एक्सप्लोरर

EPF Account: ईपीएफ खाते में दर्ज गलत जन्मतिथि को घर बैठे ऐसे बदलें, यह है तरीका

EPF Account: जन्मतिथि सही कराने के लिए ऑनलाइन रिक्वेस्ट डालनी होती है. यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है और बेहद आसान है.

EPF Account: अगर आपके इंप्लॉइज प्रोविडेंट फंड (ईपीएफ) खाते में आपकी जन्मतिथि (Date of Birth) गलत दर्ज हो गई है तो आप इसे ठीक करा सकते हैं. इसके लिए आपको ऑनलाइन एक रिक्वेस्ट डालनी होगी.  जानते हैं इस पूरी प्रक्रिया के बारे में: -

दस्तावेज

  • ईपीएफओ रिकॉर्ड में दर्ज जन्मतिथि और आपकी सही डेट ऑफ बर्थ में अंतर तीन साल से कम है तो आधार/ई-आधार को ईपीएफओ के यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर सबमिट करना होगा. केवल इन्हीं से काम चल जाएगा.
  • डेट ऑफ बर्थ का का यह अंतर अगर 3 साल से ज्यादा है तो आधार/ई-आधार के साथ ही आपको जन्मतिथि के प्रमाण के तौर पर दूसरा दस्तावेज भी यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर सबमिट करना होगा.

जन्मतिथि के प्रमाण के तौर पर इनमें से कोई एक दस्तावेज होना चाहिए:-

  • स्कूल/एजुकेशन से जुड़ा कोई सर्टिफिकेट
  • जन्म और मृत्यु के रजिस्ट्रार द्वारा जारी किया गया बर्थ सर्टिफिकेट

पासपोर्ट

  • केन्द्र/राज्य सरकार के संगठनों के सर्विस रिकॉर्ड्स पर बेस्ड सर्टिफिकेट
  • सरकारी विभाग की ओर जारी कोई विश्वसनीय दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, ईएसआई कार्ड आदि
  • ईपीएफओ मेंबर इंप्लाई की जांच के बाद सिविल सर्जन द्वारा जारी मेडिकल सर्टिफिकेट

ऐसे डालें ऑनलाइन रिक्वेस्ट

  • इसके लिए आपको https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना होगा.
  • यहां UAN, पासवर्ड और कैप्चा को डालना होगा.
  • इसके बाद साइन-इन पर क्लिक करें.
  • नए खुले पेज में 'मैनेज' टैब पर क्लिक करने के बाद 'Modify Basic Details' पर क्लिक करें.
  • अब सामने आए पेज में 'चेंजेस रिक्वेस्टेड' सेक्शन में सही जन्मतिथि डालें.
  • इसके बाद सेव/सबमिट या अपडेट, जो विकल्प हो, उस पर क्लिक करें.
  • अपडेट पर आप जैसे ही क्लिक करेंगे आपके सामने एक मैसेज आएगा, जिसमें लिखा होगा 'पेंडिंग अप्रूवल बाई एंप्लॉयर' यानी एंप्लॉयर/कंपनी से इस रिक्वेस्ट के मंजूर होने का इंतजार किया जा रहा है.

जन्मतिथि ठीक करने की रिक्वेस्ट डालने के बाद ये करें:-

  • एंप्लॉयर को अपडेट को मंजूर करने के लिए कहें.
  • एंप्लॉयर जब अपडेशन की मंजूरी देगा तभी ईपीएफओ भी बदलाव को मंजूर कर देगा.

यह भी पढ़ें: 


Government Scheme: इस सरकारी योजना में करेंगे निवेश तो 25 साल में बन जाएगे करोड़पति, जानें कैसे

Mutual Funds: सिप के जरिए लगा रहे हैं पैसा, इन गलतियों से बचें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget