एक्सप्लोरर

कश्मीर में धर्मांतरण मामले में नया मोड़, एक पीड़िता की कराई गई शादी, बाकी दो लड़कियों ने कहा- अपनी मर्जी से किया धर्म परिवर्तित

कश्मीर में सिख लड़की के कथित धर्मांतरण मामले में तीन में से 2 लड़कियों के बयान सामने आए हैं. जिन्होंने कहा है कि उन्होंने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तित किया है.

कश्मीर में सिख लड़की के कथित धर्मांतरण और जबरन शादी के मामले में नया मोड़ आया है. मंगलवार को श्रीनगर में अकाली नेता परमजीत सिंह सरना के सरपरस्ती वाले सिख गुट ने तीन में से एक पीड़ित लड़की की सिख लड़के से शादी करवा दी. शनिवार को वापस लायी लड़की मनमीत कौर की मंगलवार को श्रीनगर के चट्टी पादशाही गुरद्वारे में सुखप्रीत सिंह नाम के लड़के से शादी कर दी गयी थी.

लापता सिख लड़की विरनपाल कौर (जो अब खदीजा के नाम से जानी जाती है) ने वीडियो रिलीज कर कहा है कि उसने तीन महीने पहले अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है. श्रीनगर की धनप्रीत कौर ने भी वीडियो जारी कर अपने कथित जबरन धर्म परिवर्तन को ना सिर्फ नाकारा पर साथ-साथ परिवार और सिख संगठनों पर दबाव बनाने और जान से धमकी का भी आरोप लगाया है. जम्मू-कश्मीर में सिख लड़की के कथित जबरन धर्म परिवर्तन मामले को लेकर आज ऑल पार्टी सिख कॉर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन जगमोहन सिंह रैना दोपहर 3 बजे कश्मीर प्रेस क्लब प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. 

"शादी लड़की की मर्जी से हुई"
वहीं परमजीत के अनुसार शादी लड़की की मर्जी से हुई है. सरना ने कहा कि लड़की का न तो धर्मांतरण हुआ और न ही मुस्लिम लड़के से शादी नहीं हुई थी. शादी के बाद लड़की और लड़के को दिल्ली लाया गया है. मंगलवार को अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा और पीड़ित लड़की के साथ बंगाल साहिब गुरुद्वारा पहुंचे. उधर तीन सिख लड़कियों के जबरन धर्मांतरण और शादी के मामले में राजनीति गरमाई हुई है.

लड़की को दिल्ली भेजने के बाद मामले ने तूल पकड़ा
दिल्ली से आए सिख नेताओं के बाद अब स्थानीय सिख नेता भी खुलकर इस मामले में सामने आ गए हैं. तीन में से 2 लड़कियों के बयान सामने आए हैं, जिन्होंने कहा है कि उन्होंने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तित किया है. वहीं तीसरी लड़की की सिख संगठनों ने शादी कराकर दिल्ली भेजने के बाद मामले ने तूल पकड़ा हुआ है. स्थानीय नेता दिल्ली के नेताओं द्वारा उठाए गए कदम का विरोध कर रहे है.

ये भी पढ़ें-
यूपी के कानून मंत्री बोले- धर्मांतरण कराने वाले गैंग को वो सजा देंगे जो नजीर बनेगी


धर्मांतरण मामले में तीन और लोग गिरफ्तार, ये 7 कोडवर्ड का इस्तेमाल कर लोगों का करते थे ब्रेनवाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Mumbai Protest LIVE: विपक्ष दिल्ली में तो मुंबई में सीजेपी का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
LIVE: विपक्ष दिल्ली में तो मुंबई में सीजेपी का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
Explained:क्या कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में विमान उड़ा सकता है? 
Explained: क्या कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में विमान उड़ा सकता है? 
हैदराबाद में वोटर लिस्ट से 30 नाम हटाने का आरोप, कांग्रेस ने की जांच की मांग
हैदराबाद में वोटर लिस्ट से 30 नाम हटाने का आरोप, कांग्रेस ने की जांच की मांग

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में बढ़ी गर्मी, अक्टूबर की शुरुआत चार साल में सबसे प्रदूषित, AQI पहुंचा 166
दिल्ली में बढ़ी गर्मी, अक्टूबर की शुरुआत चार साल में सबसे प्रदूषित
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
इस देश में AI को चेहरा बेच मोटी कमाई कर रहे लोग, कितना सुरक्षित यह धंधा?
इस देश में AI को चेहरा बेच मोटी कमाई कर रहे लोग, कितना सुरक्षित यह धंधा?
पब्लिक Wi-Fi इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
पब्लिक Wi-Fi इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget