एक्सप्लोरर

Price Rise: जुलाई में महंगे हो सकते हैं स्मार्टफोन, टीवी, कार और फ्रिज, जानें वजह

देश में महंगाई आसमान छू रही है. ऐसे में उपभोक्ता वस्तुओं की कीमत में और इजाफा होने की आशंका है. कई उत्पाद की कीमत फिर से बढ़ने की आशंका है. 

कोरोना की मार ने देश को तंगहाल बना दिया है. लोगों के पास पैसे की भारी कमी हो गई है. इस परिस्थिति में उपभोक्ताओं को महंगाई की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. कई कंपनियों ने उपभोक्ता वस्तुओं, इलेक्ट्रोनिक सामानों, स्मार्ट फोन आदि के दाम फिर से बढ़ा दिए हैं. इस साल करीब तीन बार इन वस्तुओं के दाम में इजाफा हुआ है. पिछले सप्ताह मारुति सुजुकी, हीरो मोटर कार्प, इलेक्ट्रोनिक उत्पाद कंपनियों, सोनी, एलजी और गोदरेज ने अपने-अपने उत्पाद के दाम बढ़ाए थे. इसके अलावा शियोमी, रियलमी और विवो ने अपने-अपने स्मार्टफोन के दाम बढ़ाने की घोषणा की. उपभोक्ता वस्तुओं की बढ़ी हुई कीमत के कारण कंपनियों को डर है कि इससे मांग में कमी न हो जाए. 

कच्चे माल की कीमत के कारण उपभोक्ता वस्तुओं के दाम बढ़े
रिपोर्ट के मुताबिक बाजार में कच्चे माल की कीमत में बहुत ज्यादा इजाफा हो गया है, जिसके कारण उपभोक्ता वस्तुओं की कीमत में वृद्धि हो रही है. रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टील, अल्युमिनियम, रबर, कॉपर, प्लास्टिक, रेयर मैटेरियल और अन्य कच्ची सामाग्रियों की कीमत में वृद्धि हुई है. बड़ी एफएमसीजी कंपनियों का कहना है कि अगर वस्तुओ की लागत, पैकेजिंग और लॉजिस्टिक पर खर्च ज्यादा करना पड़ता है तो इसका सीधा असर रोजाना की आवश्यक वस्तुओं की बिक्री पर पड़ेगा. कोविड की दूसरी लहर के कई महीनों बाद बाजार जून में थोड़ा संभला था लेकिन अगर वस्तुओं की लागत में बढ़ोतरी होती है और इनकी कीमत आगे भी बढ़ जाएगी जिसका सीधा असर मांग पर होगा. इससे बिक्री घट जाएगी जिससे कंपनियों को घाटा उठाना पड़ सकता है. 

पिछले छह महीनों में 3 से 5 प्रतिशत तक बढ़ी है कीमत
पिछले छह महीनों में कई कंपनियों ने अपने उत्पाद के दाम 3 से 5 प्रतिशत तक बढ़ाए हैं. भारत के सबसे बड़े कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी का कहना है कि आवश्यक कच्चे माल की कीमत में वृद्धि के कारण कार की कीमत में वृद्धि करना आवश्यक हो गया था. अन्य कंपनियों ने भी लगभग इसी तरह की बात कही है.  

फिर कीमत बढ़ने की आशंका 
कच्चे माल की कीमत में बढ़ोतरी के कारण आम लोगों को एक जुलाई से होम अप्लायंसेज की खरीदारी मंहगी पड़ेगी. क्योंकि AC, TV, फ्रीज समेत अन्य प्रोडक्ट्स को बनाने वाली कंपनियों ने अपने उत्पादों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है. इनकी कीमतें करीब 3-4 प्रतिशत बढ़ने की आशंका है. होम अप्लायंसेज की बिक्री अप्रैल-मई 2021 के दौरान पिछले साल की समान अवधि से 20 प्रतिशत कम हुई है. एक रिपोर्ट के अनुसार होम अप्लायंसेज सेक्टर की प्रमुख कंपनी बजाज इलेक्ट्रॉनिक जुलाई से अगस्त के दौरान अपने सभी प्रोडक्ट्स के दाम कम से कम 3 प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी में है. इसी तरह गोदरेज अप्लायंसेज भी दूसरी तिमाही में प्रोडक्ट्स के प्राइसेज दो बार में 7-8 प्रतिशत तक बढ़ा सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि कॉपर, स्टील समेत अन्य मेटल्स की कीमतें बढ़ने से होम अप्लायंसेज के दाम बढ़े हैं. 
 
टीवी की कीमत भी बढ़ सकती है
AC बनाने वाली कंपनी ब्लू स्टार भी अपने उत्पाद की कीमत 1 सितंबर से 5-8 प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारी में है. कंपनी का कहना है कि को उत्पाद बनाने में पिछले साल से करीब 25 प्रतिशत ज्यादा लागत खर्च करनी पड़ रही है. LED पैनल और सेमी कंडक्टर की कमी की वजह से TV के दाम भी बढ़ सकते हैं. उम्मीद की जा रही है कि सोनी अपने टेलिविजन के दाम 12-15 प्रतिशत बढ़ा सकती है.  

ये भी पढ़ें-

कश्मीर में धर्मांतरण मामले में नया मोड़, एक पीड़िता की कराई गई शादी, बाकी दो लड़कियों ने कहा- अपनी मर्जी से किया धर्म परिवर्तित

Covid Vaccine: कोरोना से जंग में देश को मिली 4 वैक्सीन, स्पूतनिक के बाद अब मॉडर्ना की वैक्सीन को भी मिली मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Real Estate: भारत की सबसे महंगी होम डील, गुरुग्राम में किसने खरीदा 271 करोड़ का पेंटहाउस?
भारत की सबसे महंगी होम डील, गुरुग्राम में किसने खरीदा 271 करोड़ का पेंटहाउस?
भारत में महंगा क्यों बिकता है iPhone, 1 लाख के फोन में कितना पैसा कंपनी को और कितना सरकार को जाता है?
भारत में महंगा क्यों बिकता है iPhone, 1 लाख के फोन में कितना पैसा कंपनी को और कितना सरकार को जाता है?
करोड़ों में खेल गए 1 लाख लगाने वाले, 10000% के तूफानी रिटर्न से चमकी निवेशकों की किस्मत
करोड़ों में खेल गए 1 लाख लगाने वाले, 10000% के तूफानी रिटर्न से चमकी निवेशकों की किस्मत
Meesho से शॉपिंग करते हैं तो सावधान, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया सख्त आदेश
Meesho से शॉपिंग करते हैं तो सावधान, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया सख्त आदेश

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget