एक्सप्लोरर

Inflation: पश्चिम बंगाल में है तमिलनाडु से ज्यादा महंगाई! चाय के बहाने पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने कसा ऐसा तंज

Chidambaram on Inflation: पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कोलकाता एयरपोर्ट पर चाय की कीमत को लेकर सोशल मीडिया पर महंगाई के बारे में ये तंज कसा है...

एयरपोर्ट पर चाय और पानी जैसी जरूरी चीजों की आसमानी कीमतें अक्सर चर्चा बटोरती हैं. कई बार ऐसे मामले सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग हवाई अड्डों पर असामान्य कीमतों को लेकर सवाल उठाते हैं. पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी हाल ही में इस तरह का एक मुद्दा उठाया है.

मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कोलकाता के अपने हालिया अनुभव को शेयर किया है, जिसमें उन्हें चाय के लिए 340 रुपये का भुगतान करना पड़ गया. उन्होंने पूरे वाकये को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा और चाय की कीमत के बहाने महंगाई पर तंज किया.

पूर्व वित्त मंत्री ने शेयर किया ये अपडेट

पूर्व वित्त मंत्री एक्स पर लिखते हैं- मुझे अभी पता चला है कि गर्म पानी और टी बैग से बनने वाली चाय की कीमत कोलकाता एयरपोर्ट पर 340 रुपये है. रेस्टोरेंट का नाम ‘The Coffee Bean and Tea Leaf’ है. कुछ सालों पहले मुझे पता चला था कि गर्म पानी और टी बैग से बनने वाली चाय की कीमत चेन्नई एयरपोर्ट पर 80 रुपये है. मैंने उस सयम भी इस बारे में ट्वीट किया था. एएआई ने उसका संज्ञान लिया था और जरूरी कदम उठाया था. वह आगे तंज करते हैं- ऐसा लगता है जैसे पश्चिम बंगाल में तमिलनाडु से ज्यादा महंगाई है.

 

सोशल मीडिया यूजर कर रहे ऐसे कमेंट

चिदंबरम के इस अपडेट पर सोशल मीडिया तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने बिल का ब्रेकअप समझाते हुए लिखा- गर्म पानी और टी बैग की कीमत 10 रुपये, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का प्रॉफिट 10 रुपये और बाकी 320 रुपये विभिन्न अथॉरिटीज के पास जा रहे हैं. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि एयरपोर्ट पर सारी चीजें बहुत महंगी होती हैं. एयरपोर्ट पर बेची जाने वाली हर चीज की कीमत एक नॉर्मल रेस्टोरेंट की तुलना में 10 गुनी ज्यादा रहती है.

महंगाई के आंकड़े पर उठा चुके हैं सवाल

पूर्व वित्त मंत्री इससे पहले भी महंगाई के मुद्दे पर अपनी बात रखते आए हैं. करीब डेढ़ महीने पहले उन्होंने महंगाई के आंकड़े पर सवालिया निशान लगाया था. उन्होंने कहा था कि सरकार महंगाई को हल्के में ले रही है. महंगाई का जो आंकड़ा बताया जा रहा है, वह वास्तव में है नहीं. अगर महंगाई में कम हुई है, जैसा दावा किया जा रहा है, तो उसके बाद भी रिजर्व बैंक ने 13 महीने से ब्याज दर में कटौती क्यों नहीं की है.

ये भी पढ़ें: खुदरा महंगाई दर में कमी और सस्ता कच्चा तेल दिलाएगा महंगी ईएमआई से राहत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
शौक पूरे करने के लिए धड़ाधड़ लोन, 'उधार की अमीरी' में जी रहे Gen Z
Buy Now-Pay Later: शौक पूरे करने के लिए धड़ाधड़ लोन, 'उधार की अमीरी' में जी रहे Gen Z
Xप्लेन: किचन में कभी नहीं रुकेगी गैस! कैसे 63,810 टन LPG प्लान बदलेगा आपकी रसोई?
किचन में कभी नहीं रुकेगी गैस! कैसे 63,810 टन LPG प्लान बदलेगा आपकी रसोई?
सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget