एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ सरकार के बड़े एलान: 5 डे वर्किंग, पेंशन में बढ़ाया अंशदान और बेटियों के खाते में 20 हजार रुपये

Big Announcement For Chhattisgarh: अब छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए 5 दिनों के कामकाजी सप्ताह पर मुहर लग गई है. पेंशन में भी सरकार अपना अंशदान बढ़ा रही है और बेटियोंं के लिए भी एलान किया है.

5 Day Working in Chhattisgarh: आज गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के निवासियों को कई सौगातें देने का एलान किया है. इसके तहत राज्य कर्मचारियों के लिए भी कई घोषणाएं की गई हैं. भूपेश बघेल ने इसके विषय में जानकारी देते हुए बताया है कि राज्य में सरकारी कर्मचारियों को अब हफ्ते में 5 दिन ही काम करना होगा. 

भूपेश बघेल ने किया ट्वीट
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने आज एक ट्वीट के जरिए अपने प्रदेश के लोगों के लिए कई एलान किए जिनमें 5 डे वर्किंग करने से लेकर पेंशन से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया. इसके मुताबिक पेंशन के लिए, अंशदायी पेंशन योजना के हिस्से के रूप में राज्य का योगदान 10 फीसदी से बढ़ाकर 14 फीसदी कर दिया गया है.

अन्य एलान
वहीं मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि रिहायशी क्षेत्रों में संचालित व्यवसायिक गतिविधियों के नियमितीकरण के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे. शहरी क्षेत्रों की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय पट्टे की भूमि फ्री होल्ड की जाएगी. औद्योगिक नीति में संशोधन कर अन्य पिछड़ा वर्ग में उद्यमिता विकास हेतु 10 प्रतिशत भूखंड आरक्षित किए जायेंगे. नगर निगम के बाहर निवेश क्षेत्रों में 500 वर्गमीटर के भूखंड के लिए बिना मानवीय हस्तक्षेप के भवन अनुज्ञा जारी की जाएगी.

किसानों को भी दिया तोहफा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि खरीफ वर्ष 2022-23 से प्रदेश में दलहन फसल जैसे मूंग, उड़द, अरहर आदि की खरीदी भी न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर की जाएगी. 

बेटियों के लिए बड़ा एलान
राज्य के श्रमिक परिवारों की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री सशक्तिकरण सहायता योजना शुरू होगी और इसके तहत पहली दो बेटियों के बैंक अकाउंट में 20-20 हजार रुपये की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें

Free Electricity: इस राज्य में 60 यूनिट तक फ्री मिलेगी बिजली, इतने यूनिट तक सिर्फ 1 रुपये वसूला जाएगा चार्ज, जानें कहां

Property News: जनवरी-अप्रैल के दौरान 9 शहरों में शॉपिंग मॉल की किराया आय में 24 फीसदी गिरावट का अंदेशा- Report

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget