एक्सप्लोरर

जीएसटी कम होने के बाद भी FMCG कंपनियां दाम कम करने को नहीं तैयार, जानें क्या है वजह

कंपनियों का तर्क है कि उपभोक्ता इन सामानों को फिक्स्ड प्राइस पर खरीदने के आदी हैं. अगर इनकी कीमतें घटाकर 9 रुपये या 18 रुपये कर दी जाएं तो उपभोक्ताओं में कन्फ्यूजन पैदा होगा और लेन-देन में असुविधा होगी.

GST Rate Cut: उपभोग के सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) ने टैक्स अधिकारियों को साफ कर दिया है कि वे लोकप्रिय कम कीमत वाले उत्पादों पर दाम में कटौती नहीं करेंगी. इनमें 5 रुपये का बिस्किट, 10 रुपये का साबुन और 20 रुपये का टूथपेस्ट जैसे उत्पाद शामिल हैं. जबकि इन पर टैक्स दर में कटौती हुई है, जिसके बाद इनके दाम कम होने चाहिए थे.

दाम कम करने को नहीं तैयार एफएमसीजी कंपनियां

कंपनियों का तर्क है कि उपभोक्ता इन सामानों को फिक्स्ड प्राइस पर खरीदने के आदी हैं. अगर इनकी कीमतें घटाकर 9 रुपये या 18 रुपये कर दी जाएं तो उपभोक्ताओं में कन्फ्यूजन पैदा होगा और लेन-देन में असुविधा होगी.

इसके बजाय कंपनियों ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम्स (CBIC) को सुझाव दिया है कि वे कीमत जस की तस रखेंगी, लेकिन पैकेट में क्वांटिटी बढ़ा देंगी. यानी अब अगर कोई ग्राहक 20 रुपये का बिस्किट खरीदेगा, तो उसे पहले से ज्यादा मात्रा मिलेगी.

रिपोर्ट के मुताबिक, कई बड़े एफएमसीजी कंपनियों के एग्जीक्यूटिव्स ने कहा कि उसी कीमत में ज्यादा क्वांटिटी देने से उपभोक्ताओं तक कम हुई जीएसटी का फायदा बिना किसी दिक्कत के पहुंच जाएगा.

कंपनियां फायदा आगे देने को तैयार?

बिकाजी फूड्स के सीएफओ रिषभ जैन ने पुष्टि की कि कंपनी छोटे पैकेट्स का वजन बढ़ाएगी ताकि उपभोक्ता को ज्यादा वैल्यू मिल सके. वहीं, डाबर के सीईओ मोहित मल्होत्रा ने कहा कि उनकी कंपनी भी निश्चित रूप से जीएसटी कटौती का लाभ उपभोक्ताओं को देगी. उन्होंने आगे कहा कि कम टैक्स से हर प्रोडक्ट की मांग में इजाफा होने की संभावना है.

हालांकि, वित्त मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले पर वे करीबी नजर रख रहे हैं. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मंत्रालय की तरफ से गाइडलाइंस जारी करने पर भी विचार किया जा रहा है ताकि सही मायने में लोगों तक उसका फायदा पहुंच सके न कि ऐसी कंपनियां मुनाफे अपनी जेब में रख ले.

ये भी पढ़ें: ट्रंप की इकोनॉमिक पॉलिसी अमेरिका की ही निकाल देगी जान, पूर्व RBI गवर्नर का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में उछाल, सस्ती हुई चांदी, जानें 18K, 22K और 24K गोल्ड के ताजा भाव
Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में उछाल, सस्ती हुई चांदी, जानें 18K, 22K और 24K गोल्ड के ताजा भाव
CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद महंगी हुई CNG, 11 दिन में चौथी बार बढ़े दाम, जानें दिल्ली में कितनी हुई कीमत
CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद महंगी हुई CNG, 11 दिन में चौथी बार बढ़े दाम, जानें दिल्ली में कितनी हुई कीमत
Petrol Diesel Price 26 May 2026: 2 रुपए या 4? आज कितना बढ़ा पेट्रोल- डीजल का दाम, जानें नई रेट लिस्ट यहां
Petrol Diesel Price Today: 2 रुपए या 4? आज कितना बढ़ा पेट्रोल- डीजल का दाम, जानें नई रेट लिस्ट यहां
ईंधन कीमतों और सप्लाई चेन संकट से नहीं डरेगा भारत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने RBI की नीति पर जताया भरोसा
ईंधन कीमतों और सप्लाई चेन संकट से नहीं डरेगा भारत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने RBI की नीति पर जताया भरोसा

वीडियोज

Sansani | Coimbatore News: एकतरफा प्यार का 'बमबाज' दिलजला! | CCTV | Breaking News | Crime News
Coimbatore News | Breaking News: एकतरफा प्यार में युवती के घर के अंदर फेंका बम... | ABP News
Bharat Ki Baat | UP Power Crisis : लखनऊ में सबस्टेशन पर जनता का भारी हंगामा | CM Yogi | Akhilesh
Chitra Tripathi | US-Iran War: डील के दावों के बीच Trump ने दिखाई बम की तस्वीर | Hormuz
Petrol Price Hike | Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई का सीधा हमला, जनता में आक्रोश | Petrol Price

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुरंत अमेरिका को सौंपो या वहीं तबाह करो', डील से पहले न्यूक्लियर डस्ट पर ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम
'तुरंत अमेरिका को सौंपो या वहीं तबाह करो', डील से पहले न्यूक्लियर डस्ट पर ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम
UP Weather: यूपी में बदलने वाोला है मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी में बदलने वाला है मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
ट्रंप ने भारत को बताया था नरक! अमेरिकी रिपोर्टर ने इंडिया में मार्को रूबियो की खड़ी कर दी खटिया, जानें जवाब
ट्रंप ने भारत को बताया था नरक! अमेरिकी रिपोर्टर ने इंडिया में मार्को रूबियो की खड़ी कर दी खटिया, जानें जवाब
MOST WICKETS IN 1ST OVER: आईपीएल के 5 कमाल के गेंदबाज़ जिन्होंने पहले ओवर में लिए सबसे ज्यादा विकेट, लिस्ट में 4 बॉलर भारतीय
आईपीएल के 5 कमाल के गेंदबाज़ जिन्होंने पहले ओवर में लिए सबसे ज्यादा विकेट, लिस्ट में 4 बॉलर भारतीय
4 मिनट 7 सेकंड का 21 साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग, 30 मिनट में हुआ था तैयार, तपती गर्मी में शूट हुआ था किसिंग सीन
4 मिनट 7 सेकंड का 21 साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग, 30 मिनट में हुआ था तैयार, तपती गर्मी में शूट हुआ था किसिंग सीन
राजस्थान: जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप, नगर परिषद ने रद्द किया ठेका
राजस्थान: जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप, नगर परिषद ने रद्द किया ठेका
पैसे का क्या फायदा जब अपने ही न हों? कनाडा छोड़ भारत लौटा युवक, वायरल वीडियो ने छेड़ी बड़ी बहस
पैसे का क्या फायदा जब अपने ही न हों? कनाडा छोड़ भारत लौटा युवक, वायरल वीडियो ने छेड़ी बड़ी बहस
बिना संबंध बनाए भी बच्चे पैदा कर लेते हैं कॉकरोच, जानें किन जीवों के पास है यह क्षमता?
बिना संबंध बनाए भी बच्चे पैदा कर लेते हैं कॉकरोच, जानें किन जीवों के पास है यह क्षमता?
Embed widget