एक्सप्लोरर

कोरोना काल में हेल्थ इंश्योरेंस का ना होना पड़ सकता है भारी, खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

कोरोना संकट के बाद से स्वास्थ्य बीमा कराने वालों की संख्या काफी बढ़ रही है. लेकिन इंश्योरेंस पॉलिसी लेने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, नहीं तो भविष्य में नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

कोरोना काल में जिस एक चीज की जरूरत सबसे ज्यादा लोगों को पड़ रही है, वो है स्वास्थ्य बीमा. कोरोना संकट के बाद से स्वास्थ्य बीमा कराने वालों की संख्या काफी बढ़ रही है. लेकिन इंश्योरेंस पॉलिसी लेने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, नहीं तो भविष्य में नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

बीमा कंपनी के सभी दस्तावेज पढ़ें
आप जब कोई बीमा खरीदते हैं तो इंश्योरेंस कंपनियां आपको ढेर सारे डॉक्यूमेंट्स देती हैं. इनमें पॉलिसी के बारे में पूरी जानकारी होती है लेकिन इसे ज्यादातर लोग नहीं पड़ते. इन दस्तावेज को नहीं पड़ने का सबसे बड़ा नुकसान यही होता है कि आप अंजाने में कंपनी की कुछ ऐसी शर्त या बात मान लेते हैं जो आपको नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए आप बीमा कंपनी के सभी दस्तावेज का अच्छे से अध्ययन करें और फिर बीमा खरीदें.

बीमा कंपनी का प्रदर्शन देखें
पॉलिसी खरीदते वक्त लोग अक्सर सिर्फ सस्ते प्रीमियम पर जोर देते हैं जो कि सही नहीं है. हमें सिर्फ सस्ते प्रीमियम को ही पॉलिसी खरीदने का आधार नहीं बनाना चाहिए बल्कि बीमा कंपनी का प्रदर्शन भी देखना चाहिए.

गंभीर बीमारी की कवर सूची
अगर आप चाहते हैं कि आपका क्लेम खारिज न हो तो आप दस्तावेजों और गंभीर बीमारी की कवर सूची को ध्यान से पढ़ें. ध्यान रहे कुछ बीमारियों के मामले में क्लेम की राशि पॉलिसी में तय सम अश्योर्ड राशि से अपेक्षाकृत कम होती है. 

अधिकतम चीजों को कवर करने वाली पॉलिसी चुनें
हेल्थ पॉलिसी खरीदने से पहले यह जान लें कि उसमें कितना और क्या-क्या कवर होगा. अधिकतम चीजों को कवर करने वाली पॉलिसी चुनें ताकि आपकी जेब से कम से कम खर्च हो. कुछ बीमा कंपनियां अस्पताल में कमरे और आईसीयू के लिए भुगतान को सीमित रखती हैं. भुगतान की सीमा खत्म हो जाने के बाद पॉलिसीधारक को पैसा देना पड़ता है. केवल उन्हीं इंश्योरेंस पॉलिसी को चुनें जो आपके अस्पताल में भर्ती होने पर आपके पूरे इलाज (कमरे का किराया और नर्सिंग के खर्चों सहित) को कवर करती हो.

को-पे का ऑप्शन न चुनें
को-पे का मतलब होता है कि क्लेम की स्थिति में पॉलिसी धारक को खर्चों का कुछ फीसदी अपनी जेब से भरना होगा. इस सुविधा को कभी न लें. अक्सर लोग थोड़े पैसे बचाने और प्रीमियम को कम करने के लिए को-पे की सुविधा ले लेते हैं लेकिन यह गलती नहीं करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें:

बैंक में Joint Account खुलवाने का है प्लान, यहां जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर प्रदेश में बढ़े CNG के दाम, 2.25 रुपए महंगी हुई, आज 1 नवंबर से नई दरें लागू
उत्तर प्रदेश में बढ़े CNG के दाम, 2.25 रुपए महंगी हुई, आज 1 नवंबर से नई दरें लागू
बेंगलुरु से प्रयागराज का फ्लाइट किराया 27 हजार, पेरिस का सिर्फ 24 हजार
बेंगलुरु से प्रयागराज का फ्लाइट किराया 27 हजार, पेरिस का सिर्फ 24 हजार
यूनियन बैंक के लॉकर से गायब हुए गहने, अब कौन भरेगा नुकसान?
यूनियन बैंक के लॉकर से गायब हुए गहने, अब कौन भरेगा नुकसान?
जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश: 35 साल पुरानी कंपनी, 58 करोड़ रेवेन्यू, Trans Bharat Aviation को जानिए
जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश: 35 साल पुरानी कंपनी, 58 करोड़ रेवेन्यू, Trans Bharat Aviation को जानिए

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget