एक्सप्लोरर

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की तारीख बढ़ी, यहां जानें आसान और सुरक्षित तरीका से कैसे करें अपना ITR फाइल

आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख एक महीने बढ़ा कर 31 अगस्त कर दी गई है. ये उनके लिए राहत की खबर हैं जिन्हें इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने लेट लतीफी या डेट मिस हो जाने की वजह से कई तरह की दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है.

सरकार ने आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए आखिरी तारीख एक महीने बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है. इस फैसले से लोगों को काफी राहत मिली है क्योंकि इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने में कई तरह की दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा था. यदि आप भी उनमें से एक हैं जिन्हें आयकर रिटर्न करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है तो जानिए आसान तरीके से कैसे फाइल करें अपना आयकर रिटर्न.

इंटरनेट का इस्तेमाल करके इलेक्ट्रॉनिक रूप से आयकर रिटर्न (आईटीआर) फाइल करने की प्रक्रिया को ई-फाइलिंग कहा जाता है. आईटीआर को ई-फाइल करने की यह प्रक्रिया काफी तेज और आसान है. इसे कोई भी व्यक्ति के घर या ऑफिस में बैठ कर आराम से पूरा कर सकता है. ई-फाइलिंग आईटीआर पैसे बचाने में भी मदद कर सकता है क्योंकि आपको आईटीआर फाइल करने के लिए किसी अलग आदमी की मदद की जरूरत नहीं होगी जो इसे फाइल करने में आपसे पैसे भी चार्ज करता हो.

आईटीआर फाइल करने के लिए सबसे आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी, जिनके बिना आपको अपना आयकर फाइल करने में परेशानी महसूस होगी. सबसे पहले जान लेते हैं कि कौन-कौन से दस्तावेज हैं जिनकी आपको इस दौरान जरूरत पड़ सकती है.

आयकर रिटर्न भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • फॉर्म 16
  • बैंक अकाउंट डीटेल्स जैसे- अकाउंट नंबर, बैंक का नाम और आईएफएससी (IFSC) कोड
  • आपकी तरफ से किए गए निवेश का विवरण

आइए अब स्टेप बाई स्टेप जानते हैं आईटीआर फाइल करने का तरीका, जिसे फॉलो कर आप आसानी से सुरक्षित तरीके से अपना आयकर भर सकते हैं. अगर सिलसिलेवार तरीके से चलें तो आपको इसे फाइल करने में किसी भी तरह की कोई कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा.

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की तारीख बढ़ी, यहां जानें आसान और सुरक्षित तरीका से कैसे करें अपना ITR फाइल

  1. सबसे पहले, आपको आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा और ई-फाइलिंग अकाउंट बनाना होगा. आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप सही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें क्योंकि भविष्य के सभी तरह के कम्यूनिकेशन जैसे- एसएमएस और ईमेल इन्हीं माध्यम से किए जाएंगे.
  2. जिस लॉगिन आईडी का उपयोग किया जाना है, उसे सुनिश्चित करें की वह आपका स्थायी खाता संख्या यानी की पैन नंबर है.
  3. इसके बाद आपको पैन, पासवर्ड और कैप्चा डिटेल्स का इस्तेमाल करके अपने अकाउंट में लॉग इन करना होगा. डिटेल्स दर्ज करने के बाद ‘लॉगिन’ पर क्लिक करें.
  4. एक बार जब आप अपने अकाउंट में साइन इन कर लेते हैं, तो 'ई-फाइल' टैब के तहत आपको 'इनकम टैक्स रिटर्न' ऑप्शन नजर आएगा, इस पर क्लिक करें.
  5. अगले पेज पर, आपको असेस्समेंट ईयर, फ़ॉर्म का टाइप और उस मोड को चुनना होगा जिसके लिए आप फ़ॉर्म सबमिट करना चाहते हैं. सभी जरूरी डिटेल्स भरे जाने के बाद 'सबमिट' पर क्लिक करें.
  6. अगला स्टेप को होगा कि आपको एक प्रकार का वेरिफिकेशन चुनना होगा. ऑप्शन के तौर पर यहां तीन तरह वेरिफिकेशन ऑप्शन दिए जाएगें जो कुछ इस प्रकार हैं. -बेंगलुरु में सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर में डाक द्वारा एक आईटीआर-वी कॉपी भेजना. -'एटीएम नंबर' या 'माई अकाउंट' का उपयोग करके एक इलेक्ट्रॉनिक वेरिफिकेशन कोड (ईवीसी) बनाना. हालांकि, कोड की वैधता 72 घंटे के लिए होगी. -एक आधार वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) का उपयोग करके, जो 30 मिनट के लिए वैध होगा. -जरूरी विकल्प चुने जाने के बाद, आपको 'कंटिन्यू' पर क्लिक करना होगा. आपके पास हिंदी में भी फॉर्म भरने का ऑप्शन होगा.
  7. आपकी तरफ से चुना गया फॉर्म अगले पेज पर आएगा. यह जरूरी है कि आप आगे बढ़ने से पहले 'सामान्य निर्देश' यानी इंस्ट्रक्शन को पूरी तरह से पढ़ लें.
  8. इसके बाद, आपको 'जनरल इंफॉर्मेंशन', 'टैक्स डिटेल्स', '80जी', और 'इनकम डिटेल्स' के साथ 'टैक्स पेड और वेरिफिकेशन' जैसे सभी जरूरी डिटेल्स को भरने होंगे. यह भी जरूरी है कि आप यह सुनिश्चित करें कि जिस टैक्स का भुगतान किया जा रहा है वह आपके द्वारा की गई कैल्कुलेशन से मेल खाता है.
  9. सबमिट करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि जो डिटेल्स आपने भरा है उसमें किसी भी तरह की कोई गलती तो नहीं है. इसकी जांच 'प्रीव्यू और सबमिट' पर क्लिक करके किया जा सकती है.
  10. एक बार जब आप डिटेल्स की जांच कर लेते हैं, तो 'सबमिट' पर क्लिक करें. ऐसा करते ही आपका आईटीआर अपलोड हो जाएगा.
  11. इसके बाद आपको अपना आईटीआर वेरिफाई करना होगा. तीन अलग-अलग विधियां हैं जिनके माध्यम से वेरिफिकेशन पूरा किया जा सकता है. पहला आधार आधारित ओटीपी का उपयोग करके. दूसरा एक ईवीसी बनाएं, यदि आपके पास ईवीसी नहीं है. तीसरा यदि आपके पास ईवीसी पहले से ही है तो ईवीसी का उपयोग करके.
  12. यदि आप डिटेल्स को ऑनलाइन वेरिफाई नहीं करना चाहते हैं, तो आईटीआर-वी को आईटीआर दाखिल किए जाने के 120 दिनों के भीतर केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र को डाक द्वारा भेज सकते हैं.
  13. आईटीआर अपलोड होने के बाद आपकी ईमेल आईडी पर एक एक्नॉलेजमेंट या एक आईटीआर-वी भेजा जाएगा. आप अपने अकाउंट में लॉग इन करके भी एक्नॉलेजमेंट डाउनलोड कर सकते हैं.
  14. वेरिफाई होते ही आईटीआर की प्रोसेसिंग पूरी हो जाएगी. आईटीआर प्रोसेस होते ही आपको एक ईमेल और एक एसएमएस हासिल होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget