एक्सप्लोरर

56 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी हेराफेरी कर गायब था सॉफ्टवेयर इंजीनियर, पुलिस ने 2 साल बाद किया गिरफ्तार

Cryptocurrency Fraud: आरोपी के पास कंपनी के सभी वॉलेट तक कथित तौर पर पहुंच और नियंत्रण था जिसका उसने दुरुपयोग किया. खाते का पासवर्ड बदल दिया और बाद में क्रिप्टोकरेंसी को उनमें ट्रांसफर कर दिया.

Cryptocurrency: बेंगलुरु की एक कंपनी से 56 करोड़ रुपये मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी की हेराफेरी करने के आरोप में 26 वर्षीय एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. उसने बताया कि आरोपी हरियाणा का रहने वाला है.

कंपनी के सभी वॉलेट पर आरोपी का था कंट्रोल

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास कंपनी के सभी 'वॉलेट' तक कथित तौर पर पहुंच और नियंत्रण था, जिसका उसने दुरुपयोग किया, खाते का पासवर्ड बदल दिया और बाद में 'क्रिप्टोकरेंसी' को उन 'वॉलेट' में ट्रांसफर कर दिया, जो उसने फर्जी पहचान का इस्तेमाल करके बनाए थे. कंपनी की लेखा परीक्षा (ऑडिट) के दौरान यह मामला सामने आया.

आरोपी दो साल से था फरार

पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले दो साल से फरार था और उसे मुंबई से गिरफ्तार किया गया. उसने बताया कि वह शहर में स्थित इस 'क्रिप्टोकरेंसी' प्रबंधन कंपनी में काम करता था और धोखाधड़ी करने के बाद मुंबई भाग गया था. पुलिस ने एक बयान में कहा, "जांच के दौरान यह पता चला कि आरोपी ने शिकायतकर्ता कंपनी के 'वॉलेट' से क्रिप्टोकरेंसी को अपने, अपने परिवार के सदस्यों और मित्रों के वॉलेट में ट्रांसफर करके धोखाधड़ी की थी, जिन्हें उसने मई 2021 और अप्रैल 2022 के बीच कंपनी की करेंसी को  ट्रांसफर करने के लिए बनाया था."

दो मोबाइल फोन और दो लैपटॉप भी जब्त किए गए 

पुलिस ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर पता चला कि आरोपी मुंबई में है और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया जहां वह किसी दूसरी कंपनी में काम कर रहा था. पुलिस ने बताया कि उसके पास से दो मोबाइल फोन और दो लैपटॉप भी जब्त किए गए हैं. उन्होंने बताया कि उसे पुलिस हिरासत में ले लिया गया है ताकि मामले में आगे की जांच की जा सके और रकम को बरामद किया जा सके.

ये भी पढ़ें

Ayushman Bharat: आयुष्मान भारत योजना को सिर्फ पश्चिम बंगाल और दिल्ली ने नहीं अपनाया, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GST काउंसिल में UPI MDR पर भी हुआ विचार, ट्रांजैक्शन पर राहत देगी सरकार?
GST काउंसिल में UPI MDR पर भी हुआ विचार, ट्रांजैक्शन पर राहत देगी सरकार?
दिसंबर से पहले घर खरीद लो, RBI के फैसले से भयंकर महंगा हो जाएगा होम लोन
दिसंबर से पहले घर खरीद लो, RBI के फैसले से भयंकर महंगा हो जाएगा होम लोन
व्यापारियों के लिए बड़ी खबर, GST दरों में नहीं होगी बढ़ोतरी, पुरानी दरें ही रहेंगी लागू
व्यापारियों के लिए बड़ी खबर, GST दरों में नहीं होगी बढ़ोतरी, पुरानी दरें ही रहेंगी लागू
GST Council: व्यापारियों के लिए ITC पर बड़ी खबर, फेक बिलिंग पर नकेल
GST Council: व्यापारियों के लिए ITC पर बड़ी खबर, फेक बिलिंग पर नकेल

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
Embed widget