एक्सप्लोरर

TCS On ChatGPT: सहकर्मी की तरह काम करेगा चैटजीपीटी, लोगों को नहीं करेगा बेरोजगार- टीसीएस

ChatGPT Job Risks: लगातार उन्नत होते आर्टिफिशियल इंटेजीलेंस के कारण आने वाले समय में रोजगार को लेकर संकट खड़े होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि टीसीएस को ऐसा नहीं लगता है.

हालिया सालों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (Artificial Intelligence) की क्षमता में तेजी से सुधार आया है. इस कारण लंबे समय से बहस चल रही है कि क्या आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के चलते लाखों-करोड़ों लोगों को बेराजगार होना पड़ जाएगा... माइक्रोसॉफ्ट के जेनरेटिव एआई चैटजीपीटी (ChatGPT) ने तो इस विमर्श को और तेज कर दिया है. पिछले कुछ समय से यह एआई लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. हालांकि टॉप इंडियन आईटी कंपनी टीसीएस (TCS) को नहीं लगता कि इससे लोगों की नौकरी पर कोई खास खतरा है.

बिजनेस मॉडल में नहीं होगा बदलाव

टीसीएस का मानना है कि चैटजीपीटी जैसे जेनरेटिव एआई लोगों की नौकरियां खाने के बजाय सहकर्मी की तरह काम करेंगे. कंपनी के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी मिलिंद लक्कड़ (Milind Lakkad) इस बारे में न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि ऐसे टूल्स उत्पादकता बढ़ाने में मददगार साबित होंगे, लेकिन इनसे कंपनियों के बिजनेस मॉडल में बदलाव नहीं आएगा.

को-वर्कर की तरह करेंगे काम

टीसीएस के सीएचआरओ (TCS CHRO) ने कहा, जेनरेटिव एआई को-वर्कर की तरह होंगे. इन्हें ग्राहकों का संदर्भ समझने में भी समय लगेगा. इनके कारण जॉब रिल्पेस नहीं होंगे. ऐसा हो सकता है कि नौकरी की परिभाषा बदल जाए. किसी काम को निष्पादित करना उद्योग और ग्राहकों पर केंद्रित ही रहेगा. ऐसे कामों को करने में एआई जैसे को-वर्कर इंसानों की मदद भले कर सकते हैं.

इस कारण नौकरियों को खतरा

दरअसल चैटजीपीटी जैसे एआई प्लेटफॉर्म चुटकियों में प्रोग्रामिंग के ऐसे कई काम कर दे रहे हैं, जिन्हें करने में औसत लोगों को कई घंटे या दिन लग जाते हैं. इस कारण आशंका बढ़ी है कि कहीं ये एआई लाखों लोगों की नौकरियां न खा जाएं. अभी टेक व आईटी कंपनियों में हो रही भारी छंटनी के पीछे भी इन एआई प्लेटफॉर्म्स को जिम्मेदार बताया जा रहा है.

इंडस्ट्री पर निर्भर होगा दखल

हालांकि लक्कड़ की बातें इन आशंकाओं को निर्मूल साबित करती हैं. उनका मानना है कि कोई खास ग्राहक का काम कैसा है, यह समझना महत्वपूर्ण है. इस कारण सेवा प्रदान करने के मामले में लगातार बेहतर करने की गुंजाइश रहती है. उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की तुलना में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस किस हद तक काम करते हैं, यह इंडस्ट्री के ऊपर निर्भर करेगा. हो सकता है कि किसी इंडस्ट्री में एआई का दखल काफी ज्यादा हो, जबकि कहीं कहीं यह एकदम कम रह सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
Explained: SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें
SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget