एक्सप्लोरर

School Reopen in Gujarat: 50% क्षमता के साथ आज से 12वीं के छात्रों के लिए खुले स्कूल, कॉलेज व तकनीकी संस्थान भी खुले

School Reopen in Gujarat: कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट को देखते हुए गुजरात में आज से 12वीं के छात्रों के लिए क्लासेस शुरू कर दी गई है. वहीं  कॉलेज व तकनीकी संस्थान भी खोल दिए गए हैं.

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पर अब ब्रेक लगने लगा है. ऐसे में कई राज्यों ने लॉकडाउन प्रतिबंधों में भी ढील देनी शुरू कर दी है. इसी के तहत कई राज्यों द्वारा स्कूल-कॉलेज फिर से फिजिकल मोड में खोले जाने की तिथियां भी घोषित की जाने लगी है, वहीं कई राज्यों में स्कूल खोल दिए गए है. इसी कड़ी में गुजरात में आज से फिर से स्कूल खोल दिए गए हैं. हालांकि अभी 12वीं क्लासेस के लिए स्कूल खोले गए हैं. 

50 प्रतिशत क्षमता के साथ 12वीं की कक्षाएं शुरू की गई हैं

गुजरात में आज से 12वीं के छात्रों के लिए क्लासेस शुरू की गई है. वहीं  कॉलेज व तकनीकी संस्थान भी खोल दिए गए हैं. दरअसल  गुजरात में कोविड-19 के नये मामलों में काफी गिरावट दर्ज की गई है. जिसे देखते हुए गुजरात में आज से 12वीं कक्षा के अलावा कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं.

स्टूडेंट्स के लिए कक्षा में उपस्थिति अनिवार्य नहीं

12वीं क्लास के लिए स्कूल बेशक खोल दिए गए हैं लेकिन स्टूडेंट्स के लिए कक्षाओं में उपस्थिति होना अनिवार्य नहीं है.  यदि छात्रों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा जाता है तो इसके लिए स्कूलों और कॉलेजों के अधिकारियों को माता-पिता की सहमति लेनी होगी.

 गुजरात के 8,333 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 12 में 6.82 लाख से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं जबकि राज्य के 2,000 से अधिक कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में 11 लाख से अधिक स्नातक और डिप्लोमा छात्र हैं.

इन राज्यों में भी खुले स्कूल

गौरतलब है कि कई अन्य राज्यों में भी स्कूल खोले जाने की तैयारी हो रही है. महाराष्ट्र में कक्षा आठवीं से 12वीं तक के स्कूल आज से खोल दिए गए हैं. हालांकि स्कूल उन्ही इलाकों में खोले गए हैं जहां पिछले एक महीने से कोरोना का एक भी केस नहीं आया है. वहीं हरियाणा राज्य में कल से 9वीं से 12वीं तक के स्कूल सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खोले जाएंगे. आंध्र प्रदेश में 16 अगस्त से स्कूल खोले जाएंगे. इसके साथ ही बता दे कि उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से एकेडमिक कार्यों के लिए स्कूल खोल दिए गए थे हालांकि छात्रों को स्कूल आने की इजाजत नहीं दी गई है. वहीं बिहार राज्य में भी चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोले जाने शुरू हो गए हैं.  

ये भी पढ़ें

MP Board 10th Result: मध्य प्रदेश बोर्ड ने जारी किया 10वीं कक्षा का रिजल्ट, यहां कर सकते हैं चेक

IAS Success Story: पहले प्रयास में मिली असफलता, दूसरी कोशिश में तपस्या परिहार ने सेल्फ स्टडी पर किया फोकस और पा ली सफलता

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी कौन, कितनी मिलती है तनख्वाह?
भारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी कौन, कितनी मिलती है तनख्वाह?
कौन है देश का सबसे पढ़ा लिखा जीवित शख्स, क्या करते हैं वह?
कौन है देश का सबसे पढ़ा लिखा जीवित शख्स, क्या करते हैं वह?
क्या होता है ग्रेड-पे, इससे कैसे तय होती है सैलरी? जानें पूरा गणित
क्या होता है ग्रेड-पे, इससे कैसे तय होती है सैलरी? जानें पूरा गणित
CAT 2026: परीक्षा के तनाव को ऐसे करें दूर, एक्सपर्ट ने बताए खास टिप्स
CAT 2026: परीक्षा के तनाव को ऐसे करें दूर, एक्सपर्ट ने बताए खास टिप्स

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget