एक्सप्लोरर

CMS Info Systems IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला CMS Info Systems का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड समेत और जरूरी बातें

CMS Info Systems IPO: दुनिया की सबसे बड़ी एटीएम सर्विसेज और कैश मैनेजमेंट सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों में से एक सीएमएस इंफो सिस्टम्स का आईपीओ बाजार में सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है.

CMS Info Systems IPO: देश के आईपीओ बाजार में जारी बूम को देखते हुए लगातार नए आईपीओ (IPO) आने का और नई-नई लिस्टिंग का सिलसिला जारी है. अब इसी कड़ी में एक और कंपनी आईपीओ मार्केट में उतर आई है. कैश मैनेजमेंट कंपनी (CMS Info Systems Limited) का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और निवेशकों को इसमें पैसा लगाने का मौका मिला है. 

CMS Info Systems का 3 दिनों का इनीशियल पब्लिक ऑफर आज से 23 दिसंबर तक खुला रहेगा और इसने अपने इश्यू का प्राइस बैंड 205-216 रुपये तय किया है. कंपनी की इस आईपीओ के जरिए 1100 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है. निवेशकों को एक बार में 69 शेयरों के लिए सब्सक्राइब करने का मौका मिलेगा और उसके बाद 69 के गुणक में इंवेस्टर्स इसमें पैसा लगा सकते हैं. 

कंपनी के बारे में जानें
CMS Info Systems एक कैश मैनेजमेंट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है और इसके तहत एटीएम सर्विसेज, कैश डिलीवरी और पिक-अप की सेवाएं मुहैया कराती है. सीएमस इंफो सिस्टम्स 31 मार्च 2021 तक एटीएम पॉइंट्स के मामले में वर्ल्डवाइड सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है. वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी ने 9.2 लाख करोड़ रुपये का करेंसी फ्लो दिखाया है जिसमें इसके सभी एटीएम और रिटेल कैश बिजनेस का हिस्सा शामिल है. 

ब्रोकरेज फर्म्स का क्या है कहना
CMS Info Systems के लिए ज्यादातर ब्रोकरेज फर्म्स और आईपीओ के जानकारों का कहना है कि इस इश्यू में सब्सक्राइब करना चाहिए और कंपनी का मॉडल बेहद प्रॉमिसिंग है. कंपनी ने रिटेल निवेशकों के लिए इश्यू का 35 फीसदी हिस्सा रिजर्व रखा है और क्यूआईआई के लिए ये हिस्सा 50 फीसदी है. इसके अलावा एचएनआई के लिए 15 फीसदी हिस्सा सुरक्षित रखा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?
त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?
सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget