एक्सप्लोरर

US Tariffs: ट्रंप टैरिफ का किस तरह हो मुकाबला, चीन ने भारत को दिया 'नाक में दम' करने वाला फॉर्मूला

US Tariffs: भारत ने अमेरिका के हाई टैरिफ के बाद अपनी नीति बदलते हुए पड़ोसी देश चीन के साथ चले आ रहे खटासपूर्ण रिश्तों को काफी हद तक सुधारने की कोशिश की है.

Trump Tariffs: अमेरिका ने भारत समेत दुनियाभर के देशों के खिलाफ एकतरफा टैरिफ का ऐलान कर दिया. राष्ट्रपति ट्रंप के इस फैसले की कड़ी आलोचना की जा रही है. उनके इस कदम के बाद जहां एक तरफ अमेरिकी कोर्ट ने ही इसे गैरकानूनी बता दिया, वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रपति ट्रंप के इस कदम ने भारत के एक्सपोर्ट्स के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. लेदर समेत कई ऐसे सेक्टर, जिनमें काफी श्रम की जरूरत होती थी, अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ की वजह से संकट में आ गए हैं.

हालांकि, केन्द्र सरकार ने इन सेक्टर्स को आश्वासन दिया है कि वे गंभीरता से उनके लिए काम कर रही है और साथ ही दूसरे बाजारों की ओर भी रुख कर रही है.

अमेरिकी टैरिफ को मिलेगा जवाब

भारत ने अमेरिका के हाई टैरिफ के बाद अपनी नीति बदलते हुए पड़ोसी देश चीन के साथ चले आ रहे खटासपूर्ण रिश्तों को काफी हद तक सुधारने की कोशिश की है. चीनी ऐप्स से लेकर उनके कई प्रोडक्ट्स के लिए एंट्री के रास्ते भी खोले जा रहे हैं. इसके साथ ही रूस और अन्य देशों के अलावा यूरोपीय यूनियन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर भी तेजी से काम किया जा रहा है.

कुल मिलाकर अमेरिका टैरिफ के चलते जो नुकसान उठाना पड़ रहा है, उसकी भरपाई के लिए सरकार अब हरसंभव कदम उठा रही है.

भारत-चीन मिलकर करे मुकाबला
इधर, चीन ने भारत के ऊपर लगाए गए हाई अमेरिकी टैरिफ का कड़ा विरोध किया है. वहां के राजदूत शू फेइहोंग ने सोमवार को कहा कि चीन ट्रंप प्रशासन की ओर से भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत “अनुचित” शुल्क का कड़ा विरोध करता है. साथ ही उन्होंने कहा कि भारत और चीन को इस चुनौती का मिलकर मुकाबला करने के लिए आर्थिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाना चाहिए.

चीनी राजदूत ने कहा कि भारत-चीन दोनों ही आतंकवाद के शिकार हैं और बीजिंग इस चुनौती से निपटने के लिए नई दिल्ली समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करने को तैयार है. उन्होंने जापान के खिलाफ चीन की जीत की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में संबोधन के बाद सवालों के जवाब में कहा कि अमेरिका विभिन्न देशों से “अत्यधिक” टैरिफ वसूलने के लिए शुल्क को एक प्रकार के 'हथियार' के रूप में इस्तेमाल कर रहा है. दो अत्यंत महत्वपूर्ण उभरती अर्थव्यवस्थाओं भारत और चीन को इस स्थिति से निपटने के लिए एक-दूसरे के साथ सहयोग करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: त्योहारी सीजन से पहले सोने ने की 1300 की उछाल, 3000 रु. महंगी हुई चांदी, जानें आज 9 सितंबर 2025 को अपने शहर का भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TCS, Infosys समेत बड़ी IT कंपनियों में हायरिंग, 14 हजार लोगों को दी नौकरी
TCS, Infosys समेत बड़ी IT कंपनियों में हायरिंग, 14 हजार लोगों को दी नौकरी
क्या रेस्टोरेंट में वेटर को टिप देना है जरूरी? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
क्या रेस्टोरेंट में वेटर को टिप देना है जरूरी? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
दीवाली पर क्रेडिट कार्ड से 70000 तक बचाओ, जानें बड़े बैंकों के ऑफर
दीवाली पर क्रेडिट कार्ड से 70000 तक बचाओ, जानें बड़े बैंकों के ऑफर
गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस! 20 फीसदी तक गिरे दाम, शोरूम में उमड़ी भीड़
गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस! 20 फीसदी तक गिरे दाम, शोरूम में उमड़ी भीड़

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget