एक्सप्लोरर

GDP के खराब आंकड़ों के बाद मुख्य आर्थिक सलाहकार बोले, 'V' शेप में तेज रिकवरी करेगी इकॉनमी

V शेप में रिकवरी उसे कहते हैं जिसमें इकनॉमी तेजी से गिरने के बाद उतनी ही तेजी से उठती है. रेलवे की ओर से माल ढुलाई और बिजली में खपत आर्थिक गतिविधियों में रिकवरी की ओर इशारा कर रही है.

जीडीपी के बेहद खराब आंकड़ों पर मुख्य आर्थिक सलाहकार के वी सुब्रमण्यम ने कहा कि आने वाली तिमाहियों में भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन में सुधार दिखेगा औैर यह 'V' शेप में रिकवरी करेगी. उन्होंने कहा कि कई सेक्टरों में ऐसी रिकवरी दिखेगी. रेलवे की ओर से माल ढुलाई और बिजली में खपत आर्थिक गतिविधियों में रिकवरी की ओर इशारा कर रही है. V शेप में रिकवरी उसे कहते हैं जिसमें इकनॉमी तेजी से गिरने के बाद उतनी ही तेजी से उठती है.

'अर्थव्यवस्था के कई सेक्टरों में दिख रही है तेज रिकवरी'

सुब्रमण्यम में कहा कि देश में जिस स्तर और सख्ती से लॉकाडाउन लागू किया गया था उसमें इकनॉमी के इस तरह के आंकड़े के आने की आशंका थी. लेकिन अच्छी बात यह है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद भारत 'V'शेप में रिकवरी कर रहा है. अर्थव्यवस्था के कई सेक्टर में तेज रिकवरी दिख रही है.

उन्होंने उन सेक्टरों के उदाहरण दिए, जहां तेज रिकवरी दिख रही है. उन्होंने कहा कि रेलवे की माल ढुलाई में काफी तेजी आई है जुलाई में यह पिछले साल ( 2019) की माल ढुलाई के 95 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई. 26 अगस्त तक रेलवे की माल ढुलाई 2019 के 26 अगस्त के स्तर से छह फीसदी अधिक थी. बिजली की खपत भी पिछले से सिर्फ 1.9 फीसदी कम है.

'कोर सेक्टर में  गिरावट का लेवल घट रहा है' 

आठ कोर सेक्टरों के उत्पादन में गिरावट के बारे में सुब्रमण्यम ने कहा कि अप्रैल में 38 फीसदी की गिरावट आई है. वहीं मई में यह गिरावट 22 फीसदी तक सीमित हो गई. वहीं यह जून में 13 फीसदी और जुलाई में 9.6 फीसदी पर आ गई .

उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों से साफ जाहिर है कि इकनॉमी 'V' शेप में रिकवरी कर रही है. कृषि सेक्टर का प्रदर्शन उल्लेखनीय है. पहली तिमाही में लॉकडाउन के बावजूद कृषि सेक्टर ने 3.4 फीसदी का प्रभावी प्रदर्शन किया है. यह सरकार की ओर से एपीएमी और आवश्यक वस्तु अधिनियम में सुधार का नतीजा है. ग्रामीण इलाकों में शहरी इलाके से ज्यादा महंगाई से यह साबित हो जाता है कृषि सेक्टर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. इसके अलावा रूरल सेक्टर में मांग बढ़ी है.

टेलीकॉम कंपनियों को बड़ी राहत, AGR देनदारी चुकाने के लिए SC ने दिया 10 साल का समय

GDP में भारी गिरावट पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा, दुआ है इसे भी 'Act of God' न कहा जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kim Kardashian: अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?
अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?
ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें
शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें
LPG News: 18 रुपए महंगा होगा गैस सिलेंडर! LPG-CNG पर नया चार्ज लगाने की तैयारी में सरकार
18 रुपए महंगा होगा गैस सिलेंडर! LPG-CNG पर नया चार्ज लगाने की तैयारी में सरकार

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget