एक्सप्लोरर

Changes In Insurance: हेल्‍थ और लाइफ इंश्‍योरेंस में क्‍या सब बदल गया और इस साल क्‍या है उम्‍मीदें

Changes In Insurance: साल 2022 में इंश्योरेंस सेक्टर में इतने बदलाव हुए हैं जो लोगों के लिए बेहद काम के साबित हुए हैं और इन्हीं के आधार पर साल 2023 में भी बड़े परिवर्तन आने की उम्मीद है.

Changes In Insurance: 2022 बहुत ही अच्छा साल रहा इंश्योरेंस मार्केट के लिए, IRDAI के द्वारा यूज एंड फाइल को स्वीकृति देना बहुत ही बड़ा कदम रहा. यूज एंड फाइल की वजह से इंश्योरेंस की पहुंच और स्पीड टू मार्किट को बढ़ावा मिलेगा और नए-नए इनोवेटिव प्रोडक्ट्स भी आएंगे. पहले की तुलना में अब कंपनी के पास प्रोडक्ट को तय करने और प्रोडक्ट को अपने मुताबिक समय पर लॉन्च करने का अधिकार है. इससे पहले इंश्योरेसं कंपनी को प्रोडक्ट तय करने से पहले रेगुलेटर से स्वीकृति लेने की आवश्यकता होती थी जिसमे 3 से 4 महीने का समय लग जाता था, यूज एंड फाइल की वजह से समय की बचत हुई है. 

साल 2022 में मार्किट में ओपीडी कवर भी लॉन्च हुआ है जो कि बहुत ही फायदेमंद है क्योंकि अस्पताल में भर्ती होने के पहले और अस्पताल से डिस्चार्ज होने का बाद भी दवाइयों, चिकित्सीय परामर्श, रेगुलर चेकअप जैसे बहुत खर्चे होते है जो व्यक्ति को अपनी जेब से वहन करना पड़ता था, लेकिन अब आप अपना हेल्थ इंश्योरेंस प्लान चुनते वक्त थोड़ा सा और अधिक प्रीमियम भरकर ओपोडी कवर का विकल्प चुन सकते है. ओपीडी कवर के अंतर्गत अस्पताल में भर्ती होने के पहले और अस्पताल के बाद भी जो चेकअप आप कराते हैं, या डॉक्टर से परामर्श लेते है और दवाईयों आदि का खर्च वो सब इसमें कवर किया जाता है.

मैटरनिटी कवर भी लॉन्च किया गया

इसके अलावा इस साल मार्किट में मैटरनिटी कवर भी लॉन्च किया गया, जो महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद है ये कवर ग्राहकों को विकल्प देता है कि अगर कुछ साल बाद वे मैटरनिटी प्लान कर रहे हैं तो उन्हे कवर करें. साथ ही इस वर्ष लोगों के बीच मेंटल हेल्थ को लेकर भी काफी जागरूकता बढ़ी है रेगूलेटर द्वार भी मैंटल हेल्थ को लेकर काफी अच्छे कदम उठाए गए है, जिसमें अब मेंटल हेल्थ को भी शारिरिक हेल्थ की तरह ही ट्रीट किया जाएगा अब आपके हेल्थ इंश्योरेंस में आपके मेंटल हेल्थ को भी कवर किया जाएगा.  

जनरल इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय भी KYC अनिवार्य 

2023 में आने वाले सबसे बड़ा बदलाव ये है कि जनरल इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय भी KYC अनिवार्य हो जाएगा, हालांकि किसी भी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने के लिए KYC पहले से ही अनिवार्य है. KYC का सबसे बड़ा लाभ ये है कि अगर आप कोई हेल्थ इंश्योरेंस, ट्रैवल इंश्योरेंस, या टू-व्हीलर इंश्योरेंस खरदते हैं तो आपको KYC कराना होगा जिसकी वजह से इंश्योरेंस कंपनी आपको बेहतर सुविधाएं प्रदान कर पाएंगी. KYC की वजह से ग्राहक और इंश्योरेंस कंपनी दोनों हमेशा एक दूसरे के संपर्क में रहेंगे चाहे पॉलिसी के क्लेम का समय हो या पॉलिसी रिन्यू कराने की बात हो, इसकी वजह से ये पूरी प्रक्रिया बहुत ही सहज हो जाएगी जिससे ग्राहकों को होने वाली परेशानी बहुत ही कम हो जाएगी.

हेल्थ इंश्योरेंस पर लगने वाला जीएसटी कम होने की उम्मीद

इसके अलावा हेल्थ इंश्योरेंस पर लगने वाला 18 प्रतिशत जीएसटी आने वाले बजट के बाद 18 प्रतिशत से घटकर 12 प्रतिशत होने की उम्मीद है. साथ ही पिछले साल लॉन्च हुए यूज एंड फाइल के तहत और काफी सारे नए नए प्रोडक्ट्स के लॉन्च होने की उम्मीद है जैसे कि डेंटल कवर जिसके अंतर्गत आपके दांतों से संबंधित इलाज को कवर किया जाएगा, और ग्लोबल कवर एनआरआई लोगों के लिए.

लोगों में बढ़नी चाहिए इंश्योरेंस को लेकर जागरुकता

कोरोना की वजह से हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर लोगों के बीच काफी जागरूकता बढ़ी है हालांकि कोरोना के मामले बीच में कम होने की वजह से लोग के बीच गंभीरता कम हो गई थी. लेकिन अब एक बार फिर कोरोना के मामले चीन में तेजी से बढ़ रहे है जिसकी वजह से लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस के प्रति और गंभीर होने की आवश्यकता है. अगर सम इंश्योर्ड की बात करें तो पहले बहुत ही कम होता था, पहले यह 2 लाख से 3 लाख तक का होता लेकिन आने वाले समय में लोग ज्यादा सम इंश्योर्ड वैल्यू वाली पॉलिसी का चुनाव करने वाले है जो कि बहुत ही कम प्रीमियम पर उपलब्ध है.

डिस्‍क्‍लेमरः लेखक सिद्धार्थ सिंघल पॉलिसीबाजार डॉट कॉम में बिजनेस हेड-हेल्थ इंश्योरेंस हैं. प्रकाशित विचार उनके निजी हैं.

ये भी पढ़ें

Gold Rate: भारत में लगातार चढ़ रहे सोने के दाम लेकिन यहां बचेंगे करीब 9000 रुपये, जानें काम की खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
EV Subsidy: सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?
सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget