एक्सप्लोरर

Credit Card: क्रेडिट कार्ड से दूरी बना रहे लोग, जानिए आखिर क्यों दिखाई दे रहा ऐसा ट्रेंड 

Credit Card Spending: फेस्टिव सीजन के दौरान मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर्स की वजह से क्रेडिट कार्ड से खर्च अपने चरम पर पहुंच जाता था. इस बार नए क्रेडिट कार्ड बढ़ने की दर में भी कमी आई है.

Credit Card Spending: कुछ साल पहले तक क्रेडिट कार्ड हासिल करने के लिए लोग कई तरह के पापड़ बेला करते थे. क्रेडिट कार्ड होना किसी व्यक्ति की समृद्धता का प्रतीक भी माना जाता था. मगर, अब स्थितियां बदल रही हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की सख्ती और नए नियमों के चलते अब क्रेडिट कार्ड से होने वाला खर्च तेजी से कम होता जा रहा है. क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर भी अब लोगों को लुभा नहीं पा रहे हैं. आलम यह है कि वित्त वर्ष 2022 के मुकाबले इस वित्त वर्ष में क्रेडिट कार्ड से खर्च एक तिहाई ही रह गया है. हर वित्त वर्ष में इसमें देखी जा रही है. 

क्रेडिट कार्ड से खर्च की बढ़ोतरी दर सिर्फ 16.6 फीसदी रह गई

मैक्वेरी रिसर्च (Macquarie Research) के डेटा के आधार पर बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2022 में क्रेडिट कार्ड से खर्च की वृद्धि दर 54.1 फीसदी थी. इसके बाद वित्त वर्ष 2023 में यह 47.5 फीसदी और वित्त वर्ष 2024 में आंकड़ा घटकर 27.8 फीसदी ही रह गया था. इस वित्त वर्ष में क्रेडिट कार्ड से खर्च की वृद्धि दर सिर्फ 16.6 फीसदी ही रह गई है. आरबीआई द्वारा असुरक्षित लोन के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से क्रेडिट कार्ड द्वारा किए जा रहे खर्च पर बुरा असर पड़ा है. हर साल फेस्टिव सीजन के दौरान सितंबर से दिसंबर तक क्रेडिट कार्ड से खर्च अपने चरम पर पहुंच जाता था. मगर, इस साल ऐसा होता नहीं दिखाई दे रहा है. 

नए क्रेडिट कार्ड जुड़ने की दर में भी बड़ी गिरावट 

रिपोर्ट के मुताबिक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो वित्त वर्ष 2024 में 4.4 फीसदी घटा है. इससे पहले यह साल दर साल 3.2 फीसदी घट रहा था. इसी तरह एसबीआई कार्ड्स (SBI Cards) का क्रेडिट घाटा वित्त वर्ष 2024 में 7.4 फीसदी और वित्त वर्ष 2023 में 6.2 फीसदी रहा था. मैक्वेरी रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि हमें उम्मीद है कि कड़ी जांच और आरबीआई के नए नियमों के प्रभाव को देखते हुए क्रेडिट ग्रोथ में मंदी आगे भी जारी रहेगी. बैंकों ने भी अपने क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो में बढ़े हुए तनाव का संकेत दिया है. वित्त वर्ष 2025 में अगस्त तक नए क्रेडिट कार्ड जुड़ने की दर भी 38.3 फीसदी रह गई है. वित्त वर्ष 2024 में यह 41.3 फीसदी की दर से बढ़ रहा था.

ये भी पढ़ें 

Indian Railways: फेस्टिव सीजन के लिए रेलवे ने कस ली कमर, 6000 स्पेशल ट्रेन चलेंगी, जनरल कोच भी बढ़ेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget