एक्सप्लोरर

Byju Crisis: बायजू ने बंद किए सारे ऑफिस, वर्क फ्रॉम होम करें सभी कर्मचारी 

Byju's Office: एक दिन पहले सैलरी बांटने में असफल रहने के बाद कंपनी ने कॉस्ट कटिंग करने के लिए यह बड़ा फैसला लिया है. कंपनी ने कर्मचारियों को पार्ट पेमेंट किया था.

Byju's Office: संकट में फंसी एडटेक कंपनी बायजू (Byju's) ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने सारे ऑफिस बंद कर दिए हैं. सभी कर्मचारियों को आवश्यक रूप से वर्क फ्रॉम होम करने का आदेश दिया गया है. निवेशकों के साथ विवाद में फंसी कंपनी अपने लगभग 20 हजार कर्मचारियों को वेतन बांटने में नाकाम रही थी. इसके बाद कॉस्ट कटिंग के चलते बायजू ने यह बड़ा कदम उठाया है.

हेडक्वार्टर को छोड़कर देशभर के सभी ऑफिस बंद

जानकारी के अनुसार, बायजू ने बेंगलुरु के आईबीसी नॉलेज पार्क स्थित अपने हेडक्वार्टर को छोड़कर देशभर के सभी ऑफिस बंद कर दिए हैं. सभी कर्मचारियों को अगले आदेश तक वर्क फ्रॉम होम करने के निर्देश दिए गए हैं. सिर्फ बायजू के ट्यूशन सेंटर चलते रहेंगे. इससे कंपनी को काफी पैसा बचाने में मदद मिलेगी. इससे पहले बायजू के फाउंडर और सीईओ बायजू रविंद्रन (Byju Raveendran) ने कर्मचारियों से वादा किया था कि उनकी फरवरी माह की वेतन 10 मार्च तक आ जाएगी. मगर, कंपनी सैलरी देने में असफल रही. कंपनी ने रविवार को दावा किया था कि उसने सभी कर्मचारियों को पार्ट पेमेंट किया है. कंपनी मैनेजमेंट ने पत्र लिखकर बकाया वेतन देने के लिए कर्मचारियों से और समय मांगा था. 

बायजू रविंद्रन और शेयरधारकों में चल रहा विवाद 

बायजू रविंद्रन और कंपनी के कुछ शेयरधारकों (Byju Shareholders) में इस समय नए बोर्ड के गठन को लेकर विवाद चल रहा है. यह मामला कोर्ट में चला गया है. कोर्ट ने राइट्स इश्यू से मिले पैसे को फिलहाल इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है. कुछ समय पहले शेयरधारकों ने बायजू रविंद्रन और उनके परिवार को बोर्ड से हटाने पर मुहर लाग दी थी. इस मीटिंग को रविंद्रन ने अवैध करार दिया था. 

राइट्स इश्यू से मिला पैसा इस्तेमाल नहीं कर पा रही कंपनी  

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने 27 फरवरी को जारी आदेश में कहा था कि एडटेक कंपनी को राइट्स इश्यू से मिले पैसे को फिलहाल एस्क्रो अकाउंट में रखना होगा. यह पैसा तब तक इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, जब तक कंपनी मैनेजमेंट और चार बड़े निवेशकों के बीच का विवाद सुलझ नहीं जाता.

ये भी पढ़ें 

Byju Crisis: बायजू ने सैलरी का कुछ हिस्सा बांटा, बकाया वेतन के लिए पत्र लिखकर मांगा और समय 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में दूध 2 रुपए महंगा, जानिए भैंस और गाय के मिल्क की ताजा कीमत
महाराष्ट्र में दूध 2 रुपए महंगा, जानिए भैंस और गाय के मिल्क की ताजा कीमत
सरदाना को जानिए, जिन्होंने गुरुग्राम में 271 करोड़ में खरीदा पेंटहाउस
सरदाना को जानिए, जिन्होंने गुरुग्राम में 271 करोड़ में खरीदा पेंटहाउस
सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty 24550 के नीचे, जानें बाजार में गिरावट की वजह
सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty 24550 के नीचे, जानें बाजार में गिरावट की वजह
UPI पेमेंट पर कौन देगा चार्ज? बिल पास, वित्त मंत्री सीतारमण ने कर दिया साफ
UPI पेमेंट पर कौन देगा चार्ज? बिल पास, वित्त मंत्री सीतारमण ने कर दिया साफ

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget