोरर

'60 लाख सालाना से कम कमाने वाला गरीब...' देश में आय असमानता को लेकर वायरल पोस्ट पर छिड़ी बहस

New Income Tax Act: सोशल मीडिया के एक पोस्ट में बताया गया कि किस तरह से अधिक आय वाले लोग बेहतर सुविधाओं के बावजूद खुद को कम आंकते हैं, इस पर आए जवाब पर हंगामा मचा.

New Income Tax Act: सोशल मीडिया पर आय दिन किसी न किसी बात को लेकर बवाल खड़ा हो जाता है. हाल ही में एक यूजर ने जब पोस्ट करते हुए यह लिखा कि सालाना 60 लाख रुपये से कम कमाने वाले को गरीब माना जाना चाहिए, तो एक नई बहस छिड़ गई. 

इस वायरल पोस्ट से मचा हंगामा

इस पोस्ट में लिखा गया, ''सालाना 60 लाख रुपये से कम कमाने वाला गरीब है. आज जीएसटी, इनकम टैक्स और वैट के रूप में अपना 70 फीसदी आय चुका देते हैं. सालाना 2 लाख रुपये कम कमाने वाला मिडिल क्लास है. इस पोस्ट में आगे लिखा गया, "60 लाख से 1 करोड़ रुपये कमाने वाला मिडिल क्लास की केटेगरी में आता है, जबकि 1 करोड़ से ज्यादा कमाने वाला अपर मिडिल क्लास में आता है. अगर आपके पास अपने पूर्वजों की संपत्ति नहीं है, तो आप अमीर नहीं हैं.''

दरअसल, एक्स पर एक पोस्ट में लिखा गया, ''आज केवल आईटी वाले ही 12 लाख रुपये की आय टैक्स फ्री होने की बात पर रो रहे हैं. नॉन-आईटी वालों के लिए तो 7-10 साल का अनुभव होते हुए भी 12 लाख ड्रीम सैलरी है. इस पोस्ट में आगे लिखा गया, 24 लाख से अधिक कमाने वाले आईटी प्रोफेश्नल्स को खुद को लोअर मिडिल क्लास कहना बंद कर देना चाहिए. 12 लाख भूल जाइए- भारत के औसत वेतन की जांच करें तो देखें कि आप कहां खड़े हैं. बेहतर सड़क, स्वास्थ्य सेवा, पानी और शिक्षा की मांग करना जायज है, चाहे आप 1 लाख, 12 लाख, 24 लाख या 1 करोड़ कमाते हों. लेकिन 24 लाख की सैलरी पर खुद को गरीब दिखाने की एक्टिंग करना ? कृपया बकवास बंद करें.'' 

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इसी के जवाब में फिनटेक यूजर के पोस्ट पर यूजर्स ने जमकर पलटवार किया. एक ने लिखा, ''अगर 60 लाख से 1 करोड़ कमाने वाला 'मिडिल क्लास' है, तो 12 लाख क्या है? गरीबी रेखा से नीचे?''

एक और यूजर ने सवाल उठाते हुए पूछा, आप 70 परसेंट आय टैक्स के रूप में भरते हैं, ''अगर आप 33 परसेंट टैक्स ब्रैकेट में हैं और बाकी का खर्च सिर्फ 28 परसेंट GST वाले प्रोडक्ट्स पर करते हैं तो भी आपका टैक्स 70 परसेंट तक नहीं पहुंचेगा. शायद आपको प्राइमरी में गणित की सही जानकारी नहीं मिली होगी.'' 

कुछ लोगों ने जमीनी हकीकत की बात करते हुए लिखा, ''भारत में 40 हजार रुपया कमाने वाला कोई भी ग्रामीण परिवार गरीब नहीं है. शहरी इलाकों के लिए इसे बढ़ाकर 8 लाख रुपया सालाना कर दें. ऐसे में 60 लाख रुपये सालाना कमाने वाला आराम से अपर मिडिल क्लास की कैटेगरी में आएगा.'' 

बता दें कि इन सभी प्रतिक्रियाओं में आम बजट 2025 में घोषित नए इनकम टैक्स स्लैब की आलोचना की गई है. इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि नए टैक्स रिजीम में अब से 12 लाख रुपये तक के इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. 

ये भी पढ़ें:

PFRDA ने कर दिया बड़ा ऐलान, NPS, NPS-Lite, NPS वात्सल्य के लिए बदले चार्जेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget