एक्सप्लोरर

कर दी है यह गलती तो तुरंत बदले पासवर्ड, नहीं तो हो जाएंगे ठगी के शिकार!

अगर आप यूपीआई पिन, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड आदि का इस्तेमाल करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि किसी के साथ अपने बैंकिंग डिटेल्स शेयर न करें.

भारत की बैंकिंग व्यवस्था में पिछले कुछ सालों में बड़े बदलाव आए हैं. देश में डिजिटलाइजेशन की रफ्तार बहुत तेजी से बढ़ी है. ऐसे में अब लोग कैश के बदले ऑनलाइन पैसों का लेनदेन करना पसंद करते हैं. आजकल हर व्यक्ति यूपीआई पिन, नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि का इस्तेमाल कर पैसे का ट्रांजेक्शन कर रहा है. इन सभी माध्यमों में पासवर्ड दर्ज करना पड़ता है. इसके बाद ओटीपी दर्ज करने के बाद ही आप ट्रांजेक्शन कर सकते हैं.  

बढ़ते डिजिटलाइजेशन के साथ साइबर अपराध के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है. साइबर अपराधी लोगों की निजी जानकारी चुराकर उनके बैंक अकाउंट को खाली कर दे रहे हैं. लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए वह तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं. इसमें नेट बैंकिंग के पासवर्ड को चुराना आदि शामिल है. कई बार ग्राहक भी ऐसी गलती कर देते हैं जिस कारण वह फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं. तो चलिए जानते हैं उस गलती के बारे में-

अपने पासवर्ड को किसी के साथ न करें शेयर
केंद्र सरकार का सूचना विभाग लोगों को साइबर अपराध से सुरक्षित रखने के लिए अलग-अलग तरह के जानकारी अपने ऑफिशियल हैंडल साइबर दोस्त से शेयर करता रहता है. साइबर दोस्त ने हाल ही में लोगों को साइबर अपराधों के बचाव करने के लिए जानकारी शेयर करते हुए बताया कि कोई भी अपना पासवर्ड कहीं भी शेयर न करें. अगर आपने ऐसी गलती कर दी है तो जल्द से जल्द अपना पासवर्ड बदल लें. ऐसा न करने पर आप साइबर अपराध के शिकार हो सकते हैं. साइबर दोस्त ने मामले पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'ऐसे पासवर्ड को तुरंत बदल दें, जो गलती से शेयर हो गया हो. सतर्क रहें एवं साइबर सुरक्षित रहें.'

इन बातों का रखें ख्याल-
अगर आप यूपीआई पिन, नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि का इस्तेमाल करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि किसी के साथ अपने बैंकिंग डिटेल्स शेयर न करें. इसके साथ ही अपने मोबाइल में पासवर्ड सेव करके न रखें. किसी तरह के कॉल या लिंक आने पर अपनी निजी जानकारी न शेयर करें. अगर आप ऐसा कर दिया है तो जल्द से जल्द अपना पासवर्ड बदलें. इसके साथ ही किसी तरह का फ्रॉड होने पर तुरंत बैंक को इसकी जानकारी दें और अकाउंट फ्रीज कराए.

ये भी पढ़ें-

Sensex 10 में से 7 कंपनियों का 1.14 लाख करोड़ गिरा मार्केट कैप, इंफोसिस, TCS-RIL रही फायदे में

क्या किसानों को भी मिल सकती है e-Shram Card की सुविधा? जानें कार्ड से जुड़े सभी अहम नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI MPC Meeting 2026 LIVE: क्या महंगे होंगे होम और कार लोन? रेपो रेट पर आज फैसला
RBI MPC Meeting 2026 LIVE: क्या महंगे होंगे होम और कार लोन? रेपो रेट पर आज फैसला
कमर्शियल के बाद क्या अब घरेलू सिलेंडर भी हुआ महंगा? अभी चेक करें रेट
कमर्शियल के बाद क्या अब घरेलू सिलेंडर भी हुआ महंगा? अभी चेक करें रेट
पूरे देश में महंगी होगी बिजली! कंपनियों ने महंगे रेट पर खरीदी एक्स्ट्रा पावर
पूरे देश में महंगी होगी बिजली! कंपनियों ने महंगे रेट पर खरीदी एक्स्ट्रा पावर
एयरलाइंस ने सरकार को दी रूट कटौती की चेतावनी, टैक्स में राहत की मांग
एयरलाइंस ने सरकार को दी रूट कटौती की चेतावनी, टैक्स में राहत की मांग

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
ईरान को अमेरिका की दो टूक, जेडी वेंस बोले- 'वादों से नहीं बनेगी बात, पहले...'
ईरान को अमेरिका की दो टूक, जेडी वेंस बोले- 'वादों से नहीं बनेगी बात, पहले...'
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- सरकार का...
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- 'सरकार का एक्शन शर्मनाक'
Durga Puja Cleaning: दुर्गा पूजा से पहले ऐसे चमकाएं घर, नोट करें 1 दिन का आसान प्लान
दुर्गा पूजा से पहले ऐसे चमकाएं घर, नोट करें 1 दिन का आसान प्लान
Embed widget