एक्सप्लोरर

Cryptocurrency को लेकर आई बड़ी खबर, सरकार ने कहा - RBI नहीं लाएगा कोई भी रेगुलेटेड क्रिप्टोकरेंसी

Cryptocurrency Update: अगर आप भी रिजर्व बैंक (Reserve Bank of india) की ओर से आने वाली क्रिप्टोकरेंसी में पैसा लगाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ा अपडेट है.

Cryptocurrency Update: अगर आप भी रिजर्व बैंक (Reserve Bank of india) की ओर से आने वाली क्रिप्टोकरेंसी में पैसा लगाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ा अपडेट है. आज सरकार ने इस बारे में राज्य सभा में जानकारी दी है. सरकार ने साफ कहा है कि आरबीआई (RBI) का किसी भी तरह की क्रिप्टोकरेंसी (cryptocurrency) लाने का कोई प्लान नहीं है. 

वित्तराज्य मंत्री ने दी जानकारी
आपको बता दें वित्तराज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्य सभा में आज लिखित जबाव देकर कहा कि भारत में क्रिप्टोकरेंसी अभी अनियमित है, जिसकी वजह से आरबीआई इस तरह का कोई प्लान नहीं बना सकता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ऐसी कोई भी डिजिटल करेंसी लेकर आया नहीं आएगा, जिसको आरबीआई रेगुलेट करें. 

आरबीआई का डिजिटल रुपया जल्द आएगा
बता दें कि आरबीआई का डिजिटल रुपया लाने पर बजट में मुहर लग चुकी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार 1 फरवरी को अपनी बजट स्पीच में जानकारी दी थी कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अपनी डिजिटल करेंसी वित्त वर्ष 2023 में लाएगा. इसके अलावा निर्मला सीतारमण ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी से आई आमदमी पर 30 फीसदी का टैक्स लगाया जाएगा. 

बजट में किया था क्रिप्टो टैक्स का ऐलान
आपको बता दें इस साल के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Nirmala Sitharaman) ने कहा था कि क्रिप्टो को लाभ में बेचने पर 30 फीसदी का टैक्स देना होगा, लेकिन लाभ में नहीं बेचने पर भी एक प्रतिशत का टीडीएस देना होगा, जिससे ये पता चलेगा कि कहां-कहां क्रिप्टो का लेनदेन हुआ है. 

उन्होंने कहा कि आरबीआइ की तरफ से प्रस्तावित डिजिटल रुपये को ही डिजिटल करेंसी माना जाएगा, बाकी अन्य को डिजिटल असेटकी श्रेणी में रखा जाएगा. आरबीआइ की प्रस्तावित डिजिटल करेंसी का उपयोग सिर्फ दो कारोबारियों के बीच ही होगा या इसका खुदरा उपयोग भी किया जा सकेगा, इस पर फैसला आरबीआइ करेगा. 

यह भी पढ़ें: 
JanDhan Account: जनधन खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, हर महीने आपको मिलेंगे 3000 रुपये, फटाफट खुलवा लें खाता

IndusInd Bank में करानी है एफडी तो जल्दी से चेक कर लें रेट्स, हो गया बड़ा बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान
ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान
अंबानी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, गौतम अदाणी से छीना नंबर-1 का ताज
अंबानी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, गौतम अदाणी से छीना नंबर-1 का ताज
आखिर क्या करके मानेगा चीन! फिर से खरीदा 1000 टन गोल्ड, भारत पर क्या होगा असर?
आखिर क्या करके मानेगा चीन! फिर से खरीदा 1000 टन गोल्ड, भारत पर क्या होगा असर?
गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट
गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget