एक्सप्लोरर

केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 10 और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क बढ़ाया, जानिए, आप पर क्या पड़ेगा असर

केन्द्र सरकार ने मंगलवार रात को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपए और डीजल पर 13 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिया है. कोरोना वायरस के कारण कच्चे तेल की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है.

नई दिल्ली: केन्द्र सरकार ने मंगलवार रात को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिया. उत्पाद शुल्क में इस बढ़ोतरी का असर उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय दरों में गिरावट के हिसाब से एडजस्ट हो जाएगी और कीमतों में इजाफा नहीं होगा.

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मांग नहीं होने के कारण पिछले माह ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 18.10 डॉलर के निम्न स्तर पर पहुंच गई थी. यह 1999 के बाद से सबसे कम कीमत थी. हालांकि इसके बाद कीमतों में थोड़ी वृद्धि हुई और यह 28 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई.

दिल्ली सरकार भी बढ़ा चुकी है वैट

मंगलवार को दिल्ली सरकार ने डीजल और पेट्रोल पर वैट बढ़ाने का आदेश जारी किया है. इस आदेश के मुताबिक पेट्रोल पर वैट बढ़ाकर 27 फीसदी से 30 फीसदी कर दिया गया है. जबकि डीजल पर 16.75 फीसदी से बढ़ाकर 30 फीसदी कर दिया गया है. यानी अब दिल्ली में डीजल 1.67 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल 7.10 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है.

सोमवार शाम दिल्ली सरकार ने शराब पर 70 फीसदी कोविड सेस लगाने का एलान किया था. स्पेशल कोरोना फीस के नाम से ये सेस शराब के मैक्सिमम रिटेल प्राइस (एमआरपी) पर वसूला जाएगा. मंगलवार से ही बढ़ी हुई दरों के साथ शराब बिक रही है. इस टैक्स बढ़ोत्तरी के बाद शराब की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है.

डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, "जिंदगी हमेशा खुशहाल और रौशन नहीं होती. मुश्किल वक्त में मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं. बतौर वित्त मंत्री ये मैंने सीखा है."

हरियाणा में भी आज से महंगी मिलेगी शराब, सरकार ने लगाया कोरोना सेस

केजरीवाल सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम तो कांग्रेस ने याद दिलाया अपना काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार
18000 करोड़ में अंबानी की कंपनी खरीदने जा रहा बैंक ऑफ अमेरिका, जानें किस बात की हुई डील?
18000 करोड़ में अंबानी की कंपनी खरीदने जा रहा बैंक ऑफ अमेरिका, जानें किस बात की हुई डील?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget