एक्सप्लोरर

Cement Price Hike: कंस्ट्रक्शन वर्क कराने में आएगा ज्यादा खर्च, इस बड़ी सीमेंट कंपनी ने 55 रुपये प्रति बोरी महंगा किया सीमेंट

Cement Price Hike: अब निर्माण कार्य या कंस्ट्रक्शन वर्क कराने वालों को ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ेगी. इस बड़ी कंपनी ने सीमेंट के दाम प्रति बोरी 55 रुपये बढ़ा दिए हैं. 

Cement Price Hike: सीमेंट कंपनी इंडिया सीमेंट लिमिटेड लोन पेमेंट के लिए और कैपिटल एक्सपेंडीचर को बढ़ाने के लिए अपनी कुछ जमीनों को बेचेगी. कंपनी ने साथ ही सीमेंट के दाम में प्रति बोरी 55 रुपये की बढ़ोतरी करने की भी घोषणा की है. कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोयले की कीमतों में आई तेजी की वजह से लागत मूल्य बढ़ गया है जिसके चलते कंपनी को दाम में इजाफा करना पड़ा है. 

कब से कब तक बढ़ेंगे दाम और कितने
इंडिया सीमेंट कंपनी जून से जुलाई के बीच तीन चरणों में सीमेंट के दाम प्रति बोरी 55 रुपये बढ़ायेगी. जून की पहली तारीख को प्रति बोरी सीमेंट के दाम में 20 रुपये, 15 जून को 15 रुपये और एक जुलाई को 20 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी.

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने क्या कहा
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और वाइस प्रेसिडेंट एन श्रीनिवासन ने कहा कि इसके अलावा कंपनी कर्ज निपटाने के लिए और पूंजीगत व्यय के लिए कुछ जमीनों को भी बेचेगी.
उन्होंने कहा,''हम घबराकर जमीन नहीं बेच रहे हैं. आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में हमारे पास लगभग 26,000 एकड़ जमीन है. ये जमीनें अलग-अलग श्रेणियों की हैं.''

दाम नहीं बढ़ाए तो होगा घाटा
श्रीनिवासन से जब पूछा गया कि दूसरी सीमेंट कंपनियां सीमेंट के दाम में कमी करने पर विचार कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि इसकी कोई तुलना न करें. सभी चीजों के दाम बढ़ गये हैं. अगर मैंने दाम नहीं बढ़ाये, तो हमें बहुत घाटा होगा.

इंडिया सीमेंट के नतीजे 
इंडिया सीमेंट ने वित्त वर्ष 22 में कुल 4,729.83 करोड़ रुपये की आमदनी दर्ज की थी जबकि वित्त वर्ष 21 में उसकी कुल आमदनी 4,460.12 करोड़ रुपये थी. हालांकि, कंपनी का शुद्ध लाभ इस दौरान तेजी से घटकर 38.98 करोड़ रुपये रह गया था जबकि वित्त वर्ष 21 में उसने 222.04 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया था.

ये भी पढ़ें

Railway News: अब ट्रेन में मिलेगा गर्मागरम खाना, इन 13 ट्रेनों में दी जाएगी साइड वेंडिंग की सर्विस

Tomato Price: टमाटर और आम के दाम में उछाल, 100 रुपये प्रति किलो के पार पहुंचे रेट-जानिए क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा उतार-चढ़ाव? जानें क्या है आज गोल्ड- सिल्वर का ताजा रेट
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा उतार-चढ़ाव? जानें क्या है आज गोल्ड- सिल्वर का ताजा रेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget