एक्सप्लोरर

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को झटकाः सीएनजी, पीएनजी के दाम बढ़े

दिल्ली में सीएनजी के दाम में 95 पैसे प्रति किलो का इजाफा होगा. वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के दाम 1.26 रुपये किलो बढ़ेंगे. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में यह 49.20 रुपये प्रति किलो होगी. कीमतों में बढ़त कल मध्यरात्रि से लागू हो चुकी हैं.

नई दिल्ली: जहां पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है वहीं आज सीएनजी-पीएनजी के दाम भी बढ़ गए हैं. व्हीकल चलाने वाले के लिए ये बुरी खबर है वहीं घरों में अब किचन का बजट भी बढ़ने वाला है. केंद्र सरकार ने घरेलू क्षेत्र में उत्पादित प्राकृतिक गैस की कीमत में बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन हाल ही में जारी किया था. इस अधिसूचना के बाद सीएनजी-पीएनजी सप्लाई करने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक आईजीएल ने कल दाम बढ़ाने की घोषणा की है. कल आधी रात से बढ़ गए हैं दाम दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और रेवाड़ी सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सीएनजी, पीएनजी के दाम बढ़ गये हैं. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और पाइप के जरिये घरों में पहुंचनी वाली रसोई गैस (पीएनजी) की कीमत बढ़ा दी है. कंपनी ने कल रात से दाम बढ़ाने की घोषणा की है. परीक्षण के तौर पर हरियाणा के रेवाड़ी में दी जा रही सीएनजी की कीमत भी एक रुपये किलो बढ़ाकर 50.67 रुपये प्रति किलो कर दी गई है. दिल्ली में सीएनजी करीब 1 रुपये महंगी होगी समीक्षा के बाद दिल्ली में सीएनजी के दाम में 95 पैसे प्रति किलो का इजाफा होगा. वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के दाम 1.26 रुपये किलो बढ़ेंगे. गेल इंडिया लिमिटेड, बीपीसीएल और दिल्ली सरकार की जॉइंट वेंचर कंपनी आईजीएल के मुताबिक इस इजाफे के बाद दिल्ली में जहां सीएनजी का कंज्यूमर प्राइस 39.71 रुपये किलो हो गया है, वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में यह 49.20 रुपये प्रति किलो होगी. कीमतों में यह बढ़त कल मध्यरात्रि से लागू हो चुकी हैं. रात 12.30 से सुबह 5.30 तक सीएनजी भरवाने पर 1.50 रुपये की छूट जारी आईजीएल सभी क्षेत्रों में चुनिंदा सीएनजी स्टेशनों पर रात के 12.30 से लेकर सुबह 5.30 तक सीएनजी भरवाने पर 1.50 रुपये किलो की छूट देती रहेगी. इस दौरान जहां दिल्ली में सीएनजी की कीमत 38.21 रुपये किलो होगी वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में यह 47.70 रुपये प्रति किलो होगी. पीएनजी के दाम में भी हुई बढ़ोतरी पीएनजी के दाम में भी बढ़ोतरी आज से लागू हो गई है. दिल्ली में पीएनजी का दाम 80 पैसे बढ़ाकर 25.99 रुपये प्रति घन मीटर (एससीएम) कर दिया गया है वहीं उत्तर प्रदेश में अलग टैक्स ढांचे के कारण नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में यह 27.64 रुपये प्रति एससीएम हो गयी. यह पहले के मूल्य 26.73 रुपये प्रति एससीएम के मुकाबले 91 पैसे अधिक है. रेवाड़ी में घरेलू पीएनजी की कीमत 27.63 रुपये प्रति एससीएम होगी. लिक्विफाइड नैचुरल गैस के महंगी होने से बढ़े सीएनजी-पीएनजी के दाम आईजीएल दिल्ली में जहां करीब 5.5 लाख परिवार को पीएनजी की सप्लाई कर रही है वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और रेवाड़ी में करीब 2.5 लाख परिवार को पीएनजी सप्लाई दे रही है. सरकार के नोटिफिकेशन के बाद देश में उत्पादित प्राकृतिक गैस का दाम बढ़ने से लागत में होने वाली बढ़त को ध्यान में रखकर सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ाये गये हैं. बयान के अनुसार हालांकि, इस बढ़त से वाहनों की प्रति किलोमीटर लागत पर मामूली असर पड़ेगा. आटो के मामले में बढ़त दो पैसा प्रति किलोमीटर, टैक्सी के लिये 5 पैसा प्रति किलोमीटर और बसों के मामले में 27 पैसा प्रति किलोमीटर होगी. संशोधित कीमत के बाद भी पेट्रोल के मुकाबले सीएनजी वाहनों को चलाना 59 फीसदी सस्ता है. वहीं डीजल के मामले में सीएनजी वाहनों की लागत 32 फीसदी कम होगी. ऑनलाइन पेमेंट करते समय ध्यान रखें ये 10 टिप्सः वर्ना अकाउंट हो जाएगा खाली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट नोटबंदी जैसा कदम होगा, खत्म कर देगा सब कुछ: पी चिदंबरम Good News: अगस्त में कुल 90,669 करोड़ रुपये का GST टैक्स कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क
1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget