एक्सप्लोरर

Cyrus Mistry Accident: कार की 'डेटा चिप' से पता चलेगा साइरस मिस्त्री की मौत कैसे हुई, 7 दिन में आएगी रिपोर्ट

Cyrus Mistry 4 सितंबर को जिस कार में यात्रा कर रहे थे, वह मर्सिडीज बेंज जीएलएस लग्जरी एसयूवी थी. इस कार में एक इलेक्ट्रॉनिक डेटा चिप को जांच टीम ने जब्त किया है.

Cyrus Mistry Accident Case: अभी हाल ही में टाटा संस (Tata Sons) के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. जिस कार में उनकी मौत हुई है, वो लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज बेंज (Mercedes Benz Car) इस पूरी घटना की जांच में जुट गई है. आखिर कैसे उनकी कार हादसे में मौत हुई है. 

जांच टीम को मिली डेटा चिप 
आपको बता दे कि उद्योगपति साइरस मिस्त्री 4 सितंबर को जिस कार में यात्रा कर रहे थे, वह मर्सिडीज बेंज जीएलएस लग्जरी एसयूवी थी. इस Mercedes Benz कार में लगी हुई एक इलेक्ट्रॉनिक डेटा चिप को जांच टीम ने जब्त किया है. इसे जर्मनी में ऑटोमेकर के मुख्यालय में एनालिसिस के लिए भेज दिया गया है. इसकी रिपोर्ट से साइरस मिस्त्री की मौत के कारण का खुलासा हो सकता है.

7 दिन में आएगी रिपोर्ट 
इस मामले में पालघर पुलिस का कहना है कि जर्मन ऑटो प्रमुख के पुणे कार्यालय के अधिकारियों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से एक इलेक्ट्रॉनिक डेटा चिप जब्त की है. इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने कहा कि यह चिप हर समय वाहन के बारे में सभी डेटा रिकॉर्ड करती है. अब इसे जर्मनी ले जाया जाएगा. सप्ताह के अंत तक उसकी रिपोर्ट की उम्मीद कर रहे हैं.

पुलिस की मदद कर रही कंपनी
इस ऑटोमेकर कंपनी का कहना है कि वह जांच में अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है. कंपनी ने कहा कि “ग्राहकों की गोपनीयता का सम्मान करने वाले एक जिम्मेदार ब्रांड के रूप में हमारी टीम जहां संभव हो वहां अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है. उन्होंने कहा कि हम उन्हें सीधे आवश्यक स्पष्टीकरण उपलब्ध कराएंगे. कंपनी टायर के दबाव, स्पीड, ब्रेक फ्लुइड, स्टीयरिंग व्हील की स्थिति और सीट बेल्ट के साथ-साथ एयरबैग की स्थिति की भी जांच करेगी.

7 एयरबैग से लैस थी ये कार
मर्सिडीज बेंज जीएलएस लग्जरी एसयूवी को पहली बार 2017 में भारत में लॉन्च किया गया था. मिस्त्री जिस मॉडल में सवार थे, वह GLC 220d 4MATIC वेरिएंट था. यह मॉडल सात एयरबैग से लैस है. यह मॉडल ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आता है. इस की भारतीय बाजार में कीमत करीब 68 रुपया लाख से ऊपर है.

बंद मिले एयरबैग
पालघर पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि इस हादसे के बाद सामने में 2 एयरबैग पूरी तरह से खुले हुए थे. मिस्त्री और उनके एक साथ पिछली सीट पर बैठे हुए थे. यह बात सामने आई है की पीछे के एयरबैग बंद थे. ये एयरबैग पीछे बैठे यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगे होते हैं. हादसा होने पर एयरबैग तभी काम करते हैं, जब यात्रियों ने सीट बेल्ट लगा रखा हो.

ये भी पढ़ें-

Air India: एयर इंडिया का कर्ज चुकाने के लिए टाटा ने बनाया ये बड़ा प्लान!

Gautam Adani: गौतम अडानी जल्द बनने वाले हैं दुनिया के दूसरे सबसे अमीर, इस दिग्गज को देंगे मात!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget