एक्सप्लोरर

Credit Card: तेजी से बढ़ रहा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल, 1.7 लाख करोड़ रुपये लोगों ने कर दिए खर्च

Credit card Spending: देश में सबसे ज्यादा एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल हो रहा है. इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक एसबीआई कार्ड का नंबर आता है.

Credit card Spending: देश में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तेजी से बढ़ता जा रहा है. क्रेडिट कार्ड के जरिए मिल रहे कैशबैक और ऑफर्स का फायदा उठाने के लिए लोग ज्यादा से ज्यादा पेमेंट इसके जरिए कर रहे हैं. जुलाई में लोगों ने क्रेडिट कार्ड के जरिए लगभग 19 फीसदी ज्यादा पैसा खर्च किया है. लोगों ने करीब 1.7 लाख करोड़ रुपये क्रेडिट कार्ड के जरिए खर्च किए हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, सालाना आधार पर ट्रांजेक्शन जुलाई, 2024 में 39 फीसदी बढ़कर 38.4 करोड़ पर पहुंच गए हैं. 

एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एसबीआई कार्ड टॉप 3 में शामिल 

एसबीआई सिक्योरिटीज (SBI Securities) की एक रिपोर्ट के अनुसार, लोगों का भरोसा क्रेडिट कार्ड पर मजबूत हुआ है. क्रेडिट कार्ड पेमेंट को सरल बना दिया गया है. सालाना आधार पर जुलाई, 2024 में न सिर्फ ट्रांजेक्शन बढ़े हैं बल्कि इनके जरिए खर्च की जाने वाली रकम में भी इजाफा हुआ है. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सबसे ज्यादा ट्रांजेक्शन एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के क्रेडिट कार्ड के जरिए हुए हैं. एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर्स ने 9.9 करोड़ ट्रांजेक्शन जुलाई, 2024 में किए हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर प्राइवेट सेक्टर का ही आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) रहा है. इस बैंक के क्रेडिट कार्ड कस्टमर ने 7.1 करोड़ ट्रांजेक्शन किए हैं. तीसरा स्थान 6.3 करोड़ ट्रांजेक्शन के साथ एसबीआई कार्ड (SBI Card) को मिला है. 

औसत ट्रांजेक्शन वैल्यू भी बढ़ी, आगे भी बढ़ता रहेगा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल 

एचडीएफसी बैंक के यूजर्स ने जुलाई में 44,369 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. उधर, आईसीआईसीआई बैंक के यूजर्स ने 34,566 करोड़ रुपये और एसबीआई यूजर्स ने 26,878 करोड़ रुपये क्रेडिट कार्ड के जरिए खर्च किए हैं. जुलाई, 2024 के दौरान औसत ट्रांजेक्शन वैल्यू (Average Transaction Value) भी मासिक आधार पर 1.4 फीसदी बढ़ी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ समय की सुस्ती के बाद लोग अब फिर से बड़ी मात्रा में क्रेडिट कार्ड के जरिए खर्च करने लगे हैं. ऐसे में यूपीआई की सफलता के बावजूद क्रेडिट कार्ड का भविष्य भारत में उज्ज्वल नजर आता है.

ये भी पढ़ें 

HDFC Bank: आईफोन-मैकबुक-आईपैड पर फेस्टिव सीजन में नहीं मिलेंगे एचडीएफसी बैंक के ऑफर, टूट गई पार्टनरशिप 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

LPG Gas Cylinder: 300 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, किस राज्य ने कर दिया ये बड़ा ऐलान
300 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, किस राज्य ने कर दिया ये बड़ा ऐलान
BHU में देर रात जमकर बवाल, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी
BHU में देर रात जमकर बवाल, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान से 20 मिनट की मुलाकात के बाद बोलीं उनकी बहन, 'अल्हम्दुलिल्लाह, वह...'
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान से 20 मिनट की मुलाकात के बाद बोलीं उनकी बहन, 'अल्हम्दुलिल्लाह, वह...'
रियान पराग के 4 मैच में 34 रन फिर भी टीम इंडिया में होगी एंट्री! जानिए क्यों हो रही चर्चा
रियान पराग के 4 मैच में 34 रन फिर भी टीम इंडिया में होगी एंट्री! जानिए क्यों हो रही चर्चा
Advertisement

वीडियोज

Toyota HILUX goes Electric ! | Auto Live #toyota #hilux #toyotahilux
Nissan Tekton vs Renault Duster: Upcoming cars in India | Auto Live
Sansani: 'जानी दुश्मन' औलाद...मम्मी-पापा खल्लास ! | Crime News
Tata Sierra 2025 price, specs, features, engine and all details!| Auto Live
Mahindra XEV 9S first look, interior and features | Auto Live
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Gas Cylinder: 300 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, किस राज्य ने कर दिया ये बड़ा ऐलान
300 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, किस राज्य ने कर दिया ये बड़ा ऐलान
BHU में देर रात जमकर बवाल, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी
BHU में देर रात जमकर बवाल, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान से 20 मिनट की मुलाकात के बाद बोलीं उनकी बहन, 'अल्हम्दुलिल्लाह, वह...'
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान से 20 मिनट की मुलाकात के बाद बोलीं उनकी बहन, 'अल्हम्दुलिल्लाह, वह...'
रियान पराग के 4 मैच में 34 रन फिर भी टीम इंडिया में होगी एंट्री! जानिए क्यों हो रही चर्चा
रियान पराग के 4 मैच में 34 रन फिर भी टीम इंडिया में होगी एंट्री! जानिए क्यों हो रही चर्चा
Telugu OTT Release: रश्मिका मंदाना की 'द गर्लफ्रेंड' से लेकर 'द ग्रेट प्री वेडिंग शो' तक, ओटीटी पर इस हफ्ते होगा इन तेलुगू फिल्मों का जलवा
रश्मिका मंदाना की 'द गर्लफ्रेंड' से लेकर 'द ग्रेट प्री वेडिंग शो' तक, ओटीटी पर इस हफ्ते होगा इन तेलुगू फिल्मों का जलवा
Winter Health Tips: सर्दियों में बार-बार ड्राई हो रही स्किन तो घरेलू नुस्खे करेंगे मदद, नहीं होगी दिक्कत
सर्दियों में बार-बार ड्राई हो रही स्किन तो घरेलू नुस्खे करेंगे मदद, नहीं होगी दिक्कत
कैसे बन सकते हैं नर्सिंग ऑफिसर? जानें इस पोस्ट पर नौकरी पाने का पूरा क्राइटेरिया
कैसे बन सकते हैं नर्सिंग ऑफिसर? जानें इस पोस्ट पर नौकरी पाने का पूरा क्राइटेरिया
Rage Bait बना वर्ड ऑफ द ईयर, जानिए किस चीज के लिए इस्तेमाल होता है ये शब्द?
Rage Bait बना वर्ड ऑफ द ईयर, जानिए किस चीज के लिए इस्तेमाल होता है ये शब्द?
Embed widget