एक्सप्लोरर

CIBIL Score : इन बातों का ध्यान रखकर सुधार सकते हैं अपना CIBIL स्कोर, तो मिलेगा जल्दी सस्ता लोन

अगर आपका CIBIL Score ख़राब हो गया है, तो आप उसे सुधार भी सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. इससे आप अपने सिबिल स्कोर को बैंक की नजर में बेहतर बना सकते है.

Improve Your CIBIL Score: अगर आप किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान से कर्ज (Loan) या क्रेडिट कार्ड (Credit Card) लेने जा रहे हैं, तो सबसे पहले आपका सिबिल स्कोर (CIBIL Score) ही पूछा जाता है. बैंक आपको कितने ब्याज पर लोन देगा, यह आपके सिबिल स्कोर पर निर्भर करता है. बैंक की सरल भाषा में समझें कि आपका सिबिल स्कोर जितना अच्छा होगा, उतनी ही कम ब्याज दर (Low Interest Rate) पर आपको आसानी से लोन मिल जाएगा. 

खराब सिबिल पर नहीं मिलेगा लोन 

अगर आपका सिबिल स्कोर खराब है, तो आपको लोन नहीं मिलता है. नहीं तो लोन लेने के लिए आपको काफी मुश्किल का सामना करना होगा. अगर मिलेगा तो उसके लिए आपको महंगा ब्याज बैंक को चुकाना पड़ेगा. हम आपको इस खबर में कुछ जानकारी देने जा रहे है कि, जिसकी मदद से आप अपना CIBIL स्कोर सुधार सकते हैं.

क्या है सिबिल स्कोर 

सिबिल स्कोर (CIBIL Score) में आपकी सभी व्यक्तिगत जानकारी शामिल होती है, जैसे आपकी नौकरी संबंधी डिटेल्स, बैंक खाते और पुराने लोन की जानकारी. बीमा कंपनियां भी आजकल यह स्कोर देख रही हैं. सिबिल स्कोर 0 से 900 के बीच होता है. आम तौर पर 700 से ज्यादा सिबिल स्कोर अच्छा माना जाता है. क्या आप अपने सिबिल स्कोर को सुधारना चाहते हैं. इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा.

क्रेडिट लिमिट का ध्यान रखें 

अगर आप क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको उसकी पूरी क्रेडिट लिमिट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. आपको अपनी कुल क्रेडिट लिमिट के 30 फीसदी से ज्यादा उधार नहीं लेना चाहिए. इसके लिए आपको एक बजट बनाकर अपनी आमदनी और खर्चों में संतुलन बनाना चाहिए.

री-पेमेंट का चुनें ऑप्शन 

अगर आप लोन के री-पेमेंट के लिए लंबी अवधि का ऑप्शन लेते हैं, तो आपको EMI कम देनी होगी. साथ ही आपके लिए उसका नियमित भुगतान आसान हो जाएगा. आपकी आमदनी में क्रेडिट री-पेमेंट का शेयर कम रहेगा. अगर आपकी आमदनी लोन की तुलना में ज्यादा नहीं है, तो कर्ज की अदायगी के लिए लंबी अवधि का ऑप्शन चुनकर अपनी सिबिल रेटिंग में सुधार सकते हैं. 

एक साथ ज्यादा लोन न लें 

एक साथ कई लोन लेना आपकी क्रेडिट रेटिंग के लिए बेहद ख़राब है. आपको कर्ज उतना लेना चाहिए, जितना आप आसानी से चुका सकें. अगर आप बहुत ज्यादा कर्ज लेंगे, तो उनकी किस्तें समय पर देना मुश्किल होंगी. इसका आपके सिबिल स्कोर पर काफी बुरा असर पड़ेगा.

समय से जमा करें EMI 

अगर आपने पहले से कोई कर्ज या लोन ले रखा है, तो उसकी ईएमआई (EMI) का भुगतान हमेशा समय पर करने की आदत बना लें. सही समय पर ईएमआई का भुगतान करना सिबिल स्कोर को बेहतर बनाने का सबसे अच्छा उपाय है. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपके सिबिल स्कोर में गिरावट आएगी और भविष्य में लोन लेने में काफी मुश्किल होगी.

कोई बकाया नहीं हो 

अगर आप नया लोन लेने जा रहे हैं, तो उससे पहले पुराने कोई भी बकाया हो तो उसे ख़त्म कर दें. इससे आपकी कुल आमदनी में कर्ज भुगतान की हिस्सेदारी कम हो जाएगी. अगर आपकी आमदनी का बड़ा हिस्सा कर्ज चुकाने में खर्च हो रहा है, तो बैंक आपको आसानी से नया कर्ज देना नहीं चाहेंगे. 

यह भी पढ़ें- Multibagger Stocks: इस कंपनी ने ₹60 हज़ार के निवेश को बना दिया ₹1 करोड़ का फंड, मिला शानदार रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 लाख रुपए में एक कप चाय! इस कैफे में मिलती है दुनिया की सबसे महंगी Tea
1 लाख रुपए में एक कप चाय! इस कैफे में मिलती है दुनिया की सबसे महंगी Tea
कर्मचारियों के वजन पर 2357 करोड़ खर्च कर रहा ये बैंक, खिला रहा वेट लॉस वाली दवाएं
कर्मचारियों के वजन पर 2357 करोड़ खर्च कर रहा ये बैंक, खिला रहा वेट लॉस वाली दवाएं
Zepto-Indigo जैसी कंपनियां चुपके से एक्स्ट्रा चार्ज कैसे जोड़ती हैं, इनसे कैसे बचें?
Zepto-Indigo जैसी कंपनियां चुपके से एक्स्ट्रा चार्ज कैसे जोड़ती हैं, इनसे कैसे बचें?
Tarun Tejpal: दिल्ली-उत्तराखंड में जमीन, प्राइवेट कंपनी में हिस्सेदारी, कितने अमीर हैं तरुण तेजपाल?
दिल्ली-उत्तराखंड में जमीन, प्राइवेट कंपनी में हिस्सेदारी, कितने अमीर हैं तरुण तेजपाल?

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Mom Viral Video : मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
Embed widget