एक्सप्लोरर

Share Market Today: शेयर बाजार की बिगड़ती जा रही हालत, 1000 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 280 अंक नीचे

Share Market Updates: घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत आज भी कमजोर रही. इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट देखने को मिल रही है. सेंसेक्स में 1000 से ज्यादा अंक और निफ्टी में 280 अंकों की गिरावट है.

Share Market: शेयर बाजार में आज भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और भारी बिकवाली के बीच निवेशकों का भरोसा डगमगाता नजर आ रहा है. इस दौरान सेंसेक्स 1000 से अधिक अंक टूटकर 75871 पर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी 280 अंक लुढ़ककर 23580 के लेवल पर है.

इस क्रम में ऑटोमोबाइल, पेंट, लॉजिस्टिक्स, एविएशन, टायर और रबड़ से जुड़े स्टॉक्स दबाव में नजर आ रहे हैं जैसे कि Tata Motors, Asian Paints, Delhivery, IndoGo, MRF वगैरह. इनमें कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते गिरावट देखी जा रही है क्योंकि इनके प्रोडक्टशन में कच्चे तेल की बड़े पैमाने पर जरूरत पड़ती है. 

भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत ही गिरावट के साथ हुई. एक तरफ सेंसेक्स 494 अंकों की गिरावट के साथ 76369 पर खुला. वहीं, 192 अंक टूटकर निफ्टी 23674 के लेवल से कारोबार की शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में L&T, IndiGo, Eternal, M&M और Tata Motors के शेयरों को नुकसान पहुंचा है. बाजार में चौतरफा बिकवाली के बीच कुछ ही शेयर हरे रंग में कारोबार करते नजर आ रहे हैं, जिनमें Reliance, Coal India HCL Tech और Tech Mahindra हैं.

एशियाई बाजारों में कारोबार

गुरुवार सुबह एशियाई बाजार गिरावट के साथ खुले क्योंकि पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गजब की तेजी आई. ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई है. इस क्रम में आज जापान का निक्केई 225 1.6 परसेंट गिरा. टॉपिक्स में भी 1.34 परसेंट की गिरावट आई. दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी 0.75 परसेंट लुढ़ककर नीचे आ गया. हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 25756 पर कारोबार करता नजर आया, जबकि इसका पिछला क्लोजिंग 25898.76 पर था.

वॉल स्ट्रीट में गिरावट

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. इस दौरान निवेशक तेल की बढ़ती कीमतों और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के चलते टेंशन में रहे. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 289.24 अंक या 0.61 परसेंट फिसलकर 47417.27 पर बंद हुआ. वहीं, S&P 500 की क्लोजिंग 0.08 परसेंट की गिरावट के साथ 6775.80 पर बंद हुई. इसी तरह से डाउ फ्यूचर्स 461 अंक या लगभग 1 परसेंट गिरा और  नैस्डैक 100 फ्यूचर्स में भी 0.9 परसेंट की गिरावट आई. सिर्फ नैस्डैक कंपोजिट 0.08 परसेंट बढ़कर 22716.13 पर कारोबार खत्म करने में कामयाब रहा.

क्रूड ऑयल की कीमत

क्रूड ऑयल की कीमतों में आज एक बार फिर से तेजी आई है. इराक के द्वारा विस्फोटकों से लदे दो ईरानी जहाजों को निशाना बनाने के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतें 8.2 परसेंट की तेजी के साथ 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई. ईरान की इस कार्रवाई के बाद इराक ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने सभी तेल टर्मिनलों पर परिचालन पूरी तरह से बंद कर दिया है. इससे क्रूड की सप्लाई पर संकट और गहराने लगा है. इस बीच ईरान ने भी चेतावनी दी है कि अगर उस पर हमला इसी तरह से जारी रहा, तो दुनिया को 200 डॉलर प्रति बैरल तेल के लिए तैयार रहना होगा.  

ये भी पढ़ें:

गिरते बाजार में पेनी स्टॉक का जलवा, 5 परसेंट के अपर सर्किट पर हुआ लॉक; कीमत 82 पैसे  

Paisa LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के
हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट
पटरी से उतरी शेयर बाजार की गाड़ी, ग्लोबल दबाव से हुआ लाल; सेंसेक्स 78000 के नीचे
पटरी से उतरी शेयर बाजार की गाड़ी, ग्लोबल दबाव से हुआ लाल; सेंसेक्स 78000 के नीचे
करोड़ों में खेल गए 1 लाख लगाने वाले, 10000% के तूफानी रिटर्न से चमकी निवेशकों की किस्मत
करोड़ों में खेल गए 1 लाख लगाने वाले, 10000% के तूफानी रिटर्न से चमकी निवेशकों की किस्मत

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget