एक्सप्लोरर

सिप्ला के शेयर में कल निवेशकों ने कमाया शानदार मुनाफा, जानिए आज क्या हाल है

सिप्ला के अप्रैल-जून तिमाही नतीजों में शानदार तेजी के बाद कल इस फार्मा कंपनी के शेयर में भारी तेजी देखी गई थी. हालांकि शेयर की कीमतें आज निचले स्तर पर हैं.

Cipla Share Price: दवा कंपनी सिप्ला के शेयरों में आज गिरावट देखी जा रही है लेकिन कल इस शेयर ने निवेशकों को शानदार मुनाफा कमाकर दिया है. सिप्ला का शेयर कल 11 फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ बंद हुआ और निवेशकों को लगा कि आज भी शेयर में जोरदार तेजी आएगी. इसीलिए आज भी बाजार की शुरुआत में शेयर बढ़त के हरे निशान में था लेकिन जैसे-जैसे ट्रेडिंग आगे बढ़ी सिप्ला के शेयर में मुनाफावसूली हावी हो गई.

आज दिख रही है सिप्ला में गिरावट आज मुनाफावसूली हावी होने के कारण सिप्ला के शेयर में बड़ी गिरावट देखी जा रही है और ये शेयर एनएसई पर 20 रुपये या 2.55 फीसदी की गिरावट के साथ 775.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. कल की तेजी आज सिप्ला के शेयर से गायब है और जिन निवेशकों ने आज सुबह-सुबह इसमें मुनाफावसूली कर ली उनके लिए ट्रेड अच्छा साबित हुआ.

सोमवार को 11 फीसदी चढ़ा था शेयर सिप्ला के शेयर में सोमवार को 11 फीसदी की बड़ी बढ़त देखने को मिली. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई पर कंपनी का शेयर सोमवार को 11.78 फीसदी की बढ़त के साथ 814.45 रुपये पर पहुंच गया था. ये इस शेयर का 52 हफ्ते यानी एक साल का उच्चतम स्तर था. एनएसई पर भी सिप्ला का शेयर कल कारोबार के दौरान 814.50 रुपये के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा था.

क्यों आई शेयर में ये तेजी सिप्ला ने हाल ही में अपने तिमाही नतीजे घोषित किए हैं और कंपनी ने अप्रैल-जून तिमाही के दौरान नेट प्रॉफिट में 26.58 फीसदी का इजाफा दर्ज किया है. इसके चलते शेयर के लिए अच्छा सेंटीमेंट बना और कंपनी के शेयरों में जबर्दस्त उछाल देखा गया.

कंपनी के तिमाही नतीजों में आंकड़े अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 26.58 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 566.04 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है. सिप्ला का शुद्ध लाभ पिछले साल पहले की समान अवधि में 447.15 करोड़ रुपये रहा है. इस तरह इस कोरोना संकटकाल में जहां अन्य सभी कंपनियों का मुनाफा गिर रहा है, सिप्ला जैसी कंपनी के अच्छे लाभ से शेयर को अच्छी बढ़त मिली है.

ये भी पढ़ें

बाजार की तेजी पर शुरुआतः सेंसेक्स 300 अंक उछलकर 38,500 के पास, निफ्टी 11,300 के ऊपर

केनरा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें बदलीं, जानें बैंक की नई दरें यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा-दीवाली में कम होंगे प्याज के दाम? रेट पर आया बड़ा रेट
दशहरा-दीवाली में कम होंगे प्याज के दाम? रेट पर आया बड़ा रेट
मुंबई में 111 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल, डीजल ने पटना में मारी छलांग, जानें आज का ताजा दाम
मुंबई में 111 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल, डीजल ने पटना में मारी छलांग, जानें आज का ताजा दाम
8वें वेतन आयोग की दशहरे के बाद तुरंत बड़ी बैठक, जानें मीटिंग का पूरा शेड्यूल
8वें वेतन आयोग की दशहरे के बाद तुरंत बड़ी बैठक, जानें मीटिंग का पूरा शेड्यूल
दिल्ली में आज क्या-क्या बंद है? शराब की दुकान से बैंक तक, घर से निकलने से पहले देखें ताजा अपडेट
दिल्ली में आज क्या-क्या बंद है? शराब की दुकान से बैंक तक, घर से निकलने से पहले देखें ताजा अपडेट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget