एक्सप्लोरर

Central Government DA Hike: DA बढ़ने से कितने परिवारों में बरसेंगे पैसे, सरकार पर पड़ेगा इतने करोड़ का बोझ

Central Government DA Hike: केंद्र ने कर्मचारियों और पेंशनधारियों को DA में 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का तोहफा दिया है. आइए जानते हैं इस से कर्मचारियों को क्या फायदा मिलेगा और सरकार का बोझ कितना बढ़ेगा.

Central Government DA Hike: केंद्र सरकार ने कल कर्मचारियों और पेंशनधारियों को एक बड़ा तोहफा दिया. कोरोना के चलते महंगाई भत्ते की बढ़ोत्तरी पर लगी रोक हटाने के साथ साथ सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का फैसला लिया है. इसके साथ ही महंगाई भत्ते की दर अब 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो गई है. सरकार के इस फैसले से 48.34 लाख कर्मचारियों और 65.26 लाख पेंशनधारकों को फायदा मिलेगा. इसके साथ ही सरकारी खजाने पर 34401 करोड़ का अतिरिक्त बोझ भी पड़ेगा. 

कल हुई कैबिनेट की बैठक में इस बात का फैसला लिया गया. बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि, डीए की बढ़ी हुई दर एक जुलाई से लागू होगी, जबकि पिछले साल जनवरी से इस साल जून तक के बकाए डीए का भुगतान पहले की 17 फीसदी की पुरानी दर से किया जाएगा. उन्होंने बताया, कोरोना महामारी के चलते पिछले साल एक जनवरी से इस साल जून तक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (DR) की तीन क़िस्तों पर रोक लगाई गई थी.   

अगस्त से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी 

DA में 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के सरकार के इस फैसले के बाद अगस्त महीने से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बढ़ी हुई सैलरी प्राप्त होगी. इस से वेतन और पेंशन में अच्छा खासा इजाफा होगा. सातवें वेतन आयोग में सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में फिटमेंट फैक्टर के फ़ॉर्मुले का इस्तेमाल होता है. इसी को आधार बनाते हुए इनके वेतन का निर्धारण होता है. वर्तमान में ये फिटमेंट फैक्टर 2.57 है. फिटमेंट फैक्टर के तहत किसी भी कर्मचारी का वेतन कैलकुलेट करने के लिए डीए, टीए (ट्रैवल अलाउंस), और घर किराया (HRA) को छोडकर बेसिक वेतन को 2.57 से गुणा किया जाता है.

उदाहरण के लिए किसी का बेसिक वेतन 24000 रुपये है तो उसकी सैलरी 2.57 से गुणा करने के बाद 61,680 रुपये होगी. इसके बाद इसमें डीए और अन्य भत्तों को जोड़ा जाता है. इसके बाद इसमें महंगाई भत्ता, मेडिकल भत्ता आदि जुड़ता है. 24000 के बेसिक वेतन पर अगर पहले 17 फीसदी के हिसाब से यदि 4,080 रुपये का डीए मिल रहा था, तो अब 28 फीसदी के हिसाब से 6,720 रुपये डीए के तौर पर मिलेंगे. यानी वेतन में लगभग 2640 रुपये की बढ़त होगी.

यह भी पढ़ें 

क्या अब दुनिया में पेट्रोल-डीजल कार का जमाना खत्म हो जाएगा? अगले 20 साल में यूरोप के इन देशों में नहीं बिकेगीं पेट्रोल-डीजल कारें

School Reopen in Gujarat: 50% क्षमता के साथ आज से 12वीं के छात्रों के लिए खुले स्कूल, कॉलेज व तकनीकी संस्थान भी खुले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पारले का लाइसेंस सस्पेंड, रेड में मिली एक्सपायर्ड Frooti और Appy
पारले का लाइसेंस सस्पेंड, रेड में मिली एक्सपायर्ड Frooti और Appy
भारतीय बैंकों से क्या चाहते हैं पीएम मोदी? लाल किले से बताया
भारतीय बैंकों से क्या चाहते हैं पीएम मोदी? लाल किले से बताया
विंडफॉल टैक्स घटा, क्या आज कम हुईं पेट्रोल डीजल की कीमत?
Petrol- Diesel Price: विंडफॉल टैक्स घटा, क्या आज कम हुईं पेट्रोल डीजल की कीमत?
65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget