एक्सप्लोरर

कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे, पेट्रोलियम कंपनियों पर दबाव कम हुआ, क्या नहीं बढ़ेंगे अब पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत के लिये कच्चे तेल के दाम में कमी अच्छी खबर है क्योंकि इससे तेल का आयात बिल कम होगा. उद्योग सूत्रों के अनुसार इससे सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा तेल कंपनियों पर दबाव भी कम होगा.

Crude Oil Prices: कच्चे तेल के दाम आज 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गए हैं जो भारत की पेट्रोलियम कंपनियों के लिए राहत की खबर है. आज सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर नायमैक्स पर कच्चा तेल 0.59 डॉलर प्रति बैरल की तेजी के बाद 97.24 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. वहीं ब्रेंट क्रूड 0.74 फीसदी की तेजी के बाद 100.65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. 

कल गिरे हैं दाम
लगातार दो सप्ताह तक 100 डॉलर बैरल से ऊपर रहने के बाद वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल के दाम मंगलवार को नरम होकर 99.84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गये. इससे खुदरा तेल कंपनियों पर मार्जिन दबाव कम हुआ है. कंपनियों ने कच्चे माल की लागत बढ़ने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ाए हैं. ब्रेंट क्रूड मंगलवार को सात फीसदी नीचे आ गया. इससे पहले, 28 फरवरी को यह 100 डॉलर प्रति बैरल तक चला गया था और सात मार्च को 14 साल के उच्चस्तर 139 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया.

चीन से कच्चे तेल की मांग घटने के कारण दामों पर प्रतिकूल असर
बाजार पर चीन में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों का असर हुआ है. चीन कच्चे तेल का दुनिया का सबसे बड़ा आयातक है, ऐसे में मांग पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है. इसके अलावा यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध विराम को लेकर बातचीत में प्रगति के भी संकेत हैं. भारत के लिये कच्चे तेल के दाम में कमी अच्छी खबर है क्योंकि इससे दुनिया के तीसरे सबसे बड़े तेल आयातक देश का आयात बिल कम होगा. उद्योग सूत्रों के अनुसार, इससे सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा तेल कंपनियों पर दबाव भी कम होगा.

रिकॉर्ड 131 दिनों से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बरकरार
सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने रिकॉर्ड 131 दिनों तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. कच्चे माल की लागत में 60 फीसदी से अधिक के उछाल के बावजूद कीमतें जस-की-तस हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम जब 81 डॉलर प्रति बैरल था तब से यानी चार नवंबर से कंपनियों ने दाम नहीं बढ़ाए हैं.

पेट्रोलियम कंपनियों के लिये अच्छा संकेत
ऐसी आशंका थी कि कंपनियां उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के पिछले सप्ताह पूरा होने के बाद ईंधन के दाम बढ़ा सकती हैं. लेकिन उन्होंने दाम को बरकरार रखा और विपक्षी दलों को सोमवार से शुरू संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में सरकार को घेरने का मौका नहीं दिया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘कच्चे तेल के दाम में कमी निश्चित रूप से पेट्रोलियम कंपनियों के लिये अच्छा संकेत है. उन्हें विपणन मार्जिन पर विचार किये बना पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर 12-13 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा था.’’

ये भी पढ़ें

Zomato देगी ग्रोफर्स इंडिया को 15 करोड़ डॉलर का लोन, मुकुंद फूड्स में भी खरीदेगी हिस्सेदारी

Bank FD Senior Citizen: आपको भी मां-बाप के लिए करानी है FD तो है बेस्ट मौका, मिलेगा 0.75 फीसदी एक्सट्रा ब्याज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, आयोग में बढ़ा दी मेमोरेंडम की डेडलाइन; जानें नई डेट क्या है?
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, आयोग में बढ़ा दी मेमोरेंडम की डेडलाइन; जानें नई डेट क्या है?
Multibagger स्टॉक करने जा रहा स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर का ऐलान, फोकस में रहेंगे शेयर
Multibagger स्टॉक करने जा रहा स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर का ऐलान, फोकस में रहेंगे शेयर
CCD Shares: डीके शिवकुमार का 'सीएम कनेक्शन' और सीसीडी के शेयरों में तूफानी तेजी, दोनों का क्या है रिश्ता?
डीके शिवकुमार का 'सीएम कनेक्शन' और सीसीडी के शेयरों में तूफानी तेजी, दोनों का क्या है रिश्ता?
Virat Kohli: IPL में RCB के विराट कोहली एक इंस्टा पोस्ट से कमाते हैं 12 करोड़, इतने रुपए कमाने में आपको कितने साल लगेंगे?
IPL में RCB के विराट कोहली एक इंस्टा पोस्ट से कमाते हैं 12 करोड़, इतने रुपए कमाने में आपको कितने साल लगेंगे?

वीडियोज

IMD ने 10 राज्यों में जारी किया येलो अलर्ट | Weather Alert | Breaking | Monsoon 2026
France news: पेरिस में हंगामा, कई इलाकों में तनावपूर्ण माहौल | France protest
Toyota Innova, The people’s favorite, from celebrities to families | #toyota #toyotainnova #autolive
Kalyan Banerjee Attacked: Hooghly में भीड़ ने TMC सांसद को घेरा | Mamata | Abhishek | West Bengal
Ghaziabad Surya Case: DCP सिटी ने एनकाउंटर से ठीक पहले का बताया सच! | Asad | Khora News | CM Yogi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhishek Banerjee Attack: पहले चोर-चोर के नारे और फिर फेंके गए अंडे-पत्थर... सोनारपुर में कैसे शुरू हुआ अभिषेक बनर्जी पर अटैक?
पहले चोर-चोर के नारे और फिर फेंके गए अंडे-पत्थर... सोनारपुर में कैसे शुरू हुआ अभिषेक बनर्जी पर अटैक?
जम्मू कश्मीर में गृहमंत्री के दौरे से पहले सियासी हलचल, CM उमर अब्दुल्ला ने बुलाई विधायकों की बैठक
जम्मू कश्मीर में गृहमंत्री के दौरे से पहले सियासी हलचल, CM उमर अब्दुल्ला ने बुलाई विधायकों की बैठक
IPL 2026 के फाइनल में इन 7 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख
IPL 2026 के फाइनल में इन 7 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख
Karuppu BO: धुरंधर निकली सूर्या की 'करुप्पू', तमिल में 150 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 3 फिल्मों को पछाड़ा
बॉक्स ऑफिस: धुरंधर निकली सूर्या की 'करुप्पू', तमिल में 150 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 3 फिल्मों को पछाड़ा
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: SC
'इतने नाजुक हैं कि एक अंडे से ही चोट लग गई', अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर बोले दिलीप घोष
'इतने नाजुक हैं कि एक अंडे से ही चोट लग गई', अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर बोले दिलीप घोष
अब इंसान नहीं बल्कि रोबोट बनाएंगे आपकी कारें, BMW के इस फैसले के पीछे क्या है वजह?
अब इंसान नहीं बल्कि रोबोट बनाएंगे आपकी कारें, BMW के इस फैसले के पीछे क्या है वजह?
World No Tobacco Day: भारत में कहां होता है सबसे ज्यादा तंबाकू, कौन सा राज्य इसमें नंबर वन?
भारत में कहां होता है सबसे ज्यादा तंबाकू, कौन सा राज्य इसमें नंबर वन?
Embed widget