एक्सप्लोरर

कच्चा तेल 18 साल के निचले स्तर पर, 2002 के बाद 20 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंचा

कच्चा तेल 18 सालों के निचले स्तर पर जा गिरा है और सोमवार को क्रूड 19 डॉलर तक फिसल गया था, वहीं, सोमवार को कच्चा तेल 20 डॉलर से कुछ ऊपर ही जाकर बंद हुआ.

नई दिल्लीः कोरोनो वायरस की वजह से दुनियाभर में आर्थिक गतिविधियां ठप हैं और मांग कम होने से कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है. सोमवार को कच्चा तेल 18 सालों के निचले स्तर पर आ गया और करीब 7 फीसदी की गिरावट के बाद 20.09 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. विश्व में कोरोना वायरस महामारी के चलते एनर्जी उत्पाद की मांग में बेतहाशा कमी आ गई है और इसके चलते क्रूड ऑयल की डिमांड भी बेहद कम हो गई है.

कम के कारोबार में कच्चा तेल दिन के सबसे निचले स्तर पर गया तो ये 19.27 डॉलर प्रति बैरल तक जा गिरा था और ये फरवरी 2002 के बाद से कच्चे तेल का सबसे निचला इंट्राडे स्तर है.

ब्रेंट क्रूड जो दुनिया में कच्चे तेल का बेंचमार्क है इसमें भी भारी गिरावट देखी गई और ये 13 फीसदी टूटकर 21.65 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक आ गिरा. ये इसका 18 सालों का सबसे निचला स्तर है. सोमवार को कारोबार बंद होते समय ब्रेंट क्रूड 22.76 डॉलर प्रति बैरल पर जाकर रुका जो कि इसका नवंबर 2002 के बाद से सबसे निचला स्तर है.

दुनियाभर की सरकारों द्वारा लॉकडाउन जैसी स्थिति लागू कर देने के बाद क्रूड की मांग बेहद घटी है और इसके चलते कच्चा तेल दुनियाभर में निचले लेवल पर आ रहा है. हाईवे खाली हैं, सड़कों पर गाड़ियां नहीं दौड़ रही हैं, एयरलाइंस कामकाज रोक चुकी हैं, फैक्ट्रीज ने अपने यहां प्रोडक्शन रोक दिया है और इसके चलते तमाम औद्योगिक गतिविधियां ठप हैं और इसका सीधा असर क्रूड पर पड़ रहा है.

बैंक ऑफ अमेरिका ने अनुमान दिया है कि वैश्विक तेल की मांग में प्रतिदिन 12 मिलियन यानी 1.2 करोड़ बैरल की मांग इस तिमाही में देखी जा सकती है और ये 12 फीसदी की गिरावट अभी तक की सबसे बड़ी गिरावट होगी.

इसके अलावा इस समय सऊदी अरब और रूस दुनिया को भारी मात्रा में कच्चे तेल की सप्लाई कर रहे हैं और इसने ग्लोबल क्रूड मार्केट में स्थिति और बिगाड़ दी है. इनके प्राइस वॉर ने कच्चे तेल के बाजार को बुरी तरह प्रभावित किया है. मांग में कमी और सप्लाई में अधिकता, प्राइस वॉर जैसे कारणों से कच्चे तेल की कीमतों में जो गिरावट आ रही है वो ऐतिहासिक है.

बहरहाल भारत में पेट्रोल, डीजल के कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और ये पिछले 14 दिनों से नहीं बदले हैं. पिछली बार तेल कंपनियों ने 16 मार्च को ईंधन के दाम में बदलाव किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन से लेकर AC तक सब होगा सस्ता, Amazon दे रहा 80% तक डिस्काउंट
फोन से लेकर AC तक सब होगा सस्ता, Amazon दे रहा 80% तक डिस्काउंट
UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, जुलाई में 29.88 लाख करोड़ के हुए डिजिटल पेमेंट
UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, जुलाई में 29.88 लाख करोड़ के हुए डिजिटल पेमेंट
UPI से दो बार कट गए पैसे? जानिए कैसे वापस मिलेगा आपका फंड
UPI से दो बार कट गए पैसे? जानिए कैसे वापस मिलेगा आपका फंड
जहां थे, वहीं आ गए मस्क, अब पहले से भी हो गए गरीब, बने थे दुनिया के पहले खरबपति
जहां थे, वहीं आ गए मस्क, अब पहले से भी हो गए गरीब, बने थे दुनिया के पहले खरबपति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget