एक्सप्लोरर

Cryptocurrency: हैकर्स ने करीब 10 करोड़ डॉलर के Binance Coin की चोरी की, क्रिप्टो निवेशकों को बड़ा झटका

Cryptocurrency Hacked: बिनांस के को-फाउंडर चैंगपेंग सीजेड झाओ ने जानकारी दी है कि हैकर्स ने करीब 10 करोड़ डॉलर के बिनांस कॉइन की चोरी कर ली है. इस बात की जानकारी आज सुबह एक ट्वीट के माध्यम से दी गई.

Cryptocurrency Hacked: दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बिनांस पर हैकर्स ने हमला बोलकर करीब 824 करोड़ रुपये की भारी-भरकम चोरी कर ली है. ये चोरी क्रिप्टोकरेंसी बिनांस कॉइन के चोरी होने के रूप में सामने आई है. शुक्रवार की सुबह-सुबह क्रिप्टोकरेंसी मार्केट को इस झटके का सामना करना पड़ा जिसके बाद क्रिप्टोकरेंसी के कारोबार पर निगेटिव असर देखा गया.

बिनांस के को-फाउंडर ने किया ट्वीट
बिनांस के को-फाउंडर चैंगपेंग सीजेड झाओ ने जानकारी दी है कि हैकर्स ने करीब 10 करोड़ डॉलर के बिनांस कॉइन की चोरी कर ली है. इस बात की जानकारी आज सुबह एक ट्वीट के माध्यम से दी गई. झाओ सिंगापुर में रहते हैं. 

10 करोड़ डॉलर के बिनांस कॉइन की चोरी हुई
दरअसल हैकर्स ने बिनांस और ब्लॉकचेन को जोड़ने वाले ब्रिज पर साइबर अटैक किया और 100 मिलियन या 10 करोड़ डॉलर के बिनांस कॉइन की चोरी की. इस डिजिटल चोरी में करीब 10 से 11 करोड़ डॉलर के डिजिटल टोकन हैकर्स ने हथिया लिए. हालांकि बिनांस की ब्लॉकचेन BNB के प्रवक्ता की ओर से इसके बारे में अधिक जानकारी देते हुए कहा गया कि जितनी क्रिप्टोकरेंसी की चोरी हुई उसमें से 70 लाख डॉलर को फ्रीज कर दिया गया है. 

BSC Token Hub को किया गया बंद
बिनांस की ब्लॉकचेन BNB के प्रवक्ता ने कहा कि क्रिप्टो एक्सचेंज और ब्लॉकचेन के बीच के ब्रिज बीएससी टोकन हब को फिलहाल बंद कर दिया गया है.  बिनांस के को-फाउंडर चैंगपेंग सीजेड झाओ ने ट्विटर पर ये भी कहा कि समस्या अब समाहित है और आपके फंड सुरक्षित हैं. असुविधा के लिए हम माफी चाहते हैं और समय समय पर और अपडेट प्रदान करेंगे. 

तीसरी तिमाही में क्रिप्टोकरेंसी बाजार को 428 मिलियन डॉलर तक का नुकसान
दुनिया में तीसरी तिमाही में क्रिप्टोकरेंसी बाजार को 428 मिलियन डॉलर तक का नुकसान देखा गया है. एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. बग बाउंटी प्लेटफॉर्म इम्यूनफी द्वारा क्रिप्टो नुकसान के विश्लेषण में पाया गया कि 2022 की तीसरी तिमाही में धोखाधड़ी का कुल नुकसान का केवल 7 प्रतिशत है, जबकि हैकर्स का 93 प्रतिशत हिस्सा है.

ये भी पढ़ें

Weak Rupee Impact: रसातल में रुपया, त्योहारों का मजा अब होगा फीका!

अरबपति मुकेश अंबानी देश से बाहर इस जगह खोलने जा रहे हैं फैमिली ऑफिस, जानें क्या है खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत तय करता है RBI? गवर्नर ने दिया जवाब
क्या डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत तय करता है RBI? गवर्नर ने दिया जवाब
DA Hike: आपके वेतन में हर महीने कितने रुपए का होने वाला है इजाफा?
DA Hike: आपके वेतन में हर महीने कितने रुपए का होने वाला है इजाफा?
Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू
Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ लोगों ने लगाई अपनी कमाई
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ लोगों ने लगाई अपनी कमाई

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget