एक्सप्लोरर

Wipro का CEO बनने के बाद अभी तक ऑफिस नहीं गए थिएरी डेलापोर्ट, पांच महीने में 70% तक उछल चुका है शेयर का दाम

6 जुलाई को विप्रो के शेयर के दाम 220 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे. वहीं 6 जुलाई के बाद से ही विप्रो के शेयर के प्राइस लगातार नए हाई की तरफ ही जाते हुए दिखाई दिए हैं.

नई दिल्ली: आईटी कंपनी विप्रो के शेयर में पिछले कई महीनों से लगातार तेजी देखने को मिल रही है. मार्च के महीने में इस शेयर में गिरावट देखी गई थी, लेकिन अब विप्रो का शेयर हर महीने नई बुलंदियों को छू रहा है. वहीं ऐसा तब देखने को मिला है, जब महज पांच महीने पहले ही विप्रो को नया सीईओ मिला है और नए सीईओ के जरिए ऑफिस में बिना कदम रखे ही विप्रो का शेयर पिछले पांच महीने में 70 फीसदी तक चढ़ चुका है.

इस साल 6 जुलाई को विप्रो ने थिएरी डेलापोर्ट को अपना नया सीईओ और एमडी नियुक्त किया था. हालांकि थिएरी डेलापोर्ट अभी तक एक बार भी ऑफिस नहीं गए हैं. उनके ऑफिस में कदम रखे बिना ही विप्रो कंपनी से जुड़ने के साथ ही जुलाई के बाद से विप्रो के शेयर के दाम 70% तक उछाल मार चुके हैं.

इस साल 6 जुलाई को विप्रो के शेयर के दाम 220 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे. वहीं 6 जुलाई के बाद से ही विप्रो के शेयर के प्राइस लगातार नए हाई की तरफ ही जाते हुए दिखाई दिए हैं. वहीं अक्टूबर के महीने में विप्रो के शेयर की कीमत जुलाई के बाद से 70 फीसदी बढ़ गई और 381 रुपये तक 52 वीक हाई पर देखी गई. फिलहाल विप्रो 360 रुपये के भाव के करीब कारोबार कर रहा है.

वर्चुअल बैठकें

हालांकि जुलाई के बाद से इन पांच महीनों में विप्रो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) थिएरी डेलापोर्ट ने अभी तक भारत में बेंगलुरु मुख्यालय का एक बार भी दौरा नहीं किया है. इसके बजाय 53 वर्षीय थिएरी डेलापोर्ट पेरिस में अपने घर से दुनिया भर के अपने कर्मचारियों, ग्राहकों और प्रबंधकों से वर्चुअल बैठकें कर रहे हैं और लगातार कामकाज को बढ़ा रहे हैं.

नए अनुबंध

थिएरी डेलापोर्ट कोविड-19 महामारी के दौरान लगातार कोरोना से प्रभावित हुए बिना बिजनेस को आगे बढ़ा रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने शीर्ष नेतृत्व को भी 25 से घटाकर चार तक कर दिया है. वहीं अभी तक के अपने कार्यकाल के दौरान थिएरी डेलापोर्ट ने अपने ग्राहकों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया है. साथ ही उन्होंने 130 से ज्यादा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग की और यूएस-यूरोप में ग्राहकों के साथ नए बहु-वर्षीय अनुबंधों को जमीन पर उतारने में मदद की.

यह भी पढ़ें: टीसीएस के बाद अब विप्रो ने किया शेयर बायबैक का ऐलान, 9500 करोड़ रुपये के शेयर खरीदेगी कोरोना संकट में विप्रो के किसी कर्मचारी की छंटनी नहीं हुई, आगे भी कोई योजना नहीं: रिशद प्रेमजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget