एक्सप्लोरर

Commuters Drones: ड्रोन से सफर कर सकेंगे लोग, नितिन गडकरी ने दिखाया एक और सपना 

Nitin Gadkari on Drones: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने कहा है कि एक ड्रोन के जरिए चार लोग सफर कर सकेंगे. इस सेवा का इस्तेमाल शहर से एयरपोर्ट जाने के लिए किया जाएगा.

Nitin Gadkari on Drones: देश को शानदार हाईवे और एक्सप्रेसवे देने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने अब जनता को एक नया सपना दिखाया है. उनका कहना है कि भविष्य में लोग ड्रोन के जरिए सफर करते दिखाई देंगे. उन्होंने ड्रोन सेक्टर का भविष्य बहुत उज्ज्वल बताया है. साथ ही कहा कि जल्द बायो एविएशन फ्यूल भी बाजार में आ सकता है. 

एक ड्रोन से चार लोग कर सकेंगे सफर 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, नितिन गडकरी ने कहा कि आने वाले समय में ड्रोन का काफी विकास हो जाएगा. ड्रोन के जरिए चार लोग शहर से एयरपोर्ट तक का सफर कर सकेंगे. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री गडकरी मिहान एसईजेड में एएआर इंडमार के एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, रिपेयर एवं ओवरहॉल (MRO) डिपो का उद्घाटन करने पहुंचे थे. 

टूटे चावलों से बायो एविएशन फ्यूल बनाने का हो रहा प्रयोग 

यहां पर उन्होंने अपनी शुगर फैक्ट्री में बायो एविएशन फ्यूल को लेकर चल रहे प्रयोग के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि हम टूटे चावलों से बायो एविएशन फ्यूल बनाने के बारे में विचार कर रहे हैं. यह किसानों के लिए बड़ी समस्या है. यदि इस प्रयोग में सफलता मिलती है तो न सिर्फ एविएशन इंडस्ट्री बल्कि किसानों को भी बहुत फायदा होगा. उन्होंने 2026 तक बायो एविएशन फ्यूल को एटीएफ में आवश्यक रूप से मिलाने पर जोर दिया. उन्होंने चावल के भूसे से एथेनॉल बनाने के इंडियन ऑयल के प्रयासों की सराहना भी की.

ड्रोन मेंटेनेंस सेक्टर का विकास तेजी से होगा

नितिन गडकरी ने एमआरओ सेक्टर के भी तेजी से बढ़ने की उम्मीद जताई. उन्होंने कहा कि ड्रोन मेंटेनेंस सेक्टर का विकास भी तेजी से होगा. उन्होंने इसे भविष्य का ट्रांसपोर्ट सिस्टम बताया. साथ ही उन्होंने बताया कि रिलायंस और फ्रांस की कंपनी डसाल्ट के बीच जॉइंट वेंचर (Dassault Reliance Aviation Limited) की प्रगति सही दिशा में हो रही है. फिलहाल उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही नागपुर में राफेल लड़ाकू विमान बनने लगेंगे. उन्होंने पेट्रोल और डीजल के अंत के लिए जारी मिशन पर फिर से जोर देते हुए कहा कि ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देकर ही हम कच्चे तेल के आयात पर से अपनी निर्भरता खत्म कर पाएंगे. उन्होंने इसे भारत छोड़ो आंदोलन के बराबर की मुहिम बताया. साथ ही केरल में कई ग्रीनफील्ड हाईवे बनाने की घोषणा भी की.

ये भी पढ़ें 

IPO Week: हो जाइए तैयार अगले हफ्ते आ रहे 4 आईपीओ, 1280 करोड़ रुपये लगे होंगे दाव पर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल की बेकरी ने कमाए 822 करोड़, बिना किसी से पैसा उठाए, कैसे बनी बड़ा ब्रांड?
केरल की बेकरी ने कमाए 822 करोड़, बिना किसी से पैसा उठाए, कैसे बनी बड़ा ब्रांड?
CJP Protest: दिल्ली में 15 लाख व्यापारियों के रोजगार पर संकट, 2000 करोड़ का नुकसान
CJP Protest: दिल्ली में 15 लाख व्यापारियों के रोजगार पर संकट, 2000 करोड़ का नुकसान
Zerodha: बच्चों के नाम पर निवेश का नया ट्रेंड, कैसे काम करता है डीमैट अकाउंट?
Zerodha: बच्चों के नाम पर निवेश का नया ट्रेंड, कैसे काम करता है डीमैट अकाउंट?
सोना ₹1900 महंगा, चांदी में भी ₹4500 की तेजी, जानें अब कितना हुआ भाव
सोना ₹1900 महंगा, चांदी में भी ₹4500 की तेजी, जानें अब कितना हुआ भाव

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget