एक्सप्लोरर

Byju Raveendran: कंपनी से हटाए गए फाउंडर बायजू रविंद्रन, शेयरहोल्डर्स ने लिया फैसला 

Byju Trouble: शेयरहोल्डर्स द्वारा बुलाई गई ईजीएम में यह फैसला लिया गया. इस मीटिंग में बायजू रविंद्रन और उनका परिवार शामिल नहीं हुआ था. उन्होंने इस फैसले को अवैध बताया है.

Byju Trouble: कर्ज के बोझ तले दबी एडटेक कंपनी बायजू (Byju's) से आखिरकार फाउंडर और सीईओ बायजू रविंद्रन (Byju Raveendran) को हटा दिया गया है. कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने शुक्रवार को बायजू रविंद्रन के अलावा उनके परिवार के सदस्यों को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया. बायजू रविंद्रन के परिवार ने इस वोटिंग को अवैध बताया है. 

कंपनी की ईजीएम में लिया गया फैसला

पीटीआई ने बायजू की पैरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स प्रोसस (Prosus) के हवाले से बताया कि बायजू रविंद्रन और उनके परिवार को कंपनी को गलत तरीके से चलाने के चलते हटाया गया है. यह फैसला कंपनी की ईजीएम (Extraordinary General Meeting) में लिया गया. इस बैठक में बायजू रविंद्रन और उनका परिवार शामिल नहीं हुआ था. उन्होंने ईजीएम को अवैध करार दिया है.

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का फिर से होगा गठन

जानकारी के अनुसार, बायजू के 60 फीसदी से ज्यादा शेयरहोल्डर्स ने सीईओ रविंद्रन को हटाने के फैसले पर मोहर लगाई प्रोसस ने बताया कि ईजीएम में बायजू रविंद्रन और उनके परिवार को हटाने समेत कई फैसले सर्वसम्मति से हुए. इनमें कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का फिर से गठन भी शामिल है. इसके बाद थिंक एंड लर्न और उसके फाउंडर बायजू रविंद्रन का इस पर कोई नियंत्रण नहीं रह जाएगा. हालांकि, इस बैठक के फैसले 13 मार्च तक लागू नहीं होंगे. उस दिन कर्नाटक हाई कोर्ट बायजू रविंद्रन की याचिका पर सुनवाई करेगा. उन्होंने ईजीएम बुलाने के खिलाफ याचिका दायर की है.

बायजू रवींद्रन को कंपनी चलाने के लिए अयोग्य ठहराने की मांग

इससे पहले शुक्रवार को एडटेक कंपनी बायजू के चार निवेशकों ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) में कंपनी के मैनेजमेंट के खिलाफ कुप्रबंधन का आरोप लगाकर मुकदमा दायर कर दिया था. उन्होंने कंपनी के फाउंडर बायजू रवींद्रन को कंपनी चलाने के लिए अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए कहा कि बायजू का फॉरेंसिक ऑडिट किया जाए. इसके अलावा कंपनी में नए बोर्ड को नियुक्त किया जाए और राइट्स इश्यू को शून्य घोषित किया जाए.

सबसे ज्यादा घाटे में चल रही कंपनियों में शामिल बायजू

कभी देश का सबसे मूल्यवान स्टार्टअप कहा जाने वाला बायजू को वित्त वर्ष 2022 में 8245 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. बायजू देश की सबसे ज्यादा घाटे में चलने वाली कंपनियों में भी शामिल हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, बायजू की मार्केट वैल्यू घटकर 1 अरब डॉलर रह गई है, जो कि अप्रैल, 2023 में लगभग 22 अरब डॉलर थी.

ये भी पढ़ें

Paytm Crisis: यूपीआई पेमेंट्स के लिए पेटीएम के प्रस्ताव पर विचार करे एनपीसीआई, आरबीआई के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget