एक्सप्लोरर

GST Update: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग करेगा जीएसटी से जुड़े मामलों में मुनाफाखोरी करने वालों के खिलाफ जांच

Good And Services Tax: फिलहाल सीसीआई को अपने नए चेयरमैन का इंतजार है क्योंकि पुराने सीसीआई चेयरमैन अक्टूबर में रिटायर हो चुके हैं.

GST Update: गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (Goods and Services Tax) से जुड़े मामलों में मुनाफाखोरी करने वालों के खिलाफ जांच का अधिकार अब भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India) के पास होगा. एक दिसंबर 2022 से ये जिम्मेदारी सीसीआई को सौंप दी गई है. पहले ये काम नेशनल एंटी-प्रॉफिटयरिंग अथॉरिटी (National Anti-profiteering Authority) के पास था जिसका कार्यकाल एक दिसंबर को खत्म हो रहा है.  

सीबीआईसी (Central Board of Indirect Taxes and Customs) ने अपने आधिकारिक आदेश में कहा है ये कि ये फैसला जीएसटी काउंसिल (GST Council) के सिफारिशों के आधार पर लिया गया है. सीबीआईसी के मुताबिक सीसीआई को ये अधिकार सौंपा गया है कि किसी रजिस्टर्ड व्यक्ति द्वारा इनपुट टैक्स क्रेडिट (Input Tax Credit) लेने या फिर जीएसटी रेट के कटौती के चलते किसी भी गुड्स या सर्विसेज के दामों में  कटौती का लाभ का फायदा दिया गया है या नहीं. 

नेशनल एंटी-प्रॉफिटयरिंग अथॉरिटी एक दिसंबर से कार्य करना बंद कर देगा. हालांकि इसका इवेस्टीगेशन विंग डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ एंटी-प्रॉफिटयरिंग (DGAP)के पास जीएसटी कानून के मुताबिक जांच करने का अधिकार बना रहेगा. DGAP जो भी रिपोर्ट तैयार करेगी उसपर आदेश सुनाने के लिए सीसीआई को सौंपा जाएगा. हालांकि मामले की सुनवाई के लिए स्पेशल बेंच बनाने डीजीएपी से पेंडिंग केस को सीसीआई को ट्रांसफर करने में समय लगेगा जिससे लंबित मामलों की संख्या बढ़ सकती है.  

सीसीआई के पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता के अक्टूबर में रिटायर होने के बाद अभी तक नए सीसीआई चेयरमैन की नियुक्ति नहीं हो पाई है. नए चेयरमैन के नियुक्ति के बाद उन्हें नेशनल एंटी-प्रॉफिटयरिंग अथॉरिटी की भूमिका भी अदा करना होगा.  

जीएसटी कानून के तहत  नेशनल एंटी-प्रॉफिटयरिंग अथॉरिटी का गठन किया गया था. जिसका काम अनैतिक रूप से मुनाफाखोरी करने वाले रजिस्टर्ड सप्लायर पर नजर रखना था. साथ ही इस संस्था पर जिम्मेदारी थी कि वो सुनिश्चित करे कि जीएसटी काउंसिल द्वारा टैक्स घटाये जाने का लाभ आम लोगों को मिले. 

ये भी पढ़ें 

Air India: और स्टाईलिश नजर आंएगी एयर इंडिया की एयर होस्टेस, केबिन क्रू के लिए नई ग्रूमिंग गाइडलाइंस तय!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget