एक्सप्लोरर

Adani Group: अदाणी समूह ने अब रखा ग्रीन हाइड्रोजन बनाने में कदम, टोटल एनर्जीज के साथ मिलकर तैयार करेगी सबसे बड़ा इकोसिस्टम

Gautam Adani: अदाणी समूह ने फ्रांस की एनर्जी सुपरमेजर टोटल एनर्जीज के साथ मिलकर दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम बनाने के लिए एक समझौता किया है.

Adani Group Now In Green Hydrogen: अदाणी समूह (Adani Group) अब ग्रीन हाईड्रोजन इकोसिस्टम में भी रदम रखने जा रही है. अदाणी समूह ने फ्रांस की एनर्जी सुपरमेजर टोटल एनर्जीज के साथ मिलकर दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम बनाने के लिए एक समझौता किया है. इस रणनीतिक साझेदारी में अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड ((एएनआईएल) ) में टोटल एनर्जीज 25 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी. टोटल एनर्जीज ये हिस्सेदारी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) से खरीदेगी. 

ग्रीन हाइड्रोजन से जुड़े इस नई साझेदारी से भारत और ग्लोबल स्तर पर एनर्जी लैंडस्केप में बदलाव की उम्मीद की जा रही है. अदाणी और टोटल एनर्जी दोनों एनर्जी ट्रांजीशन और क्लीन एनर्जी अपनाने में सबसे आगे हैं, और यह जॉइंट एनर्जी प्लेटफार्म दोनों कंपनियों द्वारा की गई पब्लिक ईएसजी प्रतिबद्धताओं को और मजबूत करता है. अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड नका अगले 10 वर्षों में ग्रीन हाइड्रोजन और संबंधित इकोसिस्टम में 50 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश करने का लक्ष्य है. पहले चरण में  एएनआईएल 2030 से पहले 1 मिलियन टन प्रति वर्ष की ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन क्षमता विकसित करेगा. 

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा,' अदाणी-टोटल एनर्जीज संबंधों का रणनीतिक मूल्य, बिज़नेस और महत्वकांक्षा, दोनों स्तरों पर बहुत अधिक है. दुनिया में सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन प्लेयर बनने के हमारे सफर में, टोटल एनर्जीज के साथ पार्टनरशिप कई आयामों को साथ जोड़ती है जिसमें  रिसर्च एंड डेवलपमेंट, मार्केट पहुंच और अंतिम उपभोक्ता की समझ शामिल है. यह मौलिक रूप से हमें बाजार की मांग को आकार देने की इजाजत देता है.  यही कारण है कि मैं इस तरह का विशेष महत्व रखने वाले हमारे गठबंधन के निरंतर विस्तार को देखता हूं. दुनिया के सबसे कम खर्चीले इलेक्ट्रॉन के उत्पादन की हमारी क्षमता में हमारा विश्वास ही दुनिया की सबसे कम खर्चीली ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन करने की हमारी क्षमता को संचालित करेगा.  यह साझेदारी कई रोमांचक डाउनस्ट्रीम रास्ते खोल देगी'. 

टोटल एनर्जीज के चेयरमैन और सीईओ पैट्रिक पॉयने  ने इस करार को लेकर कहा कि, एएनआईएल में टोटल एनर्जीज का प्रवेश हमारी रिन्यूएबल और निम्न कार्बन हाइड्रोजन रणनीति को लागू करने में एक प्रमुख माइलस्टोन है, जहां हम 2030 तक अपनी यूरोपीय रिफाइनरियों में उपयोग किए जाने वाले हाइड्रोजन को न केवल डीकार्बोनाइज करना चाहते हैं, बल्कि मांग को पूरा करने के लिए ग्रीन हाइड्रोजन के बड़े पैमाने पर उत्पादन में भी सबसे आगे हैं. उन्होंने कहा, इस दशक के अंत तक बाजार में तेजी आएगी. हम इस समझौते से भी बहुत खुश हैं, जो भारत में अदाणी समूह के साथ हमारे गठबंधन को और मजबूत करता है और भारत की प्रचुर मात्रा में कम लागत वाली रिन्यूएबल पावर क्षमता के मूल्यांकन में योगदान देता है.  

एएनआईएल में इस निवेश के साथ, अदाणी पोर्टफोलियो और टोटल एनर्जीज के बीच रणनीतिक गठबंधन में अब एलएनजी टर्मिनल, गैस यूटिलिटी बिज़नेस, रिन्यूएबल बिज़नेस और ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन शामिल है. यह साझेदारी भारत को इंडस्ट्री, बिजली उत्पादन, मोबिलिटी और कृषि के डीकार्बोनाइजेशन को चलाकर, आर्थिक स्थिरता के मूलभूत स्तंभों का निर्माण करने में मदद करती है जिससे जलवायु परिवर्तन को कम किया जा सके और ऊर्जा स्वतंत्रता सुनिश्चित की जा सके. 

 

ये भी पढ़ें

Central Government Jobs: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले 10 लाख सरकारी नौकरी देने का PM Modi का वादा, जानिए कितने पद हैं खाली?

Rapid Rail: भारत की पहली रीजनल रेल का पहला ट्रेनसेट दुहाई डिपो पहुंचा, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget