एक्सप्लोरर

Agneepath Scheme: केंद्र सरकार ने लॉन्च की नई स्कीम, सेना में मिलेगी 4 साल की नौकरी और सैलरी 6.9 लाख, चेक करें पूरी डिटेल्स

Agneepath Scheme Indian Army: आज सरकार ने सेना की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए मिशन अग्निपथ (agneepath scheme army) का ऐलान किया है.आइए जानिए क्या है ये खास स्कीम-

Agneepath Scheme 2022: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने सेना में भर्ती होने वाले युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है. अगर आपका सपना भी देश की सेवा करना है तो आपके लिए अच्छी खबर है. आज सरकार ने सेना की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए मिशन अग्निपथ (agneepath scheme army) का ऐलान किया है. आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजनाथ सिंह के साथ ही तीनों सेना प्रमुख आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे, एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, नौसेना चीफ एडमिरल आर हरि कुमार भी मौजूद रहे. 

आइए आपको बताते हैं कि आखिर यह योजना क्या है और आप कैसे इस योजना के तहत देश की सेवा कर सकेंगे-

4 साल के लिए सेना में भर्ती होंगे युवा
केंद्र सरकार की ओर से लॉन्च की गई यह स्कीम खास देश की सेवा करने वाले युवाओं के लिए शुरू की गई है. इस योजना के तहत देश के युवा 4 साल के लिए सेना में भर्ती होंगे. इसके साथ ही योजना में शॉर्ट टर्म सर्विस के लिए युवाओं की नियुक्ति की जाएगी. राजनाथ सिंह ने कहा देश की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए है योजना

किसी भी रेजिमेंट के लिए कर सकते हैं अप्लाई
आपको बता दें इस योजना में किसी भी रेजिमेंट के लिए आप आवेदन कर सकते हैं. साथ ही रेजिमेंट में जाति, धर्म, क्षेत्र के हिसाब से भर्ती नहीं की जाएगी. 

नई योजना में क्या है-

  • 4 साल बाद सैनिकों की समीक्षा की जाएगी
  • इसके साथ ही उन्हें नौकरी से छोड़ते वक्त सेवा निधि पैकेज मिलेगा
  • योजना में पेंशन नहीं होगी एकमुश्त पैसा दिया जाएगा
  • इस सेना के तहत भर्ती होने वाले सैनिक अग्निवीर कहलाएंगे 
  • इस योजना के तहत भर्ती किए जाने वाले ज्यादातर जवानों को चार साल बाद मुक्त कर दिया जाएगा

किस आयु वर्ग के युवा कर सकेंगे अप्लाई?
इस योजना में सरकार अग्निवीरों को अच्छी सैलरी देगी और 4 साल की नौकरी के बाद में भी युवाओं को भविष्य के लिए काफी नए अवसर मिलेंगे. बता दें इस योजना में 17.5 साल से 21 साल के युवाओं (agneepath scheme army age limit) अप्लाई कर सकते हैं. इसमें 10 हफ्ते से 6 महीने तक की ट्रेनिंग का प्रावधान होगा. 

कितनी मिलेगी सैलरी?
इस योजना में अगर सैलरी की बात की जाए तो रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस योजना में युवाओं को पहले साल 4.76 लाख का सालाना पैकेज मिलेगा. वहीं, आखिरी यानी चौथी साल में यह बढ़कर 6.92 लाख तक पहुंच जाएगा. वहीं, रिस्क और हार्डशिप वाले भत्तों का फायदा भी सेना के लोगों को मिलेगा. वहीं, 4 साल की नौकरी पूरी होने के बाद में सेना के युवाओं को 11.7 लाख रुपये सेवा निधि के रूप में दिए जाएंगे. बता दें इस राशि पर किसी भी तरह का कोई टैक्स नहीं लगेगा.

यह भी पढ़ें:
Adani Group: अदाणी समूह ने अब रखा ग्रीन हाइड्रोजन बनाने में कदम, टोटल एनर्जीज के साथ मिलकर तैयार करेगी सबसे बड़ा इकोसिस्टम

Central Government Jobs: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले 10 लाख सरकारी नौकरी देने का PM Modi का वादा, जानिए कितने पद हैं खाली?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
August 2026 Deadline: अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
जुकरबर्ग बने किले के मालिक, आयरलैंड में खरीदा 200 साल पुराना आलीशान महल
जुकरबर्ग बने किले के मालिक, आयरलैंड में खरीदा 200 साल पुराना आलीशान महल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
Embed widget