एक्सप्लोरर

कोरोना संकट में विप्रो के किसी कर्मचारी की छंटनी नहीं हुई, आगे भी कोई योजना नहीं: रिशद प्रेमजी

विप्रो के सामाजिक परोपकार प्रयासों के बारे में प्रेमजी ने कहा कि पिछले साढ़े तीन महीने में कंपनी की कोशिशों से करीब 80 लाख लोगों को 28 करोड़ भोजन पैकेट उपलब्ध कराए गए. वहीं कंपनी ने करीब 30 लाख लोगों को उनकी आजीविका फिर शुरू करने में मदद की.

बेंगलुरू: विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने सोमवार को कहा कि कोरोना संकट के चलते कंपनी की किसी कर्मचारी को नौकरी से निकालने की फिलहाल कोई योजना नहीं है. कंपनी की 74वीं वार्षिक आम सभा सोमवार को ऑनलाइन माध्यम से की गयी. इस दौरान कंपनी के एक शेयरधारक के सवाल का जवाब देते हुए प्रेमजी ने यह बात कही. उन्होंने कहा, "हम अन्य तरीकों से अपनी लागत घटाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमने किसी कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला है और न ही हमारी फिलहाल ऐसी कोई योजना है."

रिशद प्रेमजी के पिछले साल जुलाई में विप्रो के चेयरमैन का पदभार ग्रहण करने के बाद यह कंपनी की पहली वार्षिक आमसभा थी. अपने संबोधन में प्रेमजी ने कहा कि कंपनी के लिए कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य बिना किसी शक-शुबह के सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहेगी.

उन्होंने कहा, "मार्च में कोविड-19 संकट की आहट के साथ ही हमने अपने कारोबार को गतिशील बनाए रखने की योजना पर काम शुरू कर दिया. हमने दुनियाभर में अपने 93 प्रतिशत कर्मचारियों के लिए ‘घर से काम’ करने की सुविधा देना शुरू कर दिया. यह हमारे लिए काफी प्रेरणादायी है कि हमारे पास इस बड़े बदलाव को लागू करने वाली एक टीम है."

प्रेमजी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में हम नए तरीके से काम करने के अभ्यस्त हो गए हैं और हमारा पूरा ध्यान कंपनी के ग्राहकों की जरूरतों को सफलता पूर्वक पूरा करने पर है. उनका मानना है कि इसमें से कुछ बदलाव ऐसे होंगे जो भविष्य में हमारे काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल देंगे.

डिजिटलीकरण की रणनीति पर विप्रो विप्रो के चेयरमैन ने कहा कि कंपनी ‘डिजिटलीकरण सबसे पहले’ की रणनीति पर चलेगी और मौजूदा समय में यह प्रासंगिक है. कंपनी ने डिजिटल क्लाउड, साइबर सुरक्षा और अपनी इंजीनियरिंग क्षमताओं पर अहम निवेश किया है. यह निवेश कंपनी को इन क्षेत्रों में अग्रणी बनाए रखने में मदद करेगा. कंपनी की कॉरपोरेट उद्यम इकाई ‘विप्रो वेंचर्स’ ने अपने 15 करोड़ डॉलर के दूसरे कोष की घोषणा की है. इस तरह कंपनी की कुल प्रतिबद्धता 25 करोड़ डॉलर हो गयी है.

विप्रो के सामाजिक परोपकार प्रयासों के बारे में प्रेमजी ने कहा कि पिछले साढ़े तीन महीने में कंपनी की कोशिशों से करीब 80 लाख लोगों को 28 करोड़ भोजन पैकेट उपलब्ध कराए गए. वहीं कंपनी ने करीब 30 लाख लोगों को उनकी आजीविका फिर शुरू करने में मदद की. इतना ही नहीं कंपनी ने इस संकट के दौरान करीब दो लाख निजी सुरक्षा किट (पीपीई) की आपूर्ति की.

कंपनी के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी थिएरी डेलापोर्टे ने कहा कि उनके एजेंडे में कंपनी की लाभदायकता और बढ़ोतरी को बनाए रखना सबसे अहम प्राथमिकता है. डेलापोर्ट का कार्यकाल छह जुलाई से ही प्रभावी हुआ है. इससे पहले वह कैपजेमिनी समूह के साथ काम कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें- विप्रो के नये सीईओ को मिलेगा 38 करोड़ रुपये तक का सालाना पैकेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब

वीडियोज

US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget