एक्सप्लोरर

Multibagger Stocks: इस कंपनी ने ₹60 हज़ार के निवेश को बना दिया ₹1 करोड़ का फंड, मिला शानदार रिटर्न

वाहनों के लिए टाइमिंग चेन बनाने वाली एलजी बालाकृष्णन & ब्रदर्स कंपनी के शेयर ने कम समय में जबरदस्त रिटर्न दिया है. इस शेयर ने 60 हज़ार रुपये इन्वेस्ट करने वाले निवेशक को 1 करोड़ का फंड बनाकर दिया है.

Multibagger Stocks LG Balakrishnan Stock Price: अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. हालांकि इसमें निवेश करना जोखिम से भरा होता है. आप मार्केट एक्सपर्ट की सलाह के बिना निवेश नहीं करें तो अच्छा होगा. देश में टाइमिंग चेन बनाने वाली कंपनी एलजी बालाकृष्णन & ब्रदर्स (LG Balakrishnan & Bros) लॉन्ग टाइम में निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित रही है. इसमें आगे भी तेजी रहने का अनुमान है. जानिए कितना मुनाफा मिला है. 

कितना रहा शेयर का भाव

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एलजी बालाकृष्णन & ब्रदर्स कंपनी दोपहिया वाहनों के लिए ड्राइव चेन सप्लाई करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है. यह फोर व्हीलर व्हीकल्स बनाने वाली कंपनियों को भी टाइमिंग चेन की सप्लाई कर रही है. इसके प्रोडक्ट्स का निर्यात अमेरिका में भी होता है. इस कंपनी का कुल मार्केट कैप 2,184.28 करोड़ रुपये है. बीएसई पर शुक्रवार 9 दिसंबर को इसके शेयर 695.80 रुपये के भाव पर बंद हुए है. अभी यह शेयर 848 रुपये के भाव तक पहुंच सकता है, जो कि इसके मौजूदा भाव से करीब 22 फीसदी ज्यादा है.

60 हज़ार के फंड को बनाया 1 करोड़

एलजी बालाकृष्णन & ब्रदर्स कंपनी के शेयर 20 साल पहले 28 मार्च 2002 को मात्र 3.94 रुपये थी. 20 साल पहले की तुलना में आज यह 176 गुना बढ़कर 695.80 रुपये पर पहुंच गए है. इसमें आगे भी तेजी रहने का अनुमान है. अगर किसी निवेशक ने 20 साल पहले इस शेयर में सिर्फ 57 हजार रुपये का निवेश किया होता, तो आज उसके निवेश की वैल्यू बढ़कर 1 करोड़ रुपये हो जाती.

कम समय में शानदार मुनाफा 

बालाकृष्णन & ब्रदर्स कंपनी ने लंबी अवधि में ही नहीं छोटी अवधि में भी निवेशकों को शानदार रिटर्न कमा कर दिया है. 20 जून 2022 को यह शेयर 508.90 रुपये के 1 साल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर था. फिर इसके शेयरों की खरीदारी बढ़ी और 16 सितंबर तक इसने 805.15 रुपये के रिकॉर्ड स्तर को हासिल किया है. इस तरह इसने सिर्फ 3 महीने में ही निवेशकों को 58 फीसदी का रिटर्न मिला है. इसके बाद शेयरों में फिर से गिरावट देखने को मिली, और अब यह 14 फीसदी डिस्काउंट पर मिल रहा है.

शेयरों में आएगी तेजी 

चेन ट्रांसमिशन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है. घरेलू मार्केट में इसकी 75 फीसदी और रिप्लेसमेंट मार्केट में 50 फीसदी हिस्सेदारी है. कंपनी आगे भी अपना विस्तार कर सकती है. घरेलू मार्केट में टू व्हीलर व्हीकल्स की मांग बढ़ती जा रही है, जिसे देखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने अच्छी उम्मीद जताई है. ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि ट्रांसमिशन से इसका रेवेन्यू वित्त वर्ष 2024 में 24 फीसदी की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (सीएजीआर) से बढ़ सकता है. ब्रोकरेज ने इसे 848 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

यह भी पढ़ें-Swamih Scheme: अटके हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को सरकार से राहत, 1.72 लाख परिवारों को मिलेगी अपने घर की चाबी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश की टॉप 500 कंपनियों में सिर्फ 9 फीमेल CEO और 25 MD, बोर्ड में भी महिलाओं की हिस्सेदारी कम
देश की टॉप 500 कंपनियों में सिर्फ 9 फीमेल CEO और 25 MD, बोर्ड में भी महिलाओं की हिस्सेदारी कम
दिन के 43 लाख कमाते हैं एन. चंद्रशेखरन, जानिए टाटा सन्स के चेयरमैन की नेट वर्थ
दिन के 43 लाख कमाते हैं एन. चंद्रशेखरन, जानिए टाटा सन्स के चेयरमैन की नेट वर्थ
सोने से सरकार को कितनी कमाई होती है? कस्टम ड्यूटी कलेक्शन से समझिए
सोने से सरकार को कितनी कमाई होती है? कस्टम ड्यूटी कलेक्शन से समझिए
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget