एक्सप्लोरर

चीन का बजा बाजा! विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार को किया मालामाल

हाल के महीनों में विदेशी निवेशकों द्वारा भारतीय बाजार से पैसा निकालकर चीन में निवेश करने की प्रवृत्ति देखी गई थी. हालांकि, दिसंबर में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार को प्राथमिकता दी है.

अक्टूबर और नवंबर में भारी बिकवाली के बाद विदेशी निवेशक (FPI) एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार की ओर वापिस लौट आए हैं. दिसंबर के पहले दो सप्ताह में FPI ने भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 22,766 करोड़ रुपये का निवेश किया है. यह निवेश अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नीतियों से प्रेरित है.

अक्टूबर की निकासी

पिछले महीनों में FPI की ओर से निवेश में भारी अस्थिरता देखी गई. अक्टूबर में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से रिकॉर्ड 94,017 करोड़ रुपये की निकासी की, जो इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा था. इसके बाद नवंबर में 21,612 करोड़ रुपये की और बिकवाली हुई. इससे पहले सितंबर में FPI निवेश 57,724 करोड़ रुपये के साथ नौ महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा था. यह अस्थिरता वैश्विक आर्थिक स्थितियों और अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता का परिणाम थी.

दिसंबर में निवेश की वापसी

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, 13 दिसंबर तक FPI ने भारतीय शेयर बाजार में 22,766 करोड़ रुपये का निवेश किया है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती और भारतीय रिजर्व बैंक की नकद आरक्षित अनुपात (CRR) को कम करने की घोषणा ने विदेशी निवेशकों का विश्वास फिर से जीता है.

महंगाई और नीतिगत फैसलों की भूमिका

भारतीय बाजार में निवेशकों का रुख उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित मुद्रास्फीति में कमी से भी प्रभावित हुआ. अक्टूबर में मुद्रास्फीति 6.21% थी, जो नवंबर में घटकर 5.48% रह गई. इस सुधार से उम्मीद बनी है कि RBI अपनी आगामी मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर में कटौती करेगा.

चीन का बजा बाजा

हाल के महीनों में विदेशी निवेशकों द्वारा भारतीय बाजार से पैसा निकालकर चीन में निवेश करने की प्रवृत्ति देखी गई थी. हालांकि, दिसंबर में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार को प्राथमिकता दी है. दरअसल, आरबीआई द्वारा लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए उठाए गए कदम और बेहतर महंगाई दर के आंकड़े, भारतीय बाजार में निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हैं.

आगे की संभावनाएं

पीटीआई से बात करते हुए मॉर्निंग स्टार इनवेस्टमेंट रिसर्च के हिमांशु श्रीवास्तव कहते हैं कि विदेशी निवेशकों का रुख आगामी वैश्विक और घरेलू आर्थिक संकेतकों पर निर्भर करेगा. इसके अलावा महंगाई दर, ब्याज दरों में कटौती और तीसरी तिमाही के नतीजे निवेशकों के फैसलों को प्रभावित करेंगे. इसके साथ ही बाजार की मौजूदा रिकवरी से भारतीय शेयर बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा मजबूत होता दिख रहा है.

आपको बता दें, इस साल अब तक, FPI ने भारतीय शेयर बाजार में कुल 7,747 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है. यह प्रवाह बताता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिरता और विकास संभावनाएं विदेशी निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: भारत की तिजोरी खाली कर रहा चीन, हर साल अरबों रुपये का भेज देता है बिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget