एक्सप्लोरर

Crorepati Formula: 2025 में Gen Z ने अपनाया ये फॉर्मूला तो फटाफट बन सकते हैं करोड़पति! जानें टिप्स

Crorepati Formula for 2025: जो अभी-अभी कॉलेज से निकल रहे हैं और करियर की दौड़ लगाना शुरू करने वाले हैं, वे इस तरह तगड़ा प्लान बनाकर पहला करोड़ कमाने के लिए कदम बढ़ा सकते हैं.

Crorepati Investors: साल 2025 अभी सपनों के परवान चढ़ने का समय है. वे नए सपने जो भविष्य में आपको आर्थिक चुनौतियों का मुकाबला करने में सक्षम बनाने जा रहे हैं, सबसे खास हैं. उनके लिए तो और भी खास हैं  जो अभी-अभी कॉलेज से निकल रहे हैं और करियर की दौड़ लगाना शुरू करने वाले हैं. उनके लिए 2025 खास साल हैं. क्योंकि अभी से पाई-पाई जोड़कर किया गया निवेश जीवन में बड़ी जिम्मेदारी के आते ही उनके पास बड़ा फंड जमा कर चुका होगा. इसलिए जेन Z  साल 2025 में ही करोड़पति बनने की ओर पहला कदम बढ़ा दें. अपनी पॉकेट मनी से ही भविष्य के सुरक्षित निवेश से इसकी शुरूआत कर दें. 

पहली सैलरी से करें एसआईपी की शुरूआत

अगर आपके करियर की शुरूआत हो गई है. जॉब मिल गया है तो पहले महीने से ही एसआईपी यानी सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान की शुरूआत कर दें. अभी आपके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी नहीं है तो यह लक्ष्य रखें की अपने वेतन का कम से कम एक तिहाई बचा लें. महीने में 500 रुपये का एसआईपी में निवेश भी आपको 25-30 साल में करोड़पति बना सकता है. जेन Z पांच हजार या 10 हजार रुपये महीने से इसकी शुरूआत कर सकते हैं. आगे अपने पोर्टफोलियो में और भी इन्वेस्टमेंट जोड़कर भविष्य में बड़े फंड के मालिक बनने की ओर कदम बढ़ा सकते हैं.

बचत का आधा निवेश करें, आधा इमर्जेंसी फंड में डालें

आप अपने निवेश की प्रक्रिया को टूटने नहीं दें. उन्हें लगातार जारी रखने के लिए इमर्जेंसी फंड जरूर बना लें. छह से 12 महीने का इमर्जेंसी फंड रहने से आप टेंशन फ्री रह सकते हैं. इंसेटिव हो या बोनस, उसे इमर्जेंसी फंड में डालते जाएं. इस तरह अपनी कमाई में से एक तिहाई की बचत करें और बचत में से आधे का लॉन्ग टर्म निवेश करें. बाकी आधा इमर्जेंसी फंड में लगातार डालते जाएं. यह आपके बचत और निवेश दोनों ही पोर्टफोलियो को मजबूत रखकर जल्दी ही करोड़पति बना देगा. निवेश की शुरूआत कभी देर नहीं होती, लेकिन जितनी जल्दी फाइनेंशियल जर्नी शुरू कर देंगे, उतनी जल्दी आपके करोड़पति बनने का सपना पूरा हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: 

Quadrant Future Tek IPO: भारतीय रेल की सुरक्षा 'कवच' पर काम करने वाली कंपनी का आज से खुल रहा आईपीओ, जानें प्राइस बैंड और GMP

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget