एक्सप्लोरर

Quadrant Future Tek IPO: भारतीय रेल की सुरक्षा 'कवच' पर काम करने वाली कंपनी का आज से खुल रहा आईपीओ, जानें प्राइस बैंड और GMP

Quadrant Future Tek IPO: आईपीओ के जरिए कंपनी 290 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है और 275 - 290 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड फिक्स किया है.

Quadrant Future Tek IPO: नए साल 2025 में भी आईपीओ बाजार गुलजार रहने वाला है. नए साल का दूसरा Quadrant Future Tek का आईपीओ आज से बाजार में दस्तक देने जा रहा है. कंपनी भारतीय रेल परिचालन में कवच के तहत रिसर्च के आधार पर न्यू जनरेशन ट्रेन कंट्रोल और सिग्नलिंग सिस्टम डेवलप करने पर काम कर रही है. Quadrant Future Tek का आईपीओ 7 से 9 जनवरी कर निवेश के लिए खुला रहेगा. 

275 - 290 रुपये प्रति शेयर है प्राइस बैंड

Quadrant Future Tek आईपीओ के जरिए 290 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है. आईपीओ में पूरा पैसा पूरी तरह नए शेयर्स जारी कर जुटाये जा रहे हैं. 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर के लिए कंपनी ने 275 - 290 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड फिक्स किया है. निवेशक कम से कम 14500 रुपये एक लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं. रिटेल निवेशक ज्यादा से ज्यादा 13 लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए 1,88,500 रुपये देने होंगे. 

14 जनवरी को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग 

एंकर निवेशकों  ने Quadrant Future Tek के आईपीओ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है. कंपनी ने 130.50 करोड़ रुपये एंकर निवेशकों से जुटाये हैं. 6 जनवरी को एंकर निवेशकों के आवेदन के लिए आईपीओ खुला था. 10 जनवरी 2025 को आईपीओ में अलॉटमेंट तय किया जाएगा. 13 जनवरी को रिफंड जारी कर दिए जायेंगे. 13 जनवरी को ही सफल निवेशकों के डिमैट खातों में शेयर्स ट्रांसफर कर दिए जायेंगे. 14 जनवरी 2025 को बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर  Quadrant Future Tek के आईपीओ की लिस्टिंग होगी. कंपनी में आईपीओ से पहले प्रमोटर्स की होल्डिंग 93.33 फीसदी थी जो आईपीओ के बाद घटकर 70 फीसदी रह जाएगी. 

ग्रे मार्केट में आईपीओ को तगड़ा रेस्पॉंस 

ग्रे मार्केट में Quadrant Future Tek के आईपीओ का जीएमपी 210 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. आईपीओ के प्राइस बैंड के ऊपरी लेवल 290 रुपये से लिस्टिंग पर सफल निवेशकों को 72.41 फीसदी के रिटर्न मिलने की संभावना है. यानी आईपीओ 500 रुपये पर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो सकता है. 

क्या करती है कंपनी

सितंबर 2015 में क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड की स्थापना की गई थी जो भारतीय रेलवे की कवच ​​परियोजना के लिए अगली पीढ़ी के ट्रेन कंट्रोल और सिग्नलिंग सिस्टम डेवलप कर रही है जिससे रेल यात्रा को सुरक्षित बनाई जा सके. कंपनी के पास इलेक्ट्रॉन बीम विकिरण केंद्र ( Electron Beam Irradiation Centre) के साथ एक विशेष केबल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी भी है. 

ये भी पढ़ें 

Stock Market Crash: HMPV केस के सामने आने के बाद शेयर बाजार में सुमानी, पर हेल्थकेयर स्टॉक्स की निकली लॉटरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget