एक्सप्लोरर

Gautam Adani: गौतम अडानी जल्द बनने वाले हैं दुनिया के दूसरे सबसे अमीर, इस दिग्गज को देंगे मात!

Gautam Adani Net Worth: अडानी समूह के शेयरों में जबरदस्त तेजी की बदौलत गौतम अडानी की संपत्ति 143 अरब डॉलर हो गई है.

Gautam Adani 2nd Richest Likely: 2022 में सबसे अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनें. बीते हफ्ते ही वे दुनिया के तीसरे सबसे अमीर हो गए थे. और जिस प्रकार अडानी समूह के शेयरों में तेजी है ऐसा लग रहा है कि वे अमेजन (Amazon) के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) को पीछे छोड़ जल्द ही दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन जायेंगे. जेफ बिजॉस  से गौतम अडानी अब केवल 6 अरब डॉलर पीछे रह गए हैं.  जेफ बेजोस की संपत्ति 149 अरब डॉलर है तो गौतम अडानी की संपत्ति अब 143 अरब डॉलर हो गई है. 

एक हफ्ते में 6 अरब डॉलर बढ़ी संपत्ति
बीते हफ्ते जब गौतम अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने थे तब उनकी संपत्ति 137 अरब डॉलर थी. लेकिन महज एक हफ्ते में उनकी संपत्ति में 6 अरब डॉलर का उछाल आया है. अडानी समूह के शेयरों में जबरदस्त तेजी की बदौलत गौतम अडानी की संपत्ति 143 अरब डॉलर हो गई है. और जिस प्रकार अडानी समूह के शेयरों में तेजी जारी है माना जा रहा है कि अगले कुछ ही दुनिया में जेफ बिजॉस को पीछे छोड़ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन जायेंगे.  

2022 में 67 अरब डॉलर का इजाफा 
ब्लूमबर्ग बिलियनायर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक 2022 में गौतम अडानी की संपत्ति में 67 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. इससे पहले फ्रांस के कारोबारी दिग्गज LVMH Moet Hennessy Louis Vuitton के मालिक  बर्नार्ड आरनॉल्ट को पीछे छोड़ गौतम अडानी ने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर होने का तमगा हासिल किया था. 

अडानी समूह के शेयर हुए मल्टीबैगर
गौतम अडानी फिलहाल दुनिया के तीसरे सबसे अमीर हैं लेकिन माना जा रहा है कि वे जल्द ही दूसरे पायदान पर पहुंच जायेंगे. और इसकी वजह है अडानी समूह के शेयरों में जबरदस्त तेजी. उदाहरण के लिए एक जनवरी 2020 के बाद अडानी ट्रांसमिशन के शेयर ने 1982 फीसदी रिटर्न दिया है. तो अडानी इंटरप्राइजेज ने 1613 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी 1277 फीसदी, अडानी ट्रांसमिशन  के शेयर ने 1105 फीसदी का रिटर्न दिया तो अडानी पावर ने 539 फीसदी, अडानी पोर्ट्स ने 134 फीसदी और अडानी विल्मर ने इस अवधि में 161 फीसदी का रिटर्न दिया है. 

ये भी पढ़ें 

Explained: भारत बन गया 5वीं आर्थिक महाशक्ति, पर ये है कड़वी हकीकत!

Gautam Adani: कर्ज में डूबी है गौतम अडानी की कंपनियां? जानें अडानी समूह ने सफाई में क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना ₹1900 महंगा, चांदी में भी ₹4500 की तेजी, जानें अब कितना हुआ भाव
सोना ₹1900 महंगा, चांदी में भी ₹4500 की तेजी, जानें अब कितना हुआ भाव
कंटेंट क्रिएटर ने ऑफिस के बाहर 40 रुपए में बेची कॉफी, एक दिन में छाप दिए 18000
कंटेंट क्रिएटर ने ऑफिस के बाहर 40 रुपए में बेची कॉफी, एक दिन में छाप दिए 18000
आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव या राहत? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट चेक करें
आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव या राहत? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट चेक करें
सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget