एक्सप्लोरर

Dividend: ये सरकारी कंपनी दे सकती है 30 रुपये प्रति शेयर का शानदार डिविडेंड, निवेशकों की होगी चांदी!

Dividend: ग्लोबल इंडस्ट्रियल गतिविधियों में आ रही तेजी से वैश्विक कोयले के दाम में तेजी आ रही है और इससे भारत की ये सरकारी कोल कंपनी भी अछूती नहीं है. इसके शानदार डिविडेंड देने की उम्मीद बन रही है.

Coal India Limited: सरकारी कोयला कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के निवेशकों को बेहद बड़ी सौगात मिलने वाली है. कंपनी अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड अपने निवेशकों को देने जा रही है. वित्त वर्ष 2024 के लिए कोल इंडिया लिमिटेड 30 रुपये डिविडेंड पर शेयर (DPS) पेआउट अपने निवेशकों को दे सकती है. नुवामा ने कोल इंडिया लिमिटेड के डीपीएस एस्टीमेट्स में पहले के 20 रुपये से ज्यादा के संख्या आने का अनुमान लगाया जा रहा है जिसके आधार पर सालाना डिविडेंड यील्ड 21 फीसदी के आसपास हो सकती है.

कोल इंडिया को ट्रिपल फायदे मिलने की उम्मीद- नुवामा

वित्त वर्ष 2024 की दूसरी छमाही में ये डिविडेंड पेआउट मिलने की उम्मीद है. घरेलू ब्रोकरेज कंपनी नुवामा के मुताबिक चुनाव पूर्व साल से पहले कोल इंडिया के लिए अच्छे संकेत मिल रहे हैं. नुवामा का कहना है कि मौजूदा वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए कोल इंडिया को ट्रिपल फायदे मिलते हैं. इसमें वॉल्यूम ग्रोथ, बेहतर ई-ऑक्शन प्राइस और संभवतः इतिहास का सबसे ऊंचा डिविडेंड देने जा रही है. 

शानदार रही है कोल इंडिया की डिविडेंड यील्ड 

नुवामा का ये भी मानना है कि मानसून सीजन के खत्म होने और हाइड्रो-विंड पावर जेनेरेशन में गिरावट के कारण थर्मल पावर के लिए डिमांड में तेजी देखी जाएगी और वित्त वर्ष 2024 की दूसरी छमाही में इसका अच्छा असर कोल इंडिया लिमिटेड पर देखा जाएगा. वहीं नुवामा का ये भी मानना है कि वित्त वर्ष 2025 के लिए कोल इंडिया का डीपीएस एस्टीमेट 25 रुपये प्रति शेयर रह सकता है जबकि वित्त वर्ष 2023 की डिविडेंड यील्ड 8.4 फीसदी पर रही है.

ई-ऑक्शन प्रीमियम में जोरदार इजाफा

कोयले के ग्लोबल दामों में आ रही तेजी को देखते हुए ये कहा गया है कि ई-ऑक्शन प्रीमियम सितंबर में 106 फीसदी पर रह सकता है जबकि जून में ये 54 फीसदी पर था. वैश्विक औद्योगिक गतिविधियों में आ रही तेजी के असर से वैश्विक कोयले के दाम में तेजी आ रही है और इससे कोल इंडिया भी अछूती नहीं है. नुवामा ने कोल इंडिया का EBITDA एस्टीमेट भी 8 फीसदी से बढ़ाकर 9 फीसदी कर दिया है और इसके पीछे वजह बताई है कि ई-ऑक्शन के प्राइस और वॉल्यूम में बढ़ोतरी की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें

Gold Silver Price Today: इजरायल-हमास युद्ध का असर! आज फिर सोना हुआ महंगा, जानें क्या है चांदी का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget