एक्सप्लोरर

Zepto-Indigo जैसी कंपनियां चुपके से एक्स्ट्रा चार्ज कैसे जोड़ती हैं, इनसे कैसे बचें?

Dark Pattern News: ऑनलाइन खरीदारी और बुकिंग में डार्क पैटर्न के जरिए छिपे शुल्क जोड़ने पर CCPA ने सख्ती बढ़ाई है. आइए जानते हैं किन कंपनियों पर कार्रवाई हुई और ग्राहकों को कैसे प्रभावित किया गया.

Hidden Charges: अगर आपने भी कभी ऑनलाइन सामना की खरीदारी की, फ्लाइट की टिकट बुक की हो या किसी ऐप से खाना ऑर्डर किया हो, तो आपने कई दफा यह जरूर गौर किया होगा कि शुरुआत में दिखाई गई कीमत और पेमेंट के समय दिखने वाली वही रकम बढ़ जाती है. हालांकि कई बार लास्ट पेमेंट के वक्त ऐसे चार्ज भी शामिल किए जाते हैं, जिनकी जानकारी आपको पहले से नहीं दी जाती है, जिन्हें ‘डार्क पैटर्न’ कहा जाता है. यही वजह है कि आज ज्यादातर लोग एक्स्ट्रा चार्ज का शिकार हो जाते हैं. 

ग्राहकों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यसभा में जानकारी दी कि केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सख्ती बरती हैं और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई भी की हैं. इनमें शामिल Zepto, IndiGo, FirstCry, Physics Wallah और SpiceJet जैसी कंपनियां. 

क्या होते हैं डार्क पैटर्न?

डार्क पैटर्न एक ऐसे डिजिटल डिज़ाइन है जो ग्राहकों को किसी खास ऑप्शन की ओर धकेलने या एक्स्ट्रा पेमेंट कराने के लिए बनाए जाते हैं. ऐसे में ज्यादातर ग्राहकों को कुछ पता भी नहीं चलता है और उसके बिल में एकस्ट्रा चार्ज जोड़ दिया जाता है. 

इमरजेंसी फंड बनाने का सही तरीका क्या है, FD में पैसा लगाएं या सोने में?

कंपनियां कौन तरीकों से जोड़ती हैं एकस्ट्रा चार्ज?

ड्रिप प्राइसिंग: यह सिस्टम है जिसमें शुरुआती तौर पर कम कीमत दिखाई जाती है, लेकिन पेमेंट के लास्ट समय में उसमें हैंडलिंग फीस, सुविधा शुल्क, प्लेटफॉर्म चार्ज जैसी कई फीस जोड़ दिए जाते हैं. जिसके बाद ग्राहकों को अपने असल कीमत का पता लास्ट में चलता है.

बास्केट स्नीकिंग: कुछ प्लेटफॉर्म बिना ग्राहक की अनुमति के कार्ट में सदस्यता, बीमा, दान या अन्य सेवाएं पहले से जोड़ देते हैं. ऐसे में कई लोग जल्दबाजी कारण  इन्हें हटाना भूल जाते हैं और एक्स्ट्रा पेमेंट कर बैठते हैं.

कन्फर्म शेमिंग: इस तकनीक में ग्राहक को किसी एकस्ट्रा सेवा को मना करने पर ऐसे संदेश दिखाते हैं, जिससे ग्राहक मानसिक दबाव महसूस करता है और एकस्ट्रा सेवा खरीद लेते हैं.

सरकार ने क्या कार्रवाई की?

  • Zepto पर 7 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.
  • Physics Wallah पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.
  • FirstCry, PharmEasy, SpiceJet और अन्य कंपनियों पर भी कार्रवाई हुई.
  • CCPA ने कई कंपनियों को अपने प्लेटफॉर्म से भ्रामक फीचर हटाने के आदेश दिया है.

इन एकस्ट्रा चार्ज से कैसे बचें?

  • पेमेंट से पहले लास्ट बिल को ध्यान से देखें.
  • पहले से चुने गए सदस्यता, बीमा या दान वाले ऑप्शनों को हटाएं.
  • हमेशा जल्दबाजी में पेमेंट से बचें.
  • हर एकस्ट्रा चार्ज की अच्छी तरह जांच करें.
  • गलत या जबरन लगाए गए चार्ज की शिकायत राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर करें.

1977 में सिंडिकेट बैंक के चीफ को कितनी मिलती थी सैलरी? ऑफर लेटर वायरल

About the author जेबा परवीन

जेबा परवीन पिछले करीब दो साल से ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर कंसल्टेंट काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इसी चैनल में एक इंटर्न के रूप में की थी. उनके बेहतरीन काम को देखते हुए चैनल ने उन्हें कंसल्टेंट की ज़िम्मेदारी सौंपी. इन्होंने लंगट सिंह कॉलेज (मुजफ्फरपुर)  से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BMC) किया है. जेबा यूटिलिटी की खबरों की एक्सपर्ट हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
50 हजार की नौकरी छोड़ लड़की ने कमाए 2.28 लाख, बताया कमाई का 'सुपर सीक्रेट'
50 हजार की नौकरी छोड़ लड़की ने कमाए 2.28 लाख, बताया कमाई का 'सुपर सीक्रेट'
Advertisement

वीडियोज

UPI MDR पर बड़ा अपडेट! 1 जनवरी तक टल सकता है चार्ज, कारोबारियों को राहत?
क्या दिल्ली में कल लॉकडाउन लग जाएगा?
प्रदर्शन से पहले ही CJP कार्यकर्ताओं पर एक्शन शुरू
Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget